चेतावनी: भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।
यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं।
इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

समर प्लेसमेंट

समर प्लेसमेंट भारतीय विद्यार्थियों को वास्तविक केंद्रीय बैंकिंग परिवेश से परिचित होने और केंद्रीय बैंक के विशेषज्ञों तथा पेशेवरों के मार्गदर्शन में केंद्रीय बैंक से संबंधित मुद्दों पर परियोजनाएं पूर्ण करने का अवसर प्रदान करता है।

भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) बैंक के विभिन्न कार्यालयों में समर प्लेसमेंट के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है।

कौन आवेदन कर सकता है?

1. भारतीय विद्यार्थी, अर्थात वे विद्यार्थी जो भारत के नागरिक हैं और भारत में ही अध्ययनरत हैं, जो भारत में स्थित प्रतिष्ठित संस्थानों/महाविद्यालयों में प्रबंधन / सांख्यिकी / विधि / वाणिज्य / अर्थशास्त्र / अर्थमिति / बैंकिंग / वित्त संकाय के निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में नामांकित हैं:

  1. पोस्ट-ग्रेजुएट पाठ्यक्रम

  2. इंटीग्रेटेड पाँच-वर्षीय पाठ्यक्रम

नोट: विधि संकाय के अंतर्गत, विधि में तीन-वर्षीय पूर्णकालिक पेशेवर बैचलर डिग्री में अध्ययनरत विद्यार्थी भी आवेदन करने के पात्र हैं।

2. विद्यार्थियों को आवेदन की तारीख पर अपने पाठ्यक्रम के पूर्वान्तिम वर्ष में होना चाहिए।

नोट: आरबीआई आवेदन करने के संबंध में अपनी पात्रता के बारे में राय मांगने वाले उम्मीदवारों के अनुरोधों पर विचार नहीं करेगा।

आवेदन कैसे करें?

पात्र विद्यार्थियों को अगले वर्ष अप्रैल से शुरू होने वाली इंटर्नशिप के लिए पिछले वर्ष की 15 अक्तूबर से 15 दिसंबर तक ऑनलाइन वेब-आधारित आवेदन पत्र के माध्यम से समर प्लेसमेंट के लिए आवेदन करना चाहिए। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे उस राज्य का सही प्रकार से उल्लेख करें जिसमें उनका महाविद्यालय/ संस्थान स्थित है।

नियंत्रक कार्यालयों की विस्तृत सूची निम्नानुसार है:

क्र. सं. राज्य नियंत्रक कार्यालय केंद्र
1 महाराष्ट्र भारतीय रिज़र्व बैंक
मानव संसाधन प्रबंध विभाग
(ज्ञानार्जन और विकास प्रभाग),
केंद्रीय कार्यालय, 21वीं मंजि़ल, केंद्रीय कार्यालय भवन, शहीद भगत सिंह रोड, मुंबई – 400 001
ई-मेल
मुंबई
2 गुजरात, दमन और दीव तथा दादरा और नागर हवेली भारतीय रिज़र्व बैंक
पो.बॉ.नं.1, आश्रम रोड
अहमदाबाद – 380 014
ई-मेल
अहमदाबाद
3 कर्नाटक भारतीय रिज़र्व बैंक
10/3/08, नृपतुंगा रोड
पो.बॉ.नं.5467
बंगलुरु – 560 001
ई-मेल
बंगलुरु
4 मध्य प्रदेश भारतीय रिज़र्व बैंक
होशंगाबाद रोड
पो.बॉ.नं.32
भोपाल – 462 011
ई-मेल
भोपाल
5  ओडिशा भारतीय रिज़र्व बैंक
पंडित जवाहरलाल नेहरू मार्ग
पो.बॉ.नं.16
भुवनेश्वर – 751 001
ई-मेल
भुवनेश्वर
6 हरियाणा और पंजाब और चंडीगढ़ भारतीय रिज़र्व बैंक
सेंट्रल विस्टा
टेलीफोन भवन के सामने
सेक्टर 17
चंडीगढ़ – 160 017
ई-मेल
चंडीगढ़
7 तमिलनाडु और पुडुचेरी भारतीय रिज़र्व बैंक
फोर्ट ग्लैसिस
नं.16 राजाजी सालै
पो.बॉ.नं.40
चेन्नै – 600 001
ई-मेल
चेन्नै
8 सभी उत्तर पूर्व के राज्य
(असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम)
भारतीय रिज़र्व बैंक
स्टेशन मार्ग, पानबाज़ार
पो.बॉ.नं.120 
गुवाहाटी – 781 001  
ई-मेल
गुवाहाटी
9 तेलंगाना भारतीय रिज़र्व बैंक
6-1-56, सचिवालय रोड,  
सैफाबाद, पो.बॉ.नं.1,
हैदराबाद - 500 004
ई-मेल
हैदराबाद
10 राजस्थान भारतीय रिज़र्व बैंक
रामबाग सर्कल, टोंक रोड
पो.बॉ.नं.12
जयपुर – 302 052
ई-मेल
जयपुर
11 जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख भारतीय रिज़र्व बैंक
रेल हेड कॉम्प्लेक्स
जम्मू – 180 012
ई-मेल
जम्मू
12 उत्तर प्रदेश भारतीय रिज़र्व बैंक
महात्मा गांधी रोड
पो.बॉ.नं.82/142
कानपुर – 208 001
ई-मेल
कानपुर
13 पश्चिम बंगाल और अंडमान और निकोबार द्वीप भारतीय रिज़र्व बैंक
15, एन.एस. रोड
कोलकाता – 700 001
ई-मेल
कोलकाता
14 नई दिल्ली भारतीय रिज़र्व बैंक
6, संसद मार्ग
नई दिल्ली– 110 001
ई-मेल
नई दिल्ली
15 बिहार भारतीय रिज़र्व बैंक
दक्षिणी गांधी मैदान
पो.बॉ.नं.162
पटना – 800 001
ई-मेल
पटना
16 केरलम और लक्षद्वीप भारतीय रिज़र्व बैंक
बेकरी जंक्शन
पो.बॉ.नं.6507
तिरुवनंतपुरम – 695 033
ई-मेल
तिरुवनंतपुरम
17 उत्तराखंड भारतीय रिज़र्व बैंक
प्लॉट सं.16-17, आईटी पार्क,
सहस्त्रधारा रोड,
देहरादून – 248 013
ई-मेल
देहरादून
18 छत्तीसगढ़ भारतीय रिज़र्व बैंक
सेक्टर 24, अटल नगर,
नवा रायपुर - 492101
छत्तीसगढ़
ई-मेल
रायपुर
19 आंध्र प्रदेश ‘स्टालिन सेंट्रल’
डी. सं. 27-37-158, एमजी रोड,
गवर्नरपेट, विजयवाड़ा
आंध्र प्रदेश
ई-मेल
विजयवाड़ा
20 हिमाचल प्रदेश भारतीय रिज़र्व बैंक
मेन मार्केट
कसुम्पटी
शिमला - 171 009
हिमाचल प्रदेश
ई-मेल
शिमला
21 गोवा भारतीय रिज़र्व बैंक
7वीं मंज़िल, गेरा इंपीरियम-II
पट्टो, पणजी - 403 001
ई-मेल
पणजी
22 झारखंड भारतीय रिज़र्व बैंक,
पहली मंज़िल,
जिला परिषद भवन,
कचहरी चौक,
रांची – 834001
ई-मेल
रांची

ऑनलाइन आवेदन पत्र से संबंधित अनुदेश

  1. कृपया नोट करें कि उम्मीदवार का नाम, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, समर प्लेसमेंट का केंद्र इत्यादि सहित ऑनलाइन आवेदन में दिए गए सभी विवरणों को अंतिम माना जाएगा और ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत करने के बाद किसी संशोधन की अनुमति नहीं होगी। अतः उम्मीदवारों से अनुरोध किया जाता है कि वे ऑनलाइन आवेदन पत्र ध्यानपूर्वक भरें क्योंकि जानकारी में परिवर्तन के संबंध में किसी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन में असत्य और अधूरी जानकारी देने या आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी देने में चूक से उत्पन्न होने वाले किसी भी परिणाम के लिए आरबीआई उत्तरदायी नहीं होगा।

  2. यदि ऑनलाइन आवेदन किसी भी प्रकार से अधूरा है, जैसे कि ऑनलाइन आवेदन पत्र में फोटो, हस्ताक्षर नहीं है और महाविद्यालय का प्राधिकार पत्र या बोनाफाइड प्रमाण पत्र अपलोड नहीं किया गया है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।

  3. उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सूचित किया जाता है कि वे अंतिम तारीख की प्रतीक्षा किए बिना, उससे काफी पहले ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि भारी इंटरनेट/ वेबसाइट जाम होने के कारण आरबीआई की वेबसाइट पर लॉग इन करने में डिस्कनेक्शन/ असमर्थता/ विफलता की संभावना से बचा जा सके।

  4. आरबीआई उपर्युक्त कारणों अथवा आरबीआई के नियंत्रण से परे किसी अन्य कारण से अंतिम तारीख के भीतर अपने आवेदन प्रस्तुत करने में असमर्थ उम्मीदवारों के संबंध में कोई उत्तरदायित्व स्वीकार नहीं करता है।

  5. कृपया नोट करें कि आवेदन करने के लिए केवल उक्त दी गई प्रक्रिया ही वैध प्रक्रिया है। आवेदन करने का कोई अन्य माध्यम या अधूरे चरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे, और ऐसे आवेदन अस्वीकृत कर दिए जाएंगे।

उम्मीदवारों के लिए सामान्य नियम/ अनुदेश

  1. उम्मीदवार केवल एक नियंत्रक कार्यालय के लिए आवेदन कर सकते हैं और उनके महाविद्यालय/ संस्थान के स्थान के अनुसार केंद्र पर समर प्लेसमेंट के लिए विचार किया जाएगा। उदाहरण के लिए, महाराष्ट्र में स्थित महाविद्यालय/ संस्थान में अध्ययनरत उम्मीदवार केवल मुंबई केंद्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  2. उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी भी पते पर आवेदन के प्रिंटआउट अथवा प्रमाण पत्र या उनकी प्रतियां भेजने/ प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। उनकी उम्मीदवारी पर आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर विचार किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर यह पाया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन में दी गई कोई भी जानकारी गलत/ असत्य है या आरबीआई के अनुसार उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

  3. सभी शैक्षणिक अर्हताएँ भारत के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/ संस्थानों से प्राप्त की गई होनी चाहिए। उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन में ग्रेजुएशन में प्राप्त प्रतिशत को निकटतम दो दशमलव स्थानों तक गणना करके दर्शाना चाहिए। जहां सीजीपीए/ एसजीपीए प्रदान किया जाता है, उसे प्रतिशत में परिवर्तित करके ऑनलाइन आवेदन में दर्शाया जाना चाहिए। दस्तावेज़ सत्यापन के लिए मांगे जाने पर, उम्मीदवार को उचित प्राधिकारी द्वारा जारी एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ, ग्रेड को प्रतिशत में बदलने के संबंध में विश्वविद्यालय/ संस्थान के मानदंड और उन मानदंडों के अनुसार उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत का उल्लेख हो।

  4. उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सूचित किया जाता है कि वे ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करते समय कोई भी असत्य, बदली हुई या मनगढ़ंत जानकारी न दें और न ही किसी महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाएं।

चयन

बैंक समर प्लेसमेंट के लिए प्रतिवर्ष अधिकतम 200 विद्यार्थियों का चयन करता है। प्रत्येक वर्ष जनवरी/ फरवरी माह में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दर्शाए गए कार्यालयों में साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है। शॉर्ट लिस्ट किए गए बाहरी शहर के उम्मीदवारों को इस प्रयोजन हेतु आरबीआई के कार्यालय आने/जाने पर होने वाली यात्रा लागत का वहन स्वयं करना होगा। चयनित छात्रों के नामों की सूचना फरवरी/ मार्च माह में दी जाएगी।

बाहरी शहर के चयनित उम्मीदवारों को परियोजना कार्य करने हेतु अपने संस्थान के स्थान से समर प्लेसमेंट के स्थान तक के लिए एसी II टियर के वापसी रेल यात्रा किराए (अथवा समान राशि) की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

गोपनीयता संबंधी घोषणा

समर प्रशिक्षणार्थियों को इंटर्नशिप के लिए रिपोर्ट करने से पहले बैंक को गोपनीयता की घोषणा प्रस्तुत करनी होगी।

अवधि

सामान्यत: प्लेसमेंट की अवधि अप्रैल से जुलाई के दौरान अधिकतम तीन माह की अवधि होगी। बैंक के विवेक पर अवधि घटाई/ बढ़ाई जा सकती है।

समर प्रशिक्षण का स्थल

समर प्रशिक्षणार्थियों को ऊपर दी गई तालिका के अनुसार अपने संस्थान के राज्य से संबंधित केंद्र पर परियोजना पूरी करनी होगी। तथापि, बैंक अपने विवेक से किसी भी छात्र को बैंक के किसी भी कार्यालय में नियुक्त कर सकता है।

सुविधाएं

अप्रैल 2027 से समर प्रशिक्षणार्थी प्रतिमाह 25,000/- का मासिक स्टाइपंड पाने के लिए पात्र होंगे। बाहरी शहरों के प्रशिक्षणार्थियों को अपनी आवासीय व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

समर इंटर्न का बैंक में नियुक्ति का कोई अधिकार/ दावा नहीं है:

समर प्रशिक्षणार्थियों को अपने समर प्लेसमेंट के आधार पर बैंक में नियुक्ति का कोई अधिकार/ दावा नहीं होगा।

ऑनलाइन वेब आधारित आवेदन पत्र का लिंक

Server 214
शीर्ष