चेतावनी: भारतीय रिज़र्व बैंक के संज्ञान में आया है कि कुछ धोखेबाज फर्जी डोमेन, जो भारतीय रिज़र्व बैंक से संबंधित नहीं हैं, का उपयोग करके रिज़र्व बैंक में नौकरी की पेशकश का झूठा वादा करते हुए ईमेल के माध्यम से नियुक्ति पत्र भेज रहे हैं। ऐसे फर्जी डोमेनों में RBI, RESERVEBANK आदि जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जो भ्रामक रूप से असली जैसे दिखते हैं।
यह स्पष्ट किया जाता है कि बैंक द्वारा भरे जाने वाले विभिन्न पदों के लिए भर्ती से संबंधित सूचना हमारी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाती है। साथ ही, भर्ती से संबंधित सभी विवरण जैसे कि कॉल लैटर, साक्षात्कार कार्यक्रम, अंतिम परिणाम आदि केवल हमारी आधिकारिक वेबसाइट https://opportunities.rbi.org.in पर ही प्रकाशित किए जाते हैं।
इसे देखते हुए, भारतीय रिज़र्व बैंक आम जनता को सावधान करता है कि वे ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें, जो बैंक में नौकरी का वादा करने वाले ऐसे फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करते हैं। अन्य स्रोतों से प्राप्त किसी भी विज्ञापन / सूचना को प्रामाणिकता के लिए वेबसाइट से क्रॉस सत्यापित किया जाना चाहिए।

career with RBI image 1 भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्यकाल किसी और अवसर जैसा नहीं है। यह एक प्रतिबद्धता है। राष्‍ट्र को सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता, जहां आपके निर्णयों का देश की अर्थव्‍यवस्‍था और वित्‍तीय क्षेत्र के विकास पर प्रभाव पड़ेगा।

यदि आप हमारे साथ कार्य करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपको निर्णय लेने के लिए आवश्‍यक सभी जानकारी यहां पर मिलेगी। हमारे साथ कार्य करने के संबंध में और जानकारी पाने के लिए ऊपर या नीचे के पैनलों पर क्लिक करें।
यदि आप इस संबंध में और जानकारी चाहें तो कृपया careers@rbi.org.in नामक ई-मेल आईडी पर संपर्क करें।

career with RBI image 2 रिज़र्व बैंक में अवसर बनाने से आपको क्‍या हासिल होगा?

जानिए, आपका कौशल, बौद्धिक और व्‍यावसायिक संतुष्टि तथा अपनेपन का एहसास उन्‍नत कैसे हो जाता है।
RBI achieved image भारतीय रिज़र्व बैंक ने पिछले आठ दशकों में क्‍या हासिल किया है?
जानिए, विगत वर्षों में भारतीय रिज़र्व बैंक का विकास कैसे हुआ है और अपनी शुरुआत से वह देश की वित्‍तीय प्रणाली को किस प्रकार से मार्गदर्शन करता रहा है।
areas of contribute image भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यों की जानकारी पाएं और आप उसके लिए क्‍या योगदान दे सकते है?
हमारे कई कार्यकलाप ऐसे हैं, जिनकी जानकारी सामान्‍यत: सभी को नहीं होती; मौद्रिक नीति से लेकर मुद्रा वितरण और विकास तक।
grow in the RBI image भारतीय रिज़र्व बैंक में कैसे होगी आपकी प्रगति?
भारतीय रिज़र्व बैंक में आपकी प्रगति ऊर्ध्वमुखी ही नहीं, बल्कि व्‍यावसायिक रूप से भी होगी।
Server 214
शीर्ष