डीईपीआर और डीएसआईएम - पैनल वर्ष 2019 के लिए साक्षात्कार की संशोधित समय सारणी (संभावित)
- दिनांक 25 अगस्त 2020
(विज्ञापन संख्या 1ए/2019-20 दिनांक सितंबर 20, 2019)
कृपया डीएसआईएम एवं डीईपीआर पैनल वर्ष 2019 के लिए निर्धारित साक्षात्कार की तारीखें स्थगित करने के संबंध में जारी क्रमशः मार्च 30, 2020 एवं अप्रैल 16, 2020 की सूचना तथा इस संबंध में डीएसआईएम एवं डीईपीआर दोनों के लिए जारी जून 26, 2020 की सूचना देखें। साक्षात्कार चरण के लिए सूचीबद्ध किए गए सभी उम्मीदवारों को यह सूचित किया जाता है कि उक्त साक्षात्कारों की संशोधित समय-सरिणी जो नीचे दी गई हैं, को ध्यान में रखते हुए अपने साक्षात्कार की संशोधित तारीख (अनुमानित) नोट करें जो उनकी पिछली साक्षात्कार की तारीखों के सामने दर्शाई गई हैं। उदाहरण के लिए, उम्मीदवार जिनका साक्षात्कार अगस्त 05, 2020 को लिया जाना था अब उनका साक्षात्कार सितंबर 09, 2020 को आयोजित किया जाएगा। कृपया नोट करें कि नीचे दी गई तारीखें अनुमानित हैं तथा संबंधित राज्य सरकारों द्वारा वर्तमान में तय किए गए क्वारनटाईन नियमों में दी गई छूट के अधीन हैं। बोर्ड के नियंत्रण से परे किन्हीं कारणों से साक्षात्कार के स्थान/तारीख/खों में होने वाले आगामी बदलावों के मामले में, साक्षात्कार के नए स्थान/तारीख/खों की सूचना उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाईट पर प्रदान की जाएगी।
पहले भेजे गए साक्षात्कार बुलावा पत्र में बताए गए अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगे। साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के समय पालन किए जाने वाले अन्य नियम एवं शर्तों की जानकारी सभी सूचीबद्ध उम्मीदवारों को वेबसाईट www.rbi.org.in पर यथासमय प्रदान की जाएगी। उम्मीदवारों को पत्र में दिए गए नियम एवं शर्तों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया जाता है।
अतः सूचीबद्ध उम्मीदवार आगामी सूचना तथा अद्यतन जानकारी के लिए बैंक की वेबसाईट https://www.rbi.org.in नियमित रूप से देखें।
डीएसआईएम-पैनल वर्ष 2019 |
साक्षात्कार केंद्र |
साक्षात्कार की पिछली तारीखें (जैसा कि जून 26, 2020 को जारी सूचना में उल्लिखित है) |
साक्षात्कार की नई (अनुमानित) तारीखें |
भारतीय रिज़र्व बैंक, 6, संसद मार्ग, नई दिल्ली |
अगस्त 5, 2020 |
सितंबर 9, 2020 |
अगस्त 6, 2020 |
सितंबर 10, 2020 |
अगस्त 7, 2020 |
सितंबर 11, 2020 |
अगस्त 22, 2020 |
सितंबर 25, 2020 |
|
भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड, भारतीय रिज़र्व बैंक भवन, तीसरी मंज़िल, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सामने (पूर्व), भायखला, मुंबई 400008. |
अगस्त 24, 2020 |
सितंबर 28, 2020 |
अगस्त 25, 2020 |
सितंबर 29, 2020 |
डीईपीआर-पैनल वर्ष 2019 |
साक्षात्कार केंद्र |
साक्षात्कार की पिछली तारीखें (जैसा कि जून 26, 2020 को जारी सूचना में उल्लिखित है) |
साक्षात्कार की नई (अनुमानित) तारीखें |
भारतीय रिज़र्व बैंक, 6, संसद मार्ग, नई दिल्ली |
अगस्त 18, 2020 |
सितंबर 21, 2020 |
अगस्त 19, 2020 |
सितंबर 22, 2020 |
अगस्त 20, 2020 |
सितंबर 23, 2020 |
अगस्त 21, 2020 |
सितंबर 24, 2020 |
|