डीईपीआर और डीएसआईएम - पैनल वर्ष 2019 के लिए साक्षात्कार की संशोधित समय सारणी (संभावित)
- दिनांक 25 अगस्त 2020
संशोधित तारीखें (अनुमानित) – साक्षात्कार - दिनांक 22 जुलाई 2020
(विज्ञापन संख्या 1ए/2019-20, दिनांक सितंबर 20, 2019)
आवश्यक सूचना
कृपया डीईपीआर तथा डीएसआईएम 2019 के क्रमशः मार्च 30, 2020 तथा अप्रैल 16, 2020 को आयोजित होने वाले साक्षात्कार को स्थगित किए जाने के संबंध में हमारी सूचनाओं का संदर्भ ग्रहण करें। साक्षात्कार चरण के लिए सूचीबद्ध किए गए उम्मीदवारों को यह सूचित किया जाता है कि वे उनकी पिछली साक्षात्कार की तारीख के सामने निम्न तालिका में दी गई साक्षात्कार की संशोधित नई तारीख को नोट करें। उदाहरण के लिए जिन उम्मीदवारों का साक्षात्कार अप्रैल 20, 2020 को आयोजित किया जाना था अब उनका साक्षात्कार अगस्त 05, 2020 को होगा। कृपया नोट करें कि नीचे दी गई साक्षात्कार की तारीखें संभावित है और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा तय क्वारंटाईन दिशानिर्देशों के अंतर्गत दी जाने वाली छूट के अधीन हैं। बोर्ड के नियंत्रण से परे किन्हीं कारणों से साक्षात्कार की तारीख/खों में होने वाले बदलाव के मामले में नई तारीख/खें उम्मीदवारों को बैंक की वेबसाईट पर सूचित की जाएंगी। अतः सूचीबद्ध उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है की वे आगामी सूचना तथा अद्यतन जानकारी के लिए बैंक की वेबसाईट https://www.rbi.org.in नियमित रूप से देखते रहें।
*नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले साक्षात्कार के केन्द्र की सूचना उम्मीदवारों को यथासमय बैंक की वेबसाईट https://www.rbi.org.in पर प्रदान की जाएगी। पहले से भेजे जा चुके साक्षात्कार बुलावा पत्र में दिए गए नियम तथा शर्तें यथावत रहेंगे और उम्मीदवारों को यह सूचित किया जाता है कि वे उक्त पत्र में दिए गए निर्देशों तथा दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करेंगे।
डीएसआईएम-2019 |
साक्षात्कार केंद्र |
साक्षात्कार की पिछली तारीखें |
साक्षात्कार की नई तारीखें (संभावित) |
नई दिल्ली* |
अप्रैल 20, 2020 |
अगस्त 5, 2020 |
|
अप्रैल 21, 2020 |
अगस्त 6, 2020 |
|
अप्रैल 22, 2020 |
अगस्त 7, 2020 |
|
अप्रैल 23, 2020 |
अगस्त 22, 2020 |
मुंबई |
भारिबैं सर्विसेज बोर्ड, भारतीय रिज़र्व बैंक भवन, 3री मंज़िल, भायखला, मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के सामने (पूर्व), मुंबई – 400008 |
अप्रैल 27, 2020 |
अगस्त 24, 2020 |
अप्रैल 28, 2020 |
अगस्त 25, 2020 |
डीईपीआर-2019 |
साक्षात्कार केंद्र |
साक्षात्कार की पिछली तारीखें |
साक्षात्कार की नई तारीखें (संभावित) |
नई दिल्ली* |
मई 4, 2020 |
अगस्त 18, 2020 |
|
मई 5, 2020 |
अगस्त 19, 2020 |
|
मई 6, 2020 |
अगस्त 20, 2020 |
|
मई 7, 2020 |
अगस्त 21, 2020 |
|