दिनांक : 06/06/2023
शुद्धिपत्र - ग्रेड ‘बी’ (सामान्य/आनीअवि/सांसूप्रवि) में अधिकारियों के पदों पर सीधी भर्ती (परिवीक्षाधीन) - पैनल वर्ष 2023

महत्त्वपूर्ण सूचना

(दिनांक 09 मई 2023 का विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24)

मणिपुर में उत्पन्न हुई स्थिति की समीक्षा के पश्चात उक्त भर्ती हेतु आवेदनों के पंजीकरण की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। संशोधित तिथियों का विवरण निम्नानुसार है:

गतिविधि मौजूदा तिथियां संशोधित तिथियां
आवेदनों के ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क/सूचना प्रभार के भुगतान के लिए वेबसाइट लिंक निम्नानुसार खुला रहेगा - 09 मई 2023 से 09 जून 2023
(सांय 06:00 बजे तक)
09 मई 2023 से 16 जून 2023
(सांय 06:00 बजे तक)

दिनांक 09 मई 2023 के विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24 की विस्तृत सूचना में जहां भी आवेदनों के लिए अंतिम तिथि का उल्लेख 09 जून 2023 किया गया है वहां अंतिम तिथि को 16 जून 2023 पढ़ा जाए। परिशिष्ट-IV में उल्लिखित परीक्षा-पूर्व प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की नियत तिथि को भी 09 जून 2023 के बजाय 16 जून 2023 पढ़ा जाए।

2. बोर्ड ने ग्रेड 'बी' (सामान्य) में अधिकारियों की भर्ती – पैनल वर्ष 2023 हेतु चरण-I ऑनलाइन परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प देने का भी निर्णय लिया है। ऐसे उम्मीदवार जो केंद्र परिवर्तित करने के इच्छुक हैं, वे निम्न में से किसी भी केंद्र का चुनाव कर सकते हैं:

  1. आइजोल

  2. कोहिमा

  3. शिलांग

  4. जोरहाट

  5. गुवाहाटी

  6. कोलकाता

  7. दिल्ली

ऐसे उम्मीदवारों के लिए 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प 20 जून 2023 (प्रात: 10:00 बजे) से 22 जून 2023 (सांय 06:00 बजे) तक बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। इच्छुक उम्मीदवारों से ‘केंद्र परिवर्तन’ के अनुरोध प्राप्त होने पर उन्हें उनके चुने हुए केंद्रों के स्थानों का आबंटन किया जाएगा।

टिप्पणी: दिनांक 09 मई 2023 के विज्ञापन संख्या 3 ए/2023-24 में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेगी। इस विज्ञापन के संबंध में यदि कोई शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर प्रकाशित किया जाएगा।

Server 214
शीर्ष