(दिनांक 09 मई 2023 का विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24)
‘केंद्र परिवर्तन’ के लिए ऑनलाइन अनुरोध हेतु लिंक
(केवल इम्फाल केंद्र के उम्मीदवारों के लिए)
उक्त विज्ञापन के संबंध में 06 जून 2023 को जारी शुद्धिपत्र के पैरा 2 का संदर्भ लें जिसमें यह सूचना दी गई थी कि बोर्ड ने ग्रेड 'बी' (सामान्य) – पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुनने वाले उम्मीदवारों को 'केंद्र परिवर्तन' का विकल्प देने का निर्णय लिया गया है।
तदनुसार, इच्छुक उम्मीदवार जो ग्रेड 'बी' (सामान्य) – पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए अपना केंद्र परिवर्तित करना चाहते हैं, वे अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके लिंक पर लॉग-इन करके 'केंद्र परिवर्तन' के संबंध में अपने विवरण को संपादित कर सकते हैं।
लिंक 20 जून 2023 (प्रात: 10:00 बजे) से 22 जून 2023 (सायं 06:00 बजे तक) तक सक्रिय रहेगा।
टिप्पणी: यह विकल्प केवल उन्हीं उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है जिन्होंने ग्रेड 'बी' (सामान्य) – पैनल वर्ष 2023 में अधिकारियों की भर्ती के लिए चरण-1 ऑनलाइन परीक्षा के लिए इम्फाल (मणिपुर) को केंद्र के रूप में चुना है। 09 मई 2023 के विज्ञापन संख्या 3ए/2023-24 में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित हैं। |