महत्वपूर्ण सूचना कृपया भारतीय रिज़र्व बैंक में सहायक के पद के लिए भर्ती – पैनल वर्ष 2025 पर दिनांक 16 फरवरी 2026 को जारी विज्ञापन में “उम्मीदवारों हेतु आवेदन पत्र में संशोधन/ सुधार करने के लिए एडिट विंडो” संबंधी पैरा 9.5 देखें।
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को सुधारने/ संशोधित करने के लिए 2 दिन की एडिट विंडो अवधि प्रदान की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को आवश्यक भुगतान करने पर ऑनलाइन आवेदन डेटा में आवश्यक सुधार/ परिवर्तन करने के बाद आवेदन पुनः प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। उम्मीदवारों को एडिट विंडो में केवल निम्नलिखित फील्ड में दर्ज की गई प्राथमिकताओं/ डेटा को बदलने की अनुमति होगी:
(1) परीक्षा केंद्र
(2) पिता का नाम
(3) माता का नाम
(4) 10वीं/12वीं के प्रतिशत
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे नीचे दी गई तारीखों पर एडिट विंडो पेज की एक्सेस के लिए एडिट विंडो लिंक का उपयोग करें:
| एडिट विंडो के लिए तारीखें |
14 मार्च (00:01 बजे से)
से 15 मार्च 2026 (23:59 बजे तक) |
महत्वपूर्ण सूचना
1) केवल वही उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे, जिन्होंने आवेदन पंजीकरण की निर्दिष्ट अवधि के भीतर आवश्यक शुल्क/ सूचना शुल्क के भुगतान के साथ सफलतापूर्वक अपना पूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर दिया है।
2) एक उम्मीदवार को संशोधित/ सुधारित आवेदन को केवल एक बार 'आवेदन पत्र को संशोधित/सुधार करने के लिए एडिट विंडो' के दौरान सुधारने और पुनःप्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी, अर्थात यदि कोई उम्मीदवार अद्यतन आवेदन में गलती करता है तो कोई अद्यतन करने की अनुमति नहीं होगी। सुधारा हुआ आवेदन प्रस्तुत करने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक फील्ड में सही विवरण भर दिए हैं।
3) उम्मीदवारों द्वारा 'नाम', 'ईमेल आईडी', 'मोबाइल नंबर', 'पत्राचार का पता’, 'स्थायी पता', 'श्रेणी', 'राष्ट्रीयता' आदि के लिए मूल आवेदन में प्रस्तुत किए गए डेटा को एडिट नहीं किया जा सकता है।
4) ‘एडिट विंडो’ के माध्यम से आवेदन फॉर्म को संशोधित/ सुधारने के लिए लागू शुल्क ₹200/- (जीएसटी सहित) है। यह सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे उनकी श्रेणी कोई भी हो। एक बार जमा किया गया सुधार शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा के लिए समायोजित किया जाएगा।
5) लागू संशोधन शुल्क की प्राप्ति के बाद ही, केवल नवीनतम संशोधित आवेदन को वैध माना जाएगा।
6) कई आवेदनों के मामले में, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे केवल नवीनतम आवेदन को एडिट करें।
7) ‘उम्मीदवारों हेतु आवेदन पत्र को संशोधित/सुधार करने के लिए एडिट विंडो' की समाप्ति के बाद, किसी भी परिस्थिति में किसी परिवर्तन/ संशोधन/ सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
8) भारतीय रिज़र्व बैंक में सहायक के पद के लिए भर्ती – पैनल वर्ष 2025 पर दिनांक 16 फरवरी 2026 को बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।
नोट: कृपया ध्यान दें कि उक्त विज्ञापन के संबंध में जारी किया गया शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, तो वह केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया जाएगा। |