(केवल इम्फाल और काकचिंग स्थित केंद्रों के उम्मीदवारों के लिए)
दिनांक 10 अप्रैल 2026 की सूचना के संदर्भ में, यह सूचित किया जाता है कि बैंक अब सहायक के पद के लिए भर्ती- पैनल वर्ष 2025 हेतु प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित करेगा, जिन्हें इम्फाल और काकचिंग स्थित केंद्रों पर परीक्षा में शामिल होना था। यह परीक्षा कानून और व्यवस्था की स्थिति और मणिपुर सरकार द्वारा इस संबंध में जारी किए गए अनुदेशों के अनुसार आयोजित की जाएगी।
2. पात्र उम्मीदवारों को नए कॉल लेटर जारी किए जाएंगे, जिन्हें आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in से डाउनलोड किया जा सकता है। वेबसाइट पर कॉल लेटर अपलोड होते ही पात्र उम्मीदवारों को ईमेल और टेक्स्ट मैसेज भेजे जाएंगे। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे नए कॉल लेटर में उल्लिखित समय और केंद्र पर परीक्षा के लिए उपस्थित हों।
3. 16 फरवरी 2026 के विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम और शर्तें अपरिवर्तित रहेंगी।
|