दिनांक : 10/11/2024
ग्रेड ‘बी’ (आनीअवि/सांसूप्रवि) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2024 के लिए चरण–I परीक्षा का परिणाम

(दिनांक 25 जुलाई 2024 का विज्ञापन संख्या 2ए/2024-25)

ग्रेड 'बी' (आनीअवि) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2024 के लिए चरण-II (प्रश्न पत्र-I तथा प्रश्न पत्र-II) हेतु सूचीबद्ध (Shortlisted) किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर

ग्रेड 'बी' (सांसूप्रवि) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2024 के लिए चरण-II (प्रश्न पत्र-II तथा प्रश्न पत्र-III) हेतु सूचीबद्ध (Shortlisted) किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर

2. ग्रेड ‘बी’ (आनीअवि/सांसूप्रवि) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2024 के लिए चरण-II परीक्षा हेतु परीक्षा कार्यक्रम निम्नानुसार होगा:

पद प्रश्नपत्र परीक्षा तिथि
सांसूप्रवि प्रश्नपत्र II - वर्णनात्मक स्वरूप (सांख्यिकी पर) 26 अक्तूबर 2024 (पूर्वाह्न पाली)
प्रश्नपत्र III - अंग्रेजी (वर्णनात्मक स्वरूप) 26 अक्तूबर 2024 (अपराह्न पाली)
आनीअवि प्रश्नपत्र I - वर्णनात्मक स्वरूप (अर्थशास्त्र पर) 26 अक्तूबर 2024 (पूर्वाह्न पाली)
प्रश्नपत्र II - वर्णनात्मक स्वरूप (अर्थशास्त्र पर) 26 अक्तूबर 2024 (अपराह्न पाली)

टिप्पणी: परीक्षा के समय और सूचना पुस्तिका आदि की जानकारी सहित प्रवेश पत्रों को डाउनलोड करने का लिंक जल्द ही भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

3. ग्रेड ‘बी’ (आनीअवि/सांसूप्रवि) में अधिकारियों की सीधी भर्ती – पैनल वर्ष 2024 के लिए चरण-II परीक्षा

ग्रेड ‘बी’ (सांसूप्रवि) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2024 के लिए चरण-II (प्रश्न पत्र-II तथा प्रश्न पत्र-III) परीक्षा और ग्रेड ‘बी’ (आनीअवि) में अधिकारियों की सीधी भर्ती - पैनल वर्ष 2024 के लिए चरण-II (प्रश्न पत्र-I तथा प्रश्न पत्र-II) परीक्षा 26 अक्तूबर 2024 को केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी जिन्हें चरण-I परीक्षा के परिणाम के आधार पर सूचीबद्ध किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। उम्मीदवारों को दोनों पालियों में उपस्थित होना आवश्यक है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक, चरण-II परीक्षा के लिए सूचना पुस्तिका, स्क्राइब का प्रयोग करने वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए अनुदेश, 40% से कम दिव्यांगता वाले और लिखने में कठिनाई वाले निर्दिष्ट दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अनुदेश, स्क्राइब का प्रयोग करने वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए संयुक्त वचनपत्र/घोषणापत्र जल्द ही भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। परीक्षा की तिथि/केंद्र/स्थल में परिवर्तन के लिए किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

दावा अस्वीकरण: हालांकि परिणाम तैयार करते समय अत्यंत सावधानी बरती गई है, फिर भी बोर्ड अनजाने में हुई त्रुटि/त्रुटियों; यदि कोई हो, को सुधारने का अधिकार रखता है।

Server 214
शीर्ष