“राष्ट्र निर्माण करें और कैरियर निर्माण भी।”
भारतीय रिज़र्व बैंक में कार्य करने का अवसर कोई सामान्य अवसर नहीं है बल्कि यह राष्ट्र की सेवा करने की प्रतिबद्धता है जहां आपके निर्णयों का देश की अर्थव्यवस्था और वित्तीय क्षेत्र के विकास पर प्रभाव पड़ता है।
यदि आपको एक ऐसे वातावरण की तलाश है जो आपको निरंतर सीखने और समान अवसरों को प्रोत्साहित करें तथा एक सहयोगी मानव संसाधन वातावरण और साथ ही आकर्षक आय संरचना भी प्रदान करे तो भारतीय रिज़र्व बैंक में आपका स्वागत है।
हम एक पूर्णसेवा केंद्रीय बैंक हैं जो विभिन्न प्रकार के कार्यों का निष्पादन करते हैं। अपनी पदस्थापना के आधार पर हमारे अधिकारी रोमांचक भूमिकाओं में अपना कार्यनिष्पादन करते हैं। इस पर अधिक जानकारी के लिए कृपया अपने ब्राउजर में निम्न URL https://opportunities.rbi.org.in/scripts/roles.aspx पर क्लिक करें।
महत्वपूर्ण अनुदेश
1. उम्मीदवार पदों के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें:
(i) आवेदन करने से पहले उम्मीदवार सुनिश्चित कर लें कि वे विज्ञापित पदों के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड (इसके बाद इसे ‘बोर्ड’ कहा जाएगा) द्वारा पद के लिए अपेक्षित शुल्क/सूचना प्रभार (जहां कहीं भी लागू हो) के साथ आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर परीक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा तथा उनकी पात्रता का निर्धारण केवल अंतिम स्तर अर्थात् साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने के समय ही किया जाएगा। उस स्तर पर यदि यह पाया गया कि ऑनलाइन आवेदन में दी गई कोई भी जानकारी मिथ्या/गलत है या बोर्ड के अनुसार उम्मीदवार पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा नहीं करतें हैं तो उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी तथा उन्हें साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी, यात्रा भत्ते के दावे की प्रतिपूर्ति नहीं की जाएगी तथा यदि वे पहले से बैंक में सेवारत है तो उन्हें बिना सूचना दिए सेवा से हटाया जा सकता है।
(ii) उम्मीदवार को निम्नांकित में से एक होना चाहिए:
(क) भारत का नागरिक होना चाहिए, अथवा
(ख) नेपाल की प्रजा, अथवा
(ग) भूटान की प्रजा, अथवा
(घ) ऐसा तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आया हो, अथवा
(ङ) कोई भारतीय मूल का व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देश यथा केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मालावी, जायरे, इथियोपिया तथा विएतनाम से प्रव्रजन करके आया हो।
बशर्ते कि उम्मीदवार यदि उक्त (ख) (ग) (घ) और (ङ) में से किसी वर्ग से हो तो उनके पक्ष में भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता प्रमाणपत्र होना चाहिए।
ऐसे उम्मीदवार को भी परीक्षा में प्रवेश दिया जा सकता है जिनके मामले में पात्रता प्रमाणपत्र आवश्यक हो किंतु भारत सरकार द्वारा उसके संबंध में पात्रता प्रमाणपत्र जारी किए जाने के बाद ही उसको नियुक्ति प्रस्ताव भेजा जाएगा।
2. आवेदन करने का तरीका:
उम्मीदवारों से अपेक्षित है कि वे केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in से ही ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन प्रस्तुत करने का कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
‘ऑनलाइन आवेदन फॉर्म’ भरने के लिए संक्षिप्त अनुदेश परिशिष्ट–I में दिए गए।
3. महत्वपूर्ण तिथियां:
गतिविधियां |
महत्वपूर्ण तिथियां** |
आवेदनों के ऑनलाइन पंजीकरण और शुल्क/सूचना प्रभार के भुगतान के लिए वेबसाइट का लिंक निम्नानुसार खुला रहेगा |
29 मई 2023 से 20 जून 2023 (सांय 06:00 बजे तक) |
परीक्षा तिथि (ग्रेड 'ए' में सहायक लाइब्रेरियन के अतिरिक्त) |
23 जुलाई 2023 |
** बोर्ड इन तिथियों में किसी भी तरह का परिवर्तन करने का अधिकार रखता है। |
4. सहायता केंद्र की सुविधा: प्रपत्र भरने, शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान करने अथवा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई समस्या आने पर समाधान हेतु https://cgrs.ibps.in लिंक के माध्यम से पूछताछ की जा सकती है।
5. मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रयोग पर प्रतिबंध:
(i) परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन (स्विच ऑफ मोड में भी) या अन्य किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या प्रोग्रामेबल उपकरण या संग्रहण के साधन जैसे - पेन ड्राइव, स्मार्ट-वॉच आदि या कैमरा या ब्लूटूथ उपकरण या किसी अन्य उपकरण या संबंधित उपकरण जिसका प्रयोग संचार उपकरण के रूप में हो सकता है, चालू अथवा स्विच ऑफ मोड में प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। इन अनुदेशों का उल्लंघन किया जाता है तो अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने के साथ-साथ भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं से भी प्रतिबंधित किया जा सकता है।
(ii) उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि यह उनके हित में है कि वे मोबाइल फोन सहित प्रतिबंधित वस्तुएं और कोई मूल्यवान/महंगी वस्तुएं परीक्षा केंद्र पर न लाएं क्योंकि उनके सुरक्षा इंतजाम का आश्वासन नहीं दिया जा सकता। इस संबंध में हुए किसी भी नुकसान के लिए बोर्ड उत्तरदायी नहीं होगा।
6. शुद्धिपत्र: कृपया नोट करें कि यदि उपर्युक्त विज्ञापन के संबंध में कोई शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर प्रकाशित किया जाएगा।
विस्तृत सूचना
1. भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड (बोर्ड) भारतीय रिज़र्व बैंक (भारिबैं/बैंक) में निम्नलिखित पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है:
पद |
रिक्तियों की संख्या |
अनारक्षित/ सामान्य (अना/सामा) |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडबल्यूएस)$ |
अनुसूचित जाति (अजा) |
अनुसूचित जनजाति (अजजा) |
अन्य पिछड़ा वर्ग (अपिव)@ |
कुल |
पीडबल्यूबीडी श्रेणी# |
क |
ख |
ग |
घ |
ग्रेड ‘बी’ में विधि अधिकारी |
1 |
- |
- |
- |
- |
1 |
- |
- |
- |
- |
प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) |
1 |
- |
1(1) |
1(1) |
- |
3(2) |
- |
- |
- |
- |
सहायक प्रबंधक (राजभाषा) |
3 |
- |
1 |
- |
1 |
5^ |
- |
1 |
- |
- |
ग्रेड 'ए' में लाइब्रेरी प्रोफेशनल (सहायक लाइब्रेरियन) |
- |
- |
- |
- |
1 |
1 |
- |
- |
- |
- |
() यह बैकलॉग रिक्तियां दर्शाता है।
@ भर्ती में अपिव के लिए आरक्षण कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के दिनांक 08 सितम्बर 1993 के कार्यालय ज्ञापन संख्या 36012/22/93-Estt. (SCT) (समय समय पर यथासंशोधित) द्वारा शासित होगा।
अपिव वर्ग से संबंधित जो उम्मीदवार ‘क्रीमी लेयर’ में आते हैं वे अपिव आरक्षण के लिए पात्र नहीं होंगे। वे अपनी श्रेणी ‘सामान्य (सामा) / अनारक्षित (अना)’ के रूप में दर्शाएं। उक्त श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा करने वाले अपिव उम्मीदवारों को वित्तीय वर्ष (विव) 2022-2023, 2021-2022 और 2020-2021 की आय के आधार पर अपिव (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जो 01 अप्रैल 2023 को / उसके बाद (वित्तीय वर्ष 2022-23 के पूरा होने के बाद) जारी होना चाहिए, किंतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2023 के बाद जारी किया हुआ नहीं होना चाहिए।
^सहायक प्रबंधक (राजभाषा) के लिए 05 रिक्तियों में से एक रिक्ति बधिर और ऊंचा सुनना श्रेणी अर्थात् श्रेणी ‘ख’ के तहत बेंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
$भर्ती में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों (ईडबल्यूएस) के लिए आरक्षण कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), कार्मिक मंत्रालय, लोक शिकायत और पेंशन, भारत सरकार के दिनांक 31 जनवरी 2019 के कार्यालय ज्ञापन सं. 36039/1/2019 Estt. (Res) के द्वारा शासित होगा।
#कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, भारत सरकार (डीओपीटी) के दिनांक 15 जनवरी 2018 के कार्यालय ज्ञापन सं. 36035/02/2017 Estt. (Res) के अनुसार भर्ती में ‘बैंचमार्क दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षण’ के अंतर्गत दिव्यांगताओं की चार श्रेणी निम्नानुसार हैं:
[क] (क) दृष्टिबाधित तथा अल्प दृष्टि; |
[ख] (ख) बधिर तथा ऊंचा सुनना; |
[ग] (ग) लोकोमोटर नि:शक्तता जिसमें प्रमस्तिष्क पक्षाघात (सेरेब्रल पालसी), कुष्ठ रोग उपचारित, बौनापन, तेजाबी हमले के पीड़ित तथा मांसपेशीय दुर्विकास (मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) शामिल हैं; |
[घ] (घ) ऑटिज्म, बौद्धिक अक्षमता, विशिष्ट लर्निंग अक्षमता और मानसिक बीमारी;
(ड़) खंड (क) से (घ) के अधीन व्यक्तियों में से बहुविध अक्षमता जिसमें बहरापन-अंधापन भी शामिल है। |
टिप्पणी (I) – अजा/अजजा/अपिव/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए:
अजा/अजजा/अपिव/ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों के लिए कोई रिक्ति आरक्षित न होने पर भी वे पद विशेष के लिए आवेदन कर सकते हैं। तथापि वे किसी भी छूट/रियायत आदि के लिए पात्र नहीं होंगे। अजा/अजजा उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट प्राप्त है परंतु ऐसे मामलों में उन्हें विनिर्दिष्ट सूचना प्रभार का भुगतान करना होगा। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी "आय और आस्ति प्रमाण पत्र" होना चाहिए जो की वर्ष 2023-24 के लिए मान्य हो, जो पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि यानी 20 जून 2023 को या उससे पहले जारी किया गया हो।
टिप्पणी (II) – बैंचमार्क दिव्यांग (पीडबल्यूबीडी) उम्मीदवारों के लिए:
सहायक प्रबंधक (राजभाषा) को छोड़कर शेष पदों के लिए पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई आरक्षण नहीं है। ऐसे उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका अनुसार श्रेणियों से संबंधित और उनकी पात्रता के अध्यधीन आयु में छूट को छोड़कर किसी भी रियायत के बिना अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
(1) बैंक ने कार्यात्मक अपेक्षाओं के साथ पद के लिए उपयुक्त निम्नलिखित श्रेणियों की पहचान की है। इसलिए पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों की केवल निम्नलिखित श्रेणियां पद के लिए आवेदन करने हेतु पात्र हैं।
क्र.सं. |
पद का नाम |
बैंचमार्क दिव्यांगताओं की उपयुक्त श्रेणियां* |
कार्यात्मक अपेक्षाएं** |
1 |
ग्रेड ‘बी’ में विधि अधिकारी |
क) बी, एलवी |
एस, एसटी, आरडबल्यू, एच, सी, एमएफ़ |
ख) एचएच |
ग) ओएल, ओए, बीए, बीएल, एसडी/एसआई, ओएएल, बीएलओए, बीएलए, एलसी, डीडबल्यू, एएवी |
घ) एसएलडी |
ङ) उपरोक्त (क) से (घ) सहित एमडी |
2 |
प्रबंधक (तकनीकी-सिविल) |
ख) डी, एचएच |
एस, एसटी, डबल्यू, बीएन, एल, केसी, एमएफ़, आरडब्ल्यू, एसई, एच, सी |
ग) ओए, ओएल, एसडी/एसआई, सीपी, एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी |
घ) एसएलडी, एमआई |
ङ) उपरोक्त (ख) से (घ) सहित एमडी |
3 |
सहायक प्रबंधक (राजभाषा) |
क) बी, एलवी |
एस, आरडबल्यू, एसई, सी, एमएफ़ |
ख) डी, एचएच |
ग) ओए, बीए, ओएल, बीएल, एसडी/एसआई, ओएएल, बीएलओए, बीएलए, सीपी, एलसी, डीडबल्यू, एएवी, एमडीवाई |
घ) एमआई |
ङ) उपरोक्त (क) से (घ) सहित एमडी |
4 |
ग्रेड ‘ए’ में लाइब्रेरी प्रोफेशनल (सहायक लाइब्रेरियन) |
क) एलवी |
एस, एसटी, एमएफ, आरडबल्यू, एसई, सी |
ख) डी, एचएच |
ग) ओए, बीए, ओएल, बीएल, एसडी/एसआई, ओएएल, एलसी, डीडबल्यू, एएवी |
घ) एएसडी (एम), एसएलडी, एमआई |
च) उपरोक्त (क) से (घ) सहित एमडी |
*उपयोग किए गए श्रेणी संक्षिप्ताक्षर: बी = दृष्टिबाधित, डी = बधिर, एलवी = अल्प दृष्टि, एचएच = ऊंचा सुनना, ओए = एक बांह, बीए = दोनों बांहे, ओएल = एक पैर, बीएल = दोनों पैर, ओएएल = एक बांह और एक पैर, बीएलए = दोनों पैर बाहें, बीएलओए = दोनों पैर और एक बांह, सीपी = प्रमस्तिष्क पक्षाघात (सेरेब्रल पालसी), एलसी = कुष्ठ रोग उपचारित, डीडब्ल्यू = बौनापन, एएवी = तेजाबी हमले के पीड़ित, एसडी/एसआई = किसी भी संबंधित स्नायविक/अंग की शिथिलता के साथ/बिना रीढ़ की हड्डी में विकृति/रीढ़ की हड्डी में चोट, एएसडी (एम) = ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (हल्का), एसएलडी = विशिष्ट लर्निंग अक्षमता, एमआई = मानसिक बीमारी, एमडी = बहुविध अक्षमता, एमडीवाई = मांसपेशीय दुर्विकास (मस्कुलर डिस्ट्रॉफी)
**कार्यात्मक अपेक्षाएं: एस = बैठना, एसटी = खड़े होना, डब्ल्यू = चलना, बीएन = झुकना, एल = उठाना, केसी = घुटने के बल बैठना तथा झुकना (क्राउचिंग), जेयू = कूदना, सीआरएल = क्रॉलिंग, सीएल = चढ़ना, पीपी = खींचना और धक्का देना, एमएफ = अंगुलियों द्वारा कार्य निष्पादन, आरडब्ल्यू = पढ़ना तथा लिखना, एसई = देखना, एच = सुनना, सी = वार्तालाप। |
(2) बैंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवार किसी भी श्रेणी (अर्थात् सामान्य/अजा/अजजा/अपिव/ईडबल्यूएस) के हो सकते हैं। बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षण क्षैतिज है तथा पदों के लिए समस्त रिक्तियों के अंतर्गत व पदों की पहचान ऐसी दिव्यांगताओं के लिए उपयुक्त पद के रूप में किए जाने के अधीन है।
(3) बैंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों के पास, जैसा कि ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016’ (आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016) में निर्धारित किया गया है, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नवीनतम दिव्यांगता/अक्षमता प्रमाणपत्र होना चाहिए। बोर्ड/सक्षम प्राधिकारी के निर्णयानुसार ऐसे प्रमाणपत्र का सत्यापन/पुन: सत्यापन किया जाएगा।
(4) चयन के लिए दिव्यांगता की किसी भी श्रेणी से संबंधित पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों का समग्र अधिसूचित कुल रिक्तियों के भीतर विचार किया जाएगा, जो ऊपर टिप्पणी II (1) में उल्लिखित उनकी उपयुक्तता के अधीन होगा। पीडब्ल्यूबीडी के लिए आरक्षित बैकलॉग रिक्तियों को संबंधित श्रेणी में बैंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति द्वारा भरा जाएगा। यदि उस श्रेणी का कोई उपयुक्त व्यक्ति उपलब्ध नहीं होता है तो ऐसी बैकलॉग रिक्तियों को अन्य पात्र पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के बीच अदला-बदली (इंटरचेंज) करके भरा जाएगा, बशर्ते कि ऐसी दिव्यांगताओं के लिए उपयुक्त पदों की पहचान की गई हो, जैसा कि ऊपर टिप्पणी II (1) में वर्णित है।
(5) स्क्राइब (लेखन सहायक) तथा क्षतिपूरक समय का प्रयोग (40% से अधिक की दिव्यांगता/अक्षमता): ऑनलाइन/लिखित परीक्षा के समय उन्हीं बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों (जिन्हें 40% अथवा अधिक दिव्यांगता है) जिन्हें टाइपिंग/लिखने, जिसमें तेजी से टाइपिंग/लिखना शामिल है, में शारीरिक अक्षमता हो, को स्क्राइब (लेखन सहायक) की सेवाओं का प्रयोग करने की अनुमति दी जाएगी। ऐसे सभी मामलों जिनमें स्क्राइब (लेखन सहायक) की सेवाओं का प्रयोग किया जाए उन पर निम्नलिखित नियम लागू होंगे:
-
उम्मीदवार को उनके स्क्राइब (लेखन सहायक) की व्यवस्था स्वयं अपने खर्चे पर करनी होगी।
-
परीक्षा के समय उम्मीदवार तथा स्क्राइब (लेखन सहायक) दोनों को निर्धारित प्रारूप में उपयुक्त वचनपत्र तथा स्क्राइब (लेखन सहायक) का पासपोर्ट आकार का फोटो देना होगा।
-
बैंचमार्क दिव्यांग श्रेणी के सभी उम्मीदवारों जिन्हें टाइपिंग/लिखने, जिसमें तेजी से टाइपिंग/लिखना शामिल है, में शारीरिक अक्षमता हो, को परीक्षा के प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट के क्षतिपूरक समय की अनुमति होगी चाहे वे स्क्राइब (लेखन सहायक) की सुविधा का उपयोग करें अथवा नहीं।
-
स्क्राइब (लेखन सहायक) का उपयोग करने वाले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वे स्क्राइब (लेखन सहायक) का उपर्युक्त दिशानिर्देशों के अनुसार उपयोग करने के लिए पात्र हैं। यदि कोई उम्मीदवार उपर्युक्त दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके अथवा महत्त्वपूर्ण तथ्यों को छुपाकर, स्क्राइब (लेखन सहायक) का उपयोग करता है तो बैंक द्वारा उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और साथ ही उम्मीदवार और स्क्राइब (लेखन सहायक) के विरुद्ध बैंक द्वारा यथोचित कार्रवाई की जाएगी। यदि ऐसे उम्मीदवार बैंक में पद ग्रहण कर चुके हों तो उन्हें बिना नोटिस दिए सेवा से हटाया जा सकता है।
-
परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर यदि यह पाया जाता है कि स्क्राइब (लेखन सहायक) स्वतंत्र रूप से प्रश्नों का उत्तर दे रहा है तो उम्मीदवार का परीक्षा सत्र समाप्त कर दिया जाएगा और उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। स्क्राइब (लेखन सहायक) की सेवाओं का उपयोग करने वाले ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी भी रद्द कर दी जाएगी जिसके बारे में परीक्षक द्वारा परीक्षा के बाद यह सूचित किया जाता है कि उम्मीदवार के स्क्राइब (लेखन सहायक) ने स्वतंत्र रूप से प्रश्नों का उत्तर दिया था।
(6) स्क्राइब और क्षतिपूरक समय का उपयोग (40% से कम दिव्यांगता/अक्षमता वाले व्यक्ति): पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों (जिन्हें 40% या अधिक की दिव्यांगता है) पर लागू निर्देशों के अलावा, निम्नलिखित नियम आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 की धारा 2 (एस) की परिभाषा के तहत शामिल विनिर्दिष्ट दिव्यांग व्यक्तियों जो की उक्त अधिनियम की धारा 2 (आर) की परिभाषा के तहत शामिल नहीं हैं, यानी 40% से कम दिव्यांगता वाले व्यक्ति और जिन्हें लिखने में कठिनाई हो रही है; पर लागू होगा।
-
स्क्राइब और/या प्रतिपूरक समय की सुविधा केवल उन्हीं उम्मीदवारों को दी जाएगी जिन्हें लिखने में कठिनाई होती है और जो विस्तृत विज्ञापन के परिशिष्ट-III के प्रोफार्मा के अनुसार किसी सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा जारी इस आशय का एक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेंगे कि संबंधित व्यक्ति को लिखने में कठिनाई है और उसकी ओर से परीक्षा लिखने के लिए लेखन सहायक आवश्यक है।
-
लेखन सहायक (स्क्राइब) की योग्यता परीक्षा देने वाले उम्मीदवार की योग्यता से एक स्तर नीचे होनी चाहिए। स्क्राइब का चयन करने वाले व्यक्ति को परिशिष्ट-IV के प्रोफार्मा के अनुसार स्क्राइब का विवरण प्रस्तुत करना होगा।
(7) बैंचमार्क दिव्यांग (पीडब्ल्यूबीडी) उम्मीदवारों और 40% से कम दिव्यांगता वाले उम्मीदवारों के लिए स्क्राइब (लेखन सहायक) की सेवाएं प्राप्त करने तथा क्षतिपूरक समय के आवंटन के संबंध में विस्तृत अनुदेश परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र अपलोड किए जाने के समय बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर उपलब्ध होंगे।
टिप्पणी (III) – अजा/अजजा/अपिव/पीडब्ल्यूबीडी/ईडब्ल्यूएस/भूतपूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध आरक्षण/छूट का लाभ लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे निर्धारित पात्रता अनुसार इस तरह के आरक्षण/छूट के हकदार हैं। उनके पास ऐसे निर्धारित लाभों के लिए अपने दावे के समर्थन में निर्धारित प्रारूप में सभी अपेक्षित प्रमाण पत्र होने चाहिए। ये प्रमाण पत्र पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पहले दिनांकित होने चाहिए।
2. ग्रेड ‘बी’ में विधि अधिकारी
(क) कार्य संबंधी अपेक्षाएं: (i) बैंक के विभिन्न विभागों और इससे संबंध संस्थाओं से प्राप्त विधिक विषयों के संदर्भों के साथ व्यवहार जो मुख्यत: विभिन्न कानूनों की व्याख्या जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम 1934, बैंककारी विनियमन अधिनियम 1949, विदेशी मुद्रा प्रबंध अधिनियम 1999, कंपनी अधिनियम 2013, आदि से संबंधित हैं। (ii) बैंक द्वारा लागू किए गए/लागू किए जाने वाले कानून का प्रारंभिक मसौदा तैयार करना। (iii) ऐसे वाद जिसमें बैंक और इससे संबद्ध संस्थाएं शामिल हों, के संबंध में परामर्श देने के लिए दलीलों तथा व्यापक अनुदेशों/पक्ष कथन का मसौदा तैयार करना। (iv) बैंक की ओर से समाधान अधिकारी, श्रम न्यायालय, अभिकरण आदि के समक्ष उपस्थित होना। (v) बैंक द्वारा सौंपा गया कोई अन्य कार्य।
(ख) पात्रता मानदंड:
(I) शैक्षिक अर्हताएं (दिनांक 01 मई 2023 को):
अनिवार्य: यूजीसी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/महाविद्यालय/संस्थान से सभी सत्रों/वर्षों में समग्र रूप से न्यूनतम 50% अंक या समकक्ष के साथ विधि में स्नातक डिग्री।
टिप्पणी: अजा/अजजा तथा बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के मामले में, यदि रिक्तियां उनके लिए आरक्षित हैं तो विधि में स्नातक डिग्री में सभी सत्रों/वर्षों में समग्र रूप से न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं।
कृपया शैक्षणिक अर्हताओं के संबंध में निम्नलिखित पैरा सं 6 को देखें।
(II) अनुभव (दिनांक 01 मई 2023 को):
अनिवार्य:
1. अधिवक्ता के रूप में बार काउंसिल के साथ नामांकित।
2. नामांकित होने के बाद कम से कम दो साल का अनुभव
-
अधिवक्ता के रूप में या
-
बार काउंसिल में नामांकित होने के बाद किसी बड़े बैंक/वित्तीय संस्थान/सांविधिक निगम/कंपनी/राज्य/केंद्र सरकार के विधि विभाग में विधि अधिकारी
-
विश्वविद्यालय में पूर्णकालिक शिक्षक, जो विधि पढ़ाता हो।
टिप्पणी:
(क) सभी मामलों में बार काउंसिल पंजीकरण/नामांकन प्रमाण पत्र की प्रति आवश्यक है और;
उपरोक्त 2 (i) के मामले में;
(ख) बार एसोसिएशन से एक प्रमाण पत्र जिसका उम्मीदवार सदस्य है या एक अदालत के पीठासीन अधिकारी द्वारा जारी एक प्रमाण पत्र जिसके लिए उम्मीदवार ने आवश्यक अवधि के लिए अभ्यास किया है, साक्षात्कार के समय प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
वांछनीय: बैंकिंग कानून, कंपनी कानून, श्रम कानून और संवैधानिक कानून का विशेष ज्ञान और दलीलों और दस्तावेजों का मसौदा तैयार करने का अनुभव।
(III) आयु (दिनांक 01 मई 2023 को):
दिनांक 01 मई 2023 को उम्मीदवार की आयु पूरे 21 वर्ष की हो जानी चाहिए परंतु आयु 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात् उम्मीदवार का जन्म 02/05/1991 से पहले का नहीं होना चाहिए और 01/05/2002 के बाद का नहीं होना चाहिए।
एलएलएम डिग्रीधारी उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 3 वर्ष तथा विधि में पीएचडी डिग्रीधारी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट का प्रावधान है। विनिर्दिष्ट श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के लिए कृपया निम्नलिखित पैरा सं. 9 देखें। (संचयी लाभ की अनुमति नहीं होगी)
(ग) चयन योजना:
चयन ऑनलाइन तथा ऑफलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। परीक्षा में निम्न विवरण अनुसार वस्तुनिष्ठ तथा वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न होंगे:
विवरण |
अधिकतम अंक |
अवधि |
प्रश्नपत्र I - विधि का सामान्य ज्ञान |
वस्तुनिष्ठ प्रकार |
30 |
तीन घंटे |
वर्णनात्मक प्रकार |
120 |
कुल |
150 |
|
प्रश्नपत्र II - अंग्रेज़ी - वर्णनात्मक प्रकार |
100 |
तीन घंटे |
कुल |
250 |
|
साक्षात्कार |
40 |
|
कुल जोड़ |
290 |
|
प्रश्नपत्र I (विधि का सामान्य ज्ञान) हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। उत्तर हिंदी या अंग्रेज़ी में लिखे जा सकते हैं। उम्मीदवारों को विकल्पानुसार साक्षात्कार में हिंदी या अंग्रेज़ी में उत्तर देने का विकल्प मौजूद होगा। साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या का निर्णय परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बोर्ड द्वारा तय किया जाएगा। अंतिम चयन परीक्षा (प्रश्नपत्र I और प्रश्नपत्र II) तथा साक्षात्कार दोनों में निष्पादन के आधार पर किया जाएगा।
(घ) कृपया पाठ्यक्रम (प्रश्नपत्र I और प्रश्नपत्र II परीक्षा) के लिए विस्तृत विज्ञापन का परिशिष्ट II देखें, जो बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर उपलब्ध है।
3. प्रबंधक (तकनीकी-सिविल)
(क) कार्य संबंधी आवश्यकताएं: इमारतों के निर्माण, आवासीय भवनों के निर्माण, मौजूदा भवनों के निर्माण, मौजूदा भवनों का पुनरुद्धार, मौजूदा संपत्तियों का रखरखाव और मौजूदा पुरानी संरचनाओं की रेट्रोफिटिंग जैसी निर्माण परियोजनाओं के डिजाइनिंग, निर्माण, पर्यवेक्षण और प्रबंधन का दायित्व होगा।
(ख) पात्रता मानदंड:
(I) शैक्षिक अर्हताएं (दिनांक 01 मई 2023 को):
सभी सत्रों/वर्षों में समग्र रूप से न्यूनतम 60% अंक (अजा/अजजा के लिए 55%, यदि रिक्तियां उनके लिए आरक्षित हैं) या समकक्ष ग्रेड के साथ सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री अथवा समकक्ष अर्हता।
समग्र ग्रेड प्वाइंट अथवा अंकों के प्रतिशत, जहां दिए गए हों, का अभिप्राय पाठ्यक्रम की पूरी अवधि के होंगे।
कृपया शैक्षिक अर्हताओं के लिए नीचे पैरा सं. 6 भी देखें।
(II) अनुभव: (दिनांक 01 मई 2023 को):
अनिवार्य: स्नातक (स्वतंत्र जिम्मेदारी की भूमिका में) के पश्चात अस्पतालों/बैंकों/वित्तीय संस्थानों/नियोजन/डिजाइनिंग/निर्माण/बड़े कार्यालय भवनों/बहुमंजिला भवनों/आवासीय कंपनियों/आवासीय परिसर आधारित शैक्षिक संस्थानों सहित सार्वजनिक/निजी लिमिटेड संगठन में संबंधित क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव और निविदा निर्माण और मूल्यांकन में अनुभव होना चाहिए।
वांछनीय: (i) कार्यालय और आवासीय संपत्तियों/कॉलोनियों के अनुरक्षण का अनुभव (ii) इनके सभी पहलुओं में निर्माण परियोजनाओं के प्रशासन का अनुभव और पीईआरटी/सीपीएम तकनीकों का ज्ञान (iii) सीएएम/सीएडी/एमएस प्रोजेक्ट या प्राइमावेरा में संरचनात्मक डिजाइन में कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान / विशेष संदर्भों के साथ निविदाओं का मूल्यांकन और विश्लेषण (iv) संरचनात्मक पुनर्वास कार्यों में कार्यसाधक ज्ञान (v) निर्माण और परियोजना प्रबंधन में अनुभव (vi) कंप्यूटरीकृत वातावरण में कार्य करने की क्षमता।
(III) आयु (दिनांक 01 मई 2023 को):
दिनांक 01 मई 2023 को उम्मीदवार की आयु पूरे 21 वर्ष की हो जानी चाहिए परन्तु आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात् उम्मीदवार का जन्म 02/05/1988 से पहले का नहीं होना चाहिए और 01/05/2002 के बाद का नहीं होना चाहिए।
विनिर्दिष्ट वर्गों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के लिए कृपया निम्नलिखित पैरा सं. 9 देखें।
(ग) चयन योजना:
चयन निम्नानुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षा (प्रश्नपत्र I तथा प्रश्नपत्र II की परीक्षाएं एक ही दिन आयोजित की जाएंगी) तथा साक्षात्कार के माध्यम से होगा।
प्रश्नपत्र का प्रकार |
अवधि |
अंक |
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्नपत्र-I - वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा व्यावसायिक ज्ञान/कार्य ज्ञान की परीक्षा |
एक घंटा |
100 |
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्नपत्र-II - वर्णनात्मक प्रकार की परीक्षा प्रश्नपत्र का स्तर बी.ई. डिग्री के स्तर का होगा |
तीन घंटे |
100 |
कुल |
200 |
साक्षात्कार |
35 |
कुल योग |
235 |
प्रश्नपत्र-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंकन होगा। केवल उन्हीं उम्मीदवारों के प्रश्नपत्र-I का मूल्यांकन किया जाएगा जो दोनों प्रश्नपत्रों की परीक्षाओं के लिए उपस्थित हुए हों। केवल उन्हीं उम्मीदवारों के प्रश्नपत्र-II का मूल्यांकन किया जाएगा जिन्होंने प्रश्नपत्र-I में बोर्ड द्वारा निर्धारित पर्याप्त उच्च अंक प्राप्त किए हों। परीक्षा के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में तैयार किए जाएंगे। उत्तर हिंदी अथवा अंग्रेज़ी में लिखे जा सकते हैं। उम्मीदवार अपने विकल्पानुसार साक्षात्कार में हिंदी अथवा अंग्रेज़ी में उत्तर दे सकते हैं। साक्षात्कार हेतु बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या का निर्णय बोर्ड द्वारा किया जाएगा। अंतिम चयन परीक्षा (प्रश्नपत्र-I और प्रश्नपत्र-II) तथा साक्षात्कार में निष्पादन के आधार पर किया जाएगा।
4. सहायक प्रबंधक (राजभाषा)
(क) कार्य संबंधी अपेक्षाएं: (i) बैंक के विभिन्न संदर्भों, दस्तावेज़ों, मैनुअलों और अन्य प्रकाशनों का अंग्रेज़ी से हिंदी और हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद तथा इनके मुद्रण की व्यवस्था करना; (ii) बैंक में हिंदी के प्रयोग के संबंध में सरकार के अनुदेशों का कार्यान्वयन; तथा (iii) बैंक के स्टाफ सदस्यों के लिए हिंदी शिक्षण योजना की व्यवस्था करना।
(ख) पात्रता मानदंड:
(I) शैक्षिक अर्हताएं (दिनांक 01 मई 2023 को):
अनिवार्य: (i) स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेज़ी के साथ हिंदी/हिंदी अनुवाद में द्वितीय श्रेणी की स्नातकोत्तर डिग्री; अथवा (ii) स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में हिंदी के साथ अंग्रेज़ी में द्वितीय श्रेणी की स्नातकोत्तर डिग्री और साथ ही अनुवाद में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा; अथवा (iii) स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में हिंदी और अंग्रेज़ी के साथ संस्कृत/अर्थशास्त्र/वाणिज्य में द्वितीय श्रेणी की स्नातकोत्तर डिग्री और साथ ही अनुवाद में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा। (स्नातक स्तर पर हिंदी विषय के बदले, स्नातक स्तर के समकक्ष मान्यता प्राप्त हिंदी अर्हता भी हो सकती है); अथवा (iv) अंग्रेज़ी और हिंदी/हिंदी अनुवाद दोनों में स्नातकोत्तर डिग्री जिसमें से एक द्वितीय श्रेणी की होनी चाहिए।
कृपया शैक्षिक अर्हताओं पर टिप्पणी हेतु नीचे पैरा 6 भी देखें।
वांछनीय: द्विभाषी शब्द संसाधन का ज्ञान।
(II) आयु (दिनांक 01 मई 2023 को):
दिनांक 01 मई 2023 को उम्मीदवार की आयु पूरे 21 वर्ष की हो जानी चाहिए किंतु 30 वर्ष की नहीं होनी चाहिए अर्थात् उम्मीदवार का जन्म 02/05/1993 से पहले का नहीं होना चाहिए और 01/05/2002 के बाद का नहीं होना चाहिए।
पीएचडी अर्हता वाले उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा 32 वर्ष होगी। अजा/अजजा और अपिव श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए लागू अधिकतम आयु छूट, पीएचडी होने पर भी, क्रमशः 5 वर्ष और 3 वर्ष होगी, यदि उनके लिए पद आरक्षित हैं। (संचयी लाभ की अनुमति नहीं होगी)
निर्दिष्ट श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के लिए नीचे पैरा 9 देखें।
(ग) चयन योजना:
चयन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से होगा। परीक्षा की तिथि, समय तथा केंद्र संबंधी सूचनाएं प्रवेश पत्र में उल्लेख की जाएंगी जिसे यथासमय भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) से डाउनलोड किया जा सकेगा। परीक्षा में निम्नानुसार दो प्रश्नपत्र होंगे: [प्रश्नपत्र-I (वस्तुनिष्ठ स्वरूप) ऑनलाइन तथा प्रश्नपत्र-II [(कंप्यूटर/पेपर आधारित) लिखित परीक्षा]:
परीक्षा का स्वरूप निम्नानुसार होगा:
क्र.सं. |
परीक्षा |
प्रश्नों की संख्या |
अधिकतम अंक |
अवधि |
|
ऑनलाइन परीक्षा प्रश्नपत्र-I (वस्तुनिष्ठ स्वरूप) |
1 |
तार्किक परीक्षा |
35 |
35 |
30 मिनट |
2 |
अंग्रेज़ी भाषा |
35 |
35 |
30 मिनट |
3 |
सामान्य जागरूकता (बैंकिंग, अर्थशास्त्र, वाणिज्य तथा संबद्ध विषय के विशेष संदर्भ सहित) |
35 |
35 |
20 मिनट |
4 |
व्यावसायिक ज्ञान परीक्षा (राजभाषा सहित) |
45 |
45 |
40 मिनट |
|
उपजोड़ |
150 |
150 |
|
|
ऑफलाइन परीक्षा प्रश्नपत्र-II |
5 |
वर्णनात्मक प्रश्नपत्र (राजभाषा) |
|
50 |
60 मिनट |
|
साक्षात्कार |
|
35 |
|
|
कुल जोड़ |
|
235 |
|
प्रश्नपत्र-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंकन होगा। प्रश्नपत्र-II 50 अंकों का 1 घंटे की अवधि का होगा जिसमें उम्मीदवारों की हिंदी से अंग्रेज़ी तथा अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद कौशल तथा भारत सरकार की राजभाषा नीति के आधारभूत ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा।
प्रश्नपत्र-I तथा प्रश्नपत्र-II दोनों के लिए परीक्षा एक ही दिन एक ही सत्र में बिना अंतराल के आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्र-I (अंग्रेज़ी परीक्षा को छोड़कर) तथा प्रश्नपत्र-II हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में तैयार किया जाएगा। चुने गए विकल्पानुसार उम्मीदवार परीक्षा में उत्तर हिंदी अथवा अंग्रेज़ी में (जैसा लागू हो) लिख सकते हैं। चुने गए विकल्पानुसार उम्मीदवार साक्षात्कार हिंदी अथवा अंग्रेज़ी किसी भी भाषा में दे सकते हैं। केवल उन्हीं उम्मीदवारों के प्रश्नपत्र-II का मूल्यांकन किया जाएगा जिन्होंने प्रश्नपत्र-I में बोर्ड द्वारा निर्धारित पर्याप्त उच्च अंक तथा प्रत्येक खंड में न्यूनतम अर्हक अंक प्राप्त किए हों। प्रश्नपत्र-I तथा प्रश्नपत्र-II में कुल प्राप्तांकों के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चुना जाएगा। अंतिम चयन परीक्षा तथा साक्षात्कार में निष्पादन के आधार पर किया जाएगा।
5. ग्रेड ‘ए’ में लाइब्रेरी प्रोफेशनल (सहायक लाइब्रेरियन)
(क) कार्य संबंधी अपेक्षाएं: (i) पुस्तकालय में हाउसकीपिंग कार्यकलापों जैसे पुस्तक सूची बनाने, अर्जन तथा परिचालन, क्रम नियंत्रण, विषय संबंधी अनुक्रमणिका बनाने आदि के लिए मानक पुस्तकालय सॉफ्टवेयर का कार्यसाधक ज्ञान (ii) ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों डाटाबेस सहित विभिन्न सर्च इंजनों/प्रक्रियाओं के माध्यम से अभीष्ट जानकारी प्राप्त करने का अनुभव (iii) डिजिटलीकरण (डिजिटल पुस्तकालय तथा मेटाडाटा विकसित करना) तथा विषय वस्तु प्रबंधन (iv) पुस्तकालय सामग्री का परिरक्षण तथा संरक्षण।
(ख) पात्रता मानदंड:
(I) शैक्षिक अर्हताएं (01 मई 2023 को):
अनिवार्य: (i) कला/वाणिज्य/विज्ञान में स्नातक डिग्री और (ii) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ‘पुस्तकालय विज्ञान’ या ‘पुस्तकालय और सूचना विज्ञान’ में सभी सत्रों/वर्षों में कुल मिलाकर न्यूनतम 60% अंकों या समकक्ष ग्रेड के साथ स्नातकोत्तर डिग्री। समग्र ग्रेड पॉइंट या अंकों का प्रतिशत जहां प्रदान किया जाता है, का मतलब पाठ्यक्रम की पूर्ण अवधि का कुल होगा।
वांछनीय: (i) मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ‘कंप्यूटर एप्लीकेशन्स’ में डिप्लोमा (ii) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग या उसके द्वारा अनुमोदित किसी अन्य एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा (एनईटी/एसएलईटी/एसईटी) में अर्हता प्राप्त होना (iii) विषय-वस्तु प्रबंधन अर्थात जूमला (Joomla), ड्रूपैल (Drupal) आदि पर लघुकालिक/क्रैश कोर्स।
कृपया शैक्षिक अर्हताओं पर टिप्पणी हेतु नीचे पैरा 6 भी देखें।
(II) अनुभव (दिनांक 01 मई 2023 को):
अनिवार्य: केंद्र/राज्य सरकार/स्वायत्त अथवा सांविधिक संगठन/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम/विश्वविद्यालय अथवा मान्यता प्राप्त अनुसंधान या शैक्षणिक संस्थान के पुस्तकालय अथवा किसी अन्य बड़े/प्रमुख पुस्तकालय में [पुस्तकालय सहायक/तकनीकी सहायक (पुस्तकालय) या समकक्ष पद या उच्च पद] पर तीन वर्ष का व्यावसायिक अनुभव।
(III) आयु (दिनांक 01 मई 2023 को):
दिनांक 01 मई 2023 को उम्मीदवार की आयु पूरे 21 वर्ष की हो जानी चाहिए परंतु आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए अर्थात् उम्मीदवार का जन्म 02/05/1993 से पहले का नहीं होना चाहिए और 01/05/2002 के बाद का नहीं होना चाहिए।
विनिर्दिष्ट श्रेणियों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट के लिए कृपया निम्नलिखित पैरा सं.9 देखें।
(ग) चयन योजना: चयन 100 अंकों के साक्षात्कार के माध्यम से होगा। यदि आवश्यक हुआ तो साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले पात्र उम्मीदवारों की एक लघु सूची बनाने के लिए आवेदनों की प्रारंभिक संवीक्षा की जाएगी। बोर्ड को यह अधिकार होगा कि वह रिक्तियों की संख्या के अनुपात में साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या को सीमित करने के लिए अपेक्षित न्यूनतम अनुभव में वृद्धि कर सके। अतः केवल पद के लिए निर्धारित न्यूनतम अपेक्षाओं को पूरा करने मात्र से कोई उम्मीदवार स्वतः साक्षात्कार के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। सूचीबद्ध उम्मीदवारों को साक्षात्कार स्थल और तिथि की सूचना यथासमय दी जाएगी। साक्षात्कार के लिए सूचीबद्ध उम्मीदवारों को उनकी आयु, शैक्षिक अर्हताएं तथा कार्य अनुभव के संबंध में अपनी पात्रता के समर्थन में दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां ई-मेल documentsrbisb@rbi.org.in पर प्रस्तुत करनी होगी।
6. टिप्पणी: शैक्षिक अर्हताओं के लिए (उक्त सभी पदों के लिए):
(1) कुछ विश्वविद्यालय/ संस्थान/बोर्ड श्रेणी अथवा अंकों के प्रतिशत नहीं अपितु समग्र ग्रेड प्वाइंट प्रदान करते हैं (उदाहरण के लिए सीजीपीए/ओजीपीए/सीपीआई आदि) यदि विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड द्वारा समग्र ग्रेड प्वाइंटों को अंकों के प्रतिशत में बदलने का मानदंड बताया जाता है तो उसे स्वीकार किया जाएगा। तथापि यदि विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड द्वारा डिग्री/उत्तीर्ण होने संबंधी प्रमाणपत्र में समग्र ग्रेड प्वाइंटों को अंकों के प्रतिशत में बदलने का मानदंड नहीं बताया जाता है तो अपारिभाषित मानदंड (मानदंडों) की गणना निम्नानुसार की जाएगी:
समकक्ष सीजीपीए/ओजीपीए/सीपीआई अथवा कोई और शब्दावली जो 10 प्वाइंट स्केल पर दी गई है |
अंकों का समग्र प्रतिशत |
6.75 |
60% |
6.25 |
55% |
5.75 |
50% |
(2) समग्र ग्रेड प्वाइंट अथवा अंकों के प्रतिशत, जहां दिए गए हों, का अभिप्राय पाठ्यक्रम की पूर्ण अवधि के होंगे।
(3) जहां समग्र ग्रेड प्वाइंट (सीजीपीए/ओजीपीए/सीपीआई, आदि) 10 के अलावा अन्य किसी संख्या में से दिए गए हों तो इनका 10 में से सामान्यीकरण किया जाएगा तथा उसकी गणना उक्त मद (1) के अनुसार की जाएगी।
7. आवेदन शुल्क तथा सूचना प्रभार (अप्रतिदेय): (उपर्युक्त सभी पदों के लिए)
क्र.सं. |
श्रेणी |
प्रभार |
राशि* |
1. |
अजा/अजजा/पीडब्ल्यूबीडी |
केवल सूचना प्रभार |
₹100/- + जीएसटी 18% |
2. |
सामान्य/अपिव/ईडब्ल्यूएस |
सूचना प्रभार सहित आवेदन शुल्क |
₹600/- + जीएसटी 18% |
3. |
स्टाफ@ |
शून्य |
शून्य |
*बैंक/लेनदेन प्रभार का वहन उम्मीदवार द्वारा किया जाएगा।
@शुल्क/सूचना प्रभार में छूट भारतीय रिज़र्व बैंक के केवल उन्हीं कर्मचारियों (स्टाफ उम्मीदवारों) को दी जाएगी जो दिनांक 20 दिसंबर 2013 के परिपत्र केंका मासंप्रवि सं. जी-75/5599/05.01.01/2013-14 के साथ दिनांक 09 जून 2014 के परिपत्र केंका मासंप्रवि सं. जी-132/17000/05.01.01/2013-14 में बैंक द्वारा में अलग से निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूर्ण करते हैं। स्टाफ उम्मीदवार के रूप में उनकी योग्यता की जांच साक्षात्कार के समय की जाएगी। यदि वह स्टाफ उम्मीदवार (उक्त संदर्भित मासंप्रवि परिपत्रों के अनुसार) माने जाने के पात्र नहीं हैं तो उन्हें सूचित किया जाता है कि वह स्वयं को गैर-स्टाफ उम्मीदवार के रूप में दर्शाएं तथा गैर-स्टाफ उम्मीदवारों के लिए लागू शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान करें। |
एक बार शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान किए जाने पर उसे किसी भी कारण से लौटाया नहीं जाएगा। शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान केवल परिशिष्ट I के पैरा ‘ग’ में निर्धारित तरीके से ही किया जाना अपेक्षित है।
8. परीक्षा केंद्र [ग्रेड ‘ए’ में लाइब्रेरी प्रोफेशनल (सहायक लाइब्रेरियन) को छोड़कर उपर्युक्त सभी पदों के लिए]
परीक्षा निम्नलिखित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी:
केंद्र का नाम |
कोड सं. |
केंद्र का नाम |
कोड सं. |
अहमदाबाद – गांधीनगर |
(11) |
जम्मू |
(21) |
बेंगलुरु |
(12) |
कानपुर |
(22) |
भोपाल |
(13) |
कोच्ची |
(23) |
भुवनेश्वर |
(14) |
लखनऊ |
(24) |
कोलकाता |
(15) |
मुंबई / नवी मुंबई / ठाणे / एमएमआर |
(25) |
चंडीगढ़ – मोहाली |
(16) |
नागपुर |
(26) |
चेन्नै |
(17) |
दिल्ली / दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र |
(27) |
गुवाहाटी |
(18) |
पटना |
(29) |
हैदराबाद |
(19) |
पुणे |
(30) |
जयपुर |
(20) |
तिरूवनंतपुरम |
(31) |
|
|
रायपुर |
(32) |
उम्मीदवार केवल एक केंद्र का चयन कर सकते हैं तथा चयनित केंद्र के नाम तथा कोड का उल्लेख ऑनलाइन आवेदन में अवश्य करें। परीक्षा केंद्र और तिथि (तिथियों) को बोर्ड के विवेकानुसार परिवर्तित किया जा सकता है। किसी भी केंद्र पर परीक्षा रद्द किए जाने की स्थिति में बोर्ड अपने विवेक पर संबंधित उम्मीदवारों को वैकल्पिक केंद्र आबंटित कर सकता है। परीक्षा में प्रवेश पानेवाले उम्मीदवारों को परीक्षा की तिथि, समय सारणी और केंद्र/स्थल की सूचना प्रवेश-पत्र के माध्यम से दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में परिवर्तन संबंधी किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवार परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर स्वयं अपने जोखिम और खर्च पर उपस्थित होंगे। बोर्ड उम्मीदवारों के भोजन/ठहरने की कोई व्यवस्था नहीं करता है। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की चोट या नुकसान आदि के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
साक्षात्कार उक्त पैरा में दिए केंद्रों में से कुछ केंद्रों पर होंगे। इसका ब्यौरा साक्षात्कार बुलावा पत्र में दिया जाएगा।
9. ऊपरी आयु सीमा में छूट: (उपरोक्त सभी पदों के लिए)
ऊपरी आयु सीमा में छूट इस प्रकार है:
(क) अपिव के उम्मीदवारों के मामले में तीन वर्ष। (यदि उनके लिए रिक्तियां आरक्षित हैं)
(ख) निम्नलिखित के मामले में 5 वर्ष: i) अजा/अजजा उम्मीदवार (यदि उनके लिए रिक्तियां आरक्षित हैं) ii) बैंकिंग संस्थाओं के वह भूतपूर्व कर्मचारी जिनकी सेवाएं मितव्ययता के कारण या बैंक के परिसमापन के परिणामस्वरूप समाप्त कर दी गई थी तथा वर्तमान में रोजगार कार्यालय में पंजीकृत न्यूनतम एक वर्ष की सेवा के बाद सरकारी कार्यालयों से छंटनी हुए कर्मचारी iii) वह भूतपूर्व सैनिक (आपातकालीन कमीशन-प्राप्त अधिकारियों/अल्पावधि सेवा कमीशन प्राप्त अधिकारियों सहित) बशर्ते आवेदनकर्ता ने सेना में कम से कम 01 मई 2023 तक पांच वर्ष सेवा की हो और जो निर्दिष्ट कार्यकाल पूरा होने पर सेवामुक्त किये गये हैं (इनमें वे भी शामिल हैं जिनका कार्यकाल 01 मई 2023 से एक वर्ष में पूरा होने वाला है) किंतु इनमें वह भूतपूर्व सैनिक शामिल नहीं है जिन्हें कदाचार अथवा अकुशलता अथवा शारीरिक अक्षमता के कारण सेवामुक्त किया गया है अथवा जो सैन्य सेवा से संबंधित अपंगता अथवा अशक्तता के कारण सेवामुक्त कर दिए गए हों। iv) आपातकालीन कमीशन-प्राप्त अधिकारियों/अल्पावधि सेवा कमीशन प्राप्त अधिकारियों, जो 01 मई 2023 को पांच वर्ष की मिलीटरी सेवा में प्रारंभिक काल पूरा कर चुके हों लेकिन जिनकी सेवाएं पांच वर्ष से अधिक अवधि के लिए बढ़ा दी गई है तथा जिनके मामले में रक्षा मंत्रालय इस आशय का प्रमाणपत्र जारी करे कि सिविल रोजगार में चयन होने पर नियुक्ति का प्रस्ताव प्राप्त होने की तारीख से तीन महीने के भीतर उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
(ग) बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवार (सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अपिव/अजा/अजजा) जहां उनके लिए रिक्ति आरक्षित नहीं है के लिए 10 वर्ष; बैंचमार्क दिव्यांग (अपिव) जहां उनके लिए रिक्ति आरक्षित है के लिए 13 वर्ष तथा बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवार (अजा/अजजा) जहां उनके लिए रिक्ति आरक्षित है के लिए 15 वर्ष।
(घ) पात्र स्टाफ उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट भारतीय रिज़र्व बैंक के दिनांक 20 दिसंबर 2013 के परिपत्र केंका. मासंप्रवि.सं. जी-75/5599/05.01.01/2013-14 के साथ दिनांक 09 जून 2014 के परिपत्र केंका मासंप्रवि सं. जी-132/17000/05.01.01/2013-14 के अनुसार होगी।
टिप्पणी: आयु सीमा में संचयी छूट उपर्युक्त मदों या अन्य मदों के संयोजन से नहीं दी जाएगी।
10. सेवा शर्तें/कैरियर-संभावनाएं:
(i) वेतनमान:
(क) ग्रेड 'ए' अधिकारियों के लिए: ग्रेड 'ए' अधिकारियों के लिए लागू ₹44500-2500(4)-54500-2850(7)-74450- द.रो.-2850(4)-85850-3300(1)-89150 (17 वर्ष) के वेतनमान पर चयनित उम्मीदवारों का प्रारंभिक मूल वेतन ₹44,500/- प्रतिमाह होगा तथा वे समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार मंहगाई भत्ते, स्थानीय प्रतिपूरक भत्ते, आवास किराया भत्ते, विशेष ग्रेड भत्ते, लर्निंग भत्ते, विशेष भत्ते तथा ग्रेड भत्ते के लिए भी पात्र होंगे। वर्तमान में कुल प्रारंभिक मासिक परिलब्धियां ₹97,177/- (लगभग) है और इसमें आवास किराया भत्ता की राशि शामिल नहीं है। ऐसे अधिकारी जो बैंक आवास में नहीं रहते हैं उन्हें वेतन का 15% आवास किराया भत्ता (एचआरए) के रूप में अतिरिक्त दिया जाएगा।
(ख) ग्रेड 'बी' अधिकारियों के लिए: ग्रेड 'बी' अधिकारियों के लिए लागू ₹55200-2850(9)-80850-द.रो-2850(2)-86550-3300(4)-99750 (16 वर्ष) के वेतनमान पर चयनित उम्मीदवारों का प्रारंभिक मूल वेतन ₹55,200/- रुपये प्रतिमाह होगा तथा वह समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार मंहगाई भत्ते, स्थानीय प्रतिपूरक भत्ते, आवास किराया भत्ते, विशेष ग्रेड भत्ते, लर्निंग भत्ते, विशेष भत्ते तथा ग्रेड भत्ते के लिए भी पात्र होंगे। वर्तमान में कुल प्रारंभिक मासिक परिलब्धियां ₹1,16,914/- (लगभग) हैं और इसमें आवास किराया भत्ता की राशि शामिल नहीं है। ऐसे अधिकारी जो बैंक आवास में नहीं रहते हैं उन्हें वेतन का 15% आवास किराया भत्ता (एचआरए) के रूप में अतिरिक्त दिया जाएगा।
टिप्पणी: जो उम्मीदवार बैंक के लिए सार्थक महत्त्व की उच्च शैक्षिक योग्यता अथवा व्यावसायिक योग्यता/विशेष अनुभव रखते हों उन उम्मीदवारों को बैंक अपने विवेक पर अधिकतम चार अग्रिम वेतन वृद्धियां देने पर विचार कर सकता है। बोर्ड केवल साक्षात्कार के समय बैंक के लिए सार्थक महत्त्व की उच्चतर योग्यता/विशेष अनुभव के कारण उच्चतर परिलब्धियों के अनुरोध पर विचार करने का एकमात्र अधिकार रखता है। ऐसी जानकारी ‘बायोडाटा फार्म’ के उचित कॉलम में दी जाए। अधिकतम वेतनवृद्धियों की संख्या चार होगी। बोर्ड/बैंक साक्षात्कार के बाद प्राप्त हुए अनुरोध पर विचार नहीं करेगा।
(ii) अनुलाभ: पात्रता के अनुसार बैंक आवास यदि उपलब्ध हो तो, कार्यालयीन उद्देश्य से वाहन के अनुरक्षण के लिए व्यय की प्रतिपूर्ति, समाचार पत्र, टेलीफोन प्रभार, पुस्तक अनुदान, आवास की फर्निशिंग के लिए भत्ते आदि। पात्रता के अनुसार ओपीडी उपचार/अस्पताल में भर्ती होने के लिए चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति सहित नि:शुल्क औषधालय की सुविधा। ब्याज मुक्त त्यौहार अग्रिम, छुट्टी किराया भत्ता (दो वर्ष में एक बार स्वयं पति/पत्नी तथा पात्र आश्रितों के लिए) आवास, वाहन, बच्चों की शिक्षा, उपभोक्ता वस्तुएं, पर्सनल कंप्यूटर आदि के लिए रियायती ब्याज दरों पर ऋण तथा अग्रिम।
(iii) चयनित उम्मीदवारों को ग्रेच्युटी लाभ के अलावा, परिभाषित अंशदान नई पेंशन योजना (एनपीएस) द्वारा शासित किया जाएगा, जो 01 जनवरी 2012 को या उसके बाद बैंक की सेवाओं में शामिल होने वाले सभी कर्मचारियों के लिए बाध्यकारी है।
(iv) कुछ केंद्रों पर सीमित संख्या में आवासीय क्वार्टर की सुविधा उपलब्ध है। किंतु पट्टे पर आवासीय सुविधा सभी केंद्रों में उपलब्ध है।
(v) प्रारंभिक नियुक्ति दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षा पर होगी। बैंक के विवेकानुसार परिवीक्षा की अवधि अधिकतम चार वर्षों तक बढ़ाई जा सकती है।
(vi) उच्चतर ग्रेडों में पदोन्नति की यथोचित संभावनाएं हैं।
(vii) चुने गए उम्मीदवारों को भारत में कही भी तैनात और स्थानांतरित किया जा सकता है।
11. आवेदन कैसे करें:
(क) उम्मीदवारों के लिए अपेक्षित है कि वे केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ही करें। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए विस्तृत अनुदेश परिशिष्ट-I में दिए गए हैं। आवेदकों को केवल एक आवेदन पत्र प्रस्तुत करने का परामर्श दिया जाता है। तथापि किसी अपरिहार्य परिस्थितिवश यदि वह एक से अधिक आवेदन पत्र प्रस्तुत करता है तो वह यह सुनिश्चित कर ले कि उच्च आरआईडी (रजिस्ट्रेशन आईडी) वाला आवेदन पत्र हर तरह अर्थात् आवेदक का विवरण, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा तथा शुल्क आदि से पूर्ण है। एक से अधिक आवेदन पत्र भेजने वाले उम्मीदवार यह नोट कर लें कि केवल सभी रूप से पूर्ण अंतिम उच्च आरआईडी (रजिस्ट्रेशन आईडी) वाले आवेदन पत्र ही बोर्ड द्वारा स्वीकार किए जाएंगे और एक आरआईडी के लिए अदा किए गए शुल्क/सूचना प्रभार का समायोजन किसी अन्य आरआईडी के लिए नहीं किया जाएगा।
(ख) सभी उम्मीदवार चाहे वह पहले से सरकारी नौकरी में हों या सरकारी स्वामित्व वाले औद्योगिक उपक्रमों में हों या इसी तरह के अन्य संगठनों में चाहे स्थायी या अस्थायी हैसियत से काम कर रहे हों या वर्क चार्ज कर्मचारी हों, इसमें कैजुअल या दैनिक दर पर कार्य करने वाले कर्मचारी शामिल नहीं है, या सार्वजनिक उद्यमों के अधीन कार्यरत हैं उनको ऑनलाइन आवेदन में यह परिवचन (अंडरटेकिंग) प्रस्तुत करना होगा कि उन्होंने लिखित रूप में अपने कार्यालय/विभाग के अध्यक्ष को सूचित कर दिया है कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि बोर्ड को उनके नियोक्ता से उक्त परीक्षा के लिए आवेदन करने/परीक्षा में बैठने से संबद्ध अनुमति रोकते हुए कोई पत्र मिलता है तो उनका आवेदन पत्र अस्वीकृत किया जा सकता है/ उनकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। संस्तुत उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग के समय उनके सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम/सरकारी/अर्ध सरकारी नियोक्ता से उचित सेवा मुक्ति प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
टिप्पणी 1: अपना आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र के बारे में सावधानीपूर्वक निर्णय लेना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार बोर्ड द्वारा प्रेषित प्रवेश पत्र में दर्शाए गए केंद्र से इतर केंद्र पर परीक्षा में प्रविष्ट होता है तो ऐसे उम्मीदवारों को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
टिप्पणी 2: स्क्राइब (लेखन सहायक) का उपयोग: दृष्टिबधित और लोकोमोटर नि:शक्तता जिसमें प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात (सेरेब्रल पालसी), कुष्ठ रोग उपचारित, बौनापन, बिना किसी भी संबंधित स्नायविक/अंग शिथिलता के साथ/बिना रीढ़ की हड्डी की विकृति/रीढ़ की हड्डी की चोट, तेजाबी हमले के पीड़ित और मांसपेशीय दुर्विकास (मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) शामिल हैं तथा बहुविध अक्षमताओं वाले उम्मीदवार (जैसा कि पैरा 1 के अंतर्गत बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए टिप्पणी II के अंतर्गत दिया गया है) जिनकी प्रभावी लेखन गति कार्य निष्पादन को धीमा करने की सीमा तक प्रभावित करती है, उनके द्वारा स्क्राइब रखने/स्क्राइब का प्रयोग करने के संबंध में जानकारी हेतु उपयुक्त प्रावधान आरंभिक ऑनलाइन आवेदन पत्र के समय ही किया जाए।
टिप्पणी 3: क्षतिपूरक समय लेने के संबंध में जानकारी: दृष्टिबधित और लोकोमोटर नि:शक्तता जिसमें प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात (सेरेब्रल पालसी), कुष्ठ रोग उपचारित, बौनापन, बिना किसी भी संबंधित स्नायविक/अंग शिथिलता के साथ/बिना रीढ़ की हड्डी की विकृति/रीढ़ की हड्डी की चोट, तेजाबी हमले के पीड़ित और मांसपेशीय दुर्विकास (मस्कुलर डिस्ट्रॉफी) शामिल हैं तथा बहुविध अक्षमताओं वाले उम्मीदवार (जैसा कि पैरा 1 के अंतर्गत बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए टिप्पणी II के अंतर्गत दिया गया है) जिनकी प्रभावी लेखन गति कार्य निष्पादन को धीमा करने की सीमा तक प्रभावित करती है, उनके द्वारा क्षतिपूरक समय लेने के संबंध में जानकारी हेतु उपयुक्त प्रावधान आरंभिक ऑनलाइन आवेदन पत्र के समय ही किया जाए।
टिप्प्णी 4: उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षिक योग्यता, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस तथा बैंचमार्क दिव्यांगता आदि का कोई प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं करना होगा। इनकी जांच केवल साक्षात्कार के समय की जाएगी। अपिव उम्मीदवारों को वित्तीय वर्ष (वित्त वर्ष) 2022-2023, 2021-2022 और 2020-2021 की आय के आधार पर अपिव (गैर-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जो 01 अप्रैल 2023 को/उसके बाद (वित्त वर्ष 2022-23 के पूरा होने के बाद) जारी होना चाहिए, किंतु आवेदन की अंतिम तिथि यानी 20 जून 2023 के बाद जारी किया हुआ नहीं होना चाहिए।
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वे ऑनलाइन आवेदन की समाप्ति की तिथि से पूर्व परीक्षा में प्रवेश दिए जाने के लिए निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करते हैं। परीक्षा के सभी चरणों, जिनके लिए बोर्ड ने उन्हें प्रवेश दिया है अर्थात प्रश्नपत्र-I, प्रश्नपत्र-II अथवा साक्षात्कार परीक्षण में उनका प्रवेश पूर्णत: अनंतिम होगा तथा उनके लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने पर आधारित होगा। यदि परीक्षाओं तथा साक्षात्कार के पहले या बाद में सत्यापन करने पर यह पता चलता है कि वह पात्रता की किन्हीं शर्तों को पूरा नहीं करते हैं तो बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यदि उनके द्वारा किए गए दावे सही नहीं पाए जाते हैं तो बोर्ड द्वारा उन पर अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है। जो उम्मीदवार बोर्ड द्वारा निम्न के लिए दोषी घोषित किया जाए:
i. निम्नलिखित तरीकों से अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन प्राप्त किया है अर्थात:
-
गैर कानूनी रूप से परितोषण की पेशकश करना, या
-
दबाव डालना, या
-
परीक्षा आयोजित करने से संबंधित किसी भी व्यक्ति को ब्लैकमेल करना, अथवा उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देना, अथवा
ii. नाम बदल कर परीक्षा दी है, अथवा
iii. किसी अन्य व्यक्ति से छद्म रूप से कार्य साधन कराया है, अथवा
iv. जाली प्रमाणपत्र या ऐसे प्रमाणपत्र प्रस्तुत किए हैं जिनमें तथ्यों को बिगाड़ा गया हो अथवा
v. गलत या झूठे वक्तव्य दिए हैं या किसी महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाया है, अथवा
vi. परीक्षा के लिए अपनी उम्मीदवारी के संबंध में निम्नलिखित साधनों का उपयोग किया है, अर्थात
-
गलत तरीके से प्रश्नपत्र की प्राप्ति करना,
-
परीक्षा से संबंधित गोपनीय कार्य से जुड़े व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त करना
-
परीक्षकों को प्रभावित करना, या
vii. परीक्षा के समय अनुचित साधनों का प्रयोग किया हो, या
viii. उत्तर पुस्तिकाओं पर अश्लील बातें लिखना या भद्दे रेखाचित्र बनाना अथवा
ix. परीक्षा भवन में दुर्व्यवहार करना, जिसमें उत्तर पुस्तिकाओं को फाड़ना, परीक्षा देने वालों को परीक्षा का बहिष्कार करने के लिए उकसाना अथवा अव्यवस्था तथा ऐसी ही अन्य स्थिति पैदा करना शामिल है, अथवा
x. पात्र न होने के बावजूद परीक्षा में स्क्राइब (लेखन सहायक)/ क्षतिपूरक समय की सुविधा लेने, अथवा
xi. परीक्षा संचालित करने के लिए बोर्ड द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को परेशान किया हो या अन्य प्रकार की शारीरिक क्षति पहुंचाई हो, या
xii. परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन या किसी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, या यंत्र अथवा संचार यंत्र यथा ध्वनि-सहायक के रूप में प्रयोग किए जा सकने वाला कोई अन्य उपकरण प्रयोग करते हुए या अपने पास रखे पाया गया हो, या
xiii. परीक्षा की अनुमति देते हुए उम्मीदवारों को भेजे गए प्रमाणपत्रों के साथ जारी अनुदेशों का उल्लंघन किया है, अथवा
xiv. उपर्युक्त खंडों में उल्लिखित सभी/ किसी भी कार्य के द्वारा बोर्ड को अवप्रेरित करने का प्रयत्न किया हो, तो उन पर आपराधिक अभियोग (क्रिमिनल प्रॉसीक्यूशन) चलाया जा सकता है और उसके साथ ही उसे-
-
बोर्ड द्वारा उस परीक्षा के लिए अयोग्य ठहराया जा सकता है जिसमें वह बैठ रहें है, और/अथवा
-
उसे स्थायी रूप से या एक विशेष अवधि के लिए (i) बोर्ड द्वारा ली जाने वाली किसी भी परीक्षा अथवा चयन वंचित किया जा सकता है (ii) बैंक द्वारा उनके अधीन किसी भी नौकरी से वंचित किया जा सकता है। (iii) यदि वह पहले से ही बैंक में नियोजित है तो बर्खास्तगी; तथा (iv) यदि पहले से ही किसी अन्य सेवा में है तो बोर्ड द्वारा उनके नियोक्ता को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए लिखना।
बशर्ते इस नियम के अधीन कोई शास्ति तब तक नहीं दी जाएगी जब तक: (i) उम्मीदवार को इस संबंध में लिखित अभ्यावेदन, जो वह देना चाहे, प्रस्तुत करने का अवसर न दिया गया हो और (ii) उम्मीदवार द्वारा अनुमत समय में प्रस्तुत अभ्यावेदन पर, यदि कोई हो, विचार न कर लिया गया हो।
12. आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि: ऑनलाइन आवेदन 20 जून 2023 को सायं 06:00 बजे तक भरे जा सकते हैं।
13. सामान्य अनुदेश:
(क) बोर्ड के साथ पत्र व्यवहार: निम्नलिखित को छोड़कर अन्य किसी भी मामले में बोर्ड उम्मीदवार के साथ पत्र-व्यवहार नहीं करेगा:
पात्र उम्मीदवारों को परीक्षा प्रारंभ होने के दो सप्ताह पूर्व प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। प्रवेश पत्र बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर उपलब्ध होगा जिसे उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड किया जा सकता है। डाक द्वारा कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा प्रारंभ होने से दो सप्ताह पूर्व ई-प्रवेश पत्र अथवा उनकी उम्मीदवारी के संबद्ध में कोई अन्य सूचना ना मिले तो उसे तुरंत उपर्युक्त सहायता केंद्र में दी गई लिंक पर संपर्क करना चाहिए।
(ख) सामान्यत: किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करने पर इसकी सावधानीपूर्वक जांच कर लें तथा किसी भी प्रकार की विसंगति/त्रुटि होने पर बोर्ड को तुरंत इसकी जानकारी दें।
(ग) परीक्षाओं के समय प्रस्तुत किए जाने के लिए पहचान का प्रमाण: परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों से अपेक्षित है कि वह प्रवेश पत्र के साथ-साथ वर्तमान में वैध फोटो पहचान पत्र मूल रूप में तथा इसी पहचान प्रमाण की एक फोटोप्रति प्रस्तुत करें। पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/मतदाता पहचान पत्र/फोटो सहित बैंक पासबुक/राजपत्रित अधिकारी द्वारा कार्यालयी पत्रशीर्ष पर जारी फोटो पहचान प्रमाण/लोक प्रतिनिधि द्वारा कार्यालयी पत्रशीर्ष पर जारी फोटो पहचान प्रमाण/मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी वैध फोटो पहचान पत्र/ ई/आधार कार्ड/फोटो सहित आधार कार्ड/कर्मचारी पहचान कार्ड/फोटो सहित बार काउन्सल पहचान कार्ड स्वीकार्य फोटो पहचान प्रमाण हैं। राशन कार्ड और लर्नर्स ड्राइविंग लाइसेंस वैध पहचान प्रमाण नहीं हैं। उम्मीदवार की पहचान का सत्यापन प्रवेश पत्र में दिए गए ब्यौरों/परीक्षा बुलावा पत्र, उपस्थिति सूची तथा प्रस्तुत किए गए अपेक्षित दस्तावेजों के संबंध में किया जाएगा। यदि उम्मीदवार की पहचान पर संदेह हुआ तो उम्मीदवार को परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
टिप्पणी: परीक्षा की प्रत्येक पाली में उपस्थित होने के समय उम्मीदवारों को फोटो पहचान प्रमाण मूल रूप में प्रस्तुत करना होगा तथा प्रवेश पत्र/परीक्षा बुलावा-पत्र के साथ इसकी फोटो प्रति जमा करनी होगी। इसके बिना उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को फोटो पहचान प्रमाण की दो/तीन फोटो-प्रतियां लानी होंगी क्योंकि परीक्षा की दो/तीन पालियां होंगी। उम्मीदवार नोट करें कि बुलावा-पत्र पर दिया गया नाम (पंजीकरण की प्रक्रिया के दौरान दिया गया) फोटो पहचान प्रमाण, प्रमाणपत्र, अंक पत्रकों पर दिए गए नाम से पूरी तरह मिलना चाहिए। महिला उम्मीदवार जिन्होंने विवाह के उपरांत अपना पहला/अंतिम/मध्य नाम बदला हो इस पर विशेष ध्यान दें। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने अपने नाम बदले हैं को तभी अनुमति दी जाएगी यदि वह फोटो प्रति के साथ गजट अधिसूचना/विवाह प्रमाणपत्र/हलफनामा की मूल प्रति प्रस्तुत करें। यदि प्रवेश पत्र/परीक्षा बुलावा-पत्र तथा फोटो पहचान प्रमाण में दिए गए नाम/फोटो बेमेल हैं तो उम्मीदवार को परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
(घ) बैंक उम्मीदवारों के उत्तरों का विश्लेषण अन्य उपस्थित उम्मीदवारों के उत्तरों के साथ करेगा ताकि असामान्य समानता के पैटर्न का पता लगाया जा सके। ऐसे विश्लेषण के आधार पर यदि यह पाया गया कि उत्तरों की नकल की गई है तथा प्राप्त किए गए अंक सही/वैध नहीं है तो बैंक को यह अधिकार है कि वह उनकी उम्मीदवारी रद्द कर सके।
(ङ) अंतिम दिन तक अथवा बैंक के नियंत्रण से परे किसी अन्य कारण से उम्मीदवार के आवेदन जमा करने में असमर्थ होने के लिए बोर्ड कोई दायित्व नहीं लेता।
(च) उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा में उनका प्रवेश उनके द्वारा आवेदन पत्र में दी गई जानकारी के आधार पर अनंतिम रहेगा। यह बोर्ड/बैंक द्वारा पात्रता शर्तों के सत्यापन के अधीन होगा। केवल इस तथ्य का, कि किसी उम्मीदवार को उक्त परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है, यह अर्थ नहीं होगा कि बोर्ड द्वारा उनकी उम्मीदवारी अंतिम रूप से ठीक मान ली गई है या किसी उम्मीदवार द्वारा प्रारंभिक परीक्षा के लिए उनके आवेदन पत्र में की गई प्रविष्टियां बोर्ड द्वारा सही मान ली गई हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि बोर्ड उम्मीदवार के साक्षात्कार के लिए अर्हता प्राप्त कर लेने के बाद ही उनकी पात्रता की शर्तों का मूल प्रलेखों से सत्यापन का मामला उठाता है। बोर्ड द्वारा औपचारिक रूप से उम्मीदवारी की पुष्टि कर दिए जाने तक उम्मीदवारी अनंतिम बनी रहेगी। उम्मीदवार उक्त परीक्षा में प्रवेश का पात्र है या नहीं है इस बारे में बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।
(छ) उम्मीदवार ध्यान रखें कि प्रवेश पत्र में कहीं-कहीं नाम तकनीकी कारणों से संक्षिप्त रूप में लिखे जा सकते हैं।
(ज) परीक्षा की व्यवस्था में कुछ समस्या आने की संभावना को पूरी तरह नकारा नहीं जा सकता जिससे परीक्षा की डिलीवरी तथा/अथवा परिणाम आने पर प्रभाव पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा जिसमें उम्मीदवारों का स्थानांतरण, परीक्षा में विलंब शामिल हैं। परीक्षा का पुन: आयोजन पूर्णत: भारिबैंसबो/परीक्षा संचालित करने वाले निकाय का निर्णय होगा। पुन: परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का कोई दावा नहीं होगा। जो उम्मीदवार स्थानांतरण अथवा परीक्षा प्रक्रिया में विलंब को स्वीकार नहीं करेंगे उनकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
(झ) उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वह सूचनाएं जैसे प्रवेश पत्र/साक्षात्कार पत्र आदि प्राप्त करने के लिए अपने ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर सक्रिय रखें। उम्मीदवार नियमित रूप से ई-मेल तथा एसएमएस देखते रहें। बोर्ड किसी अन्य तरीके से कोई सूचना नहीं भेजता है।
(ञ) भारतीय रिज़र्व बैंक के कर्मचारी (स्टाफ उम्मीदवार), जो बैंक द्वारा दिनांक 20 दिसंबर 2013 के परिपत्र केंका मासंप्रवि सं. जी-75/5599/05.01.01/2013-2014 के साथ दिनांक 09 जून 2014 के परिपत्र केंका मासंप्रवि सं. जी-132/17000/05.01.01/2013-14 के अनुसार अलग से निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं तथा जो अंतिम तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन करते हैं, भी इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्टाफ उम्मीदवार के रूप में उनकी स्थिति की जांच साक्षात्कार के समय की जाएगी।
(ट) बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों को अंक-सूची नहीं दी जाती है। परीक्षाओं और साक्षात्कार के अंक केवल अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद बैंक की वेबसाइट पर इंटरेक्टिव मोड पर उपलब्ध होंगे।
(ठ) चयन/भर्ती के लिए उम्मीदवार द्वारा अथवा उनकी ओर से किसी भी प्रकार की अनुयाचना तथा राजनैतिक अथवा बाहरी दबाव का प्रयोग उम्मीदवार की अयोग्यता मानी जाएगी।
(ड) पात्रता, परीक्षा के संचालन, साक्षात्कार, मूल्यांकन, रिक्तियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए दोनों परीक्षाओं तथा साक्षात्कार में न्यूनतम अर्हता मानक निर्धारित करने और परिणामों की सूचना देने से संबंधित सभी मामलों में बोर्ड का निर्णय अंतिम तथा उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
(ढ) दिव्यांग व्यक्तियों के लिए आरक्षित रिक्तियों के लिए आरक्षण का लाभ लेने के लिए पात्रता वही होगी जो ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (आरपीडब्ल्यूडी), 2016’ में है बशर्ते कि दिव्यांग उम्मीदवारों को कार्यात्मक अपेक्षाओं (सक्षमताओं/ अक्षमताओं) के संबंध में उन विशेष पात्रता मानदंडों को पूरा करना भी अपेक्षित होगा जो निर्धारित अपेक्षाओं के संगत हो।
(ण) किसी भी उम्मीदवार को समुदाय संबंधी आरक्षण का लाभ, उसकी जाति को केंद्र सरकार द्वारा जारी आरक्षित समुदाय संबंधी सूची में शामिल किए जाने पर ही मिलेगा। यदि कोई उम्मीदवार आवेदन पत्र में यह उल्लेख करता है कि वह सामान्य वर्ग से संबंधित है लेकिन कालांतर में अपने वर्ग को आरक्षित सूची के वर्ग में तब्दील करने के लिए या फिर आरक्षित सूची के वर्ग से अनारक्षित/सामान्य वर्ग में तब्दील करने के लिए बोर्ड को लिखता है तो बोर्ड द्वारा ऐसे अनुरोध को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी सिद्धांत का अनुसरण ईडब्ल्यूएस/बैंचमार्क दिव्यांग वर्ग के लिए भी किया जाएगा। परीक्षा की प्रक्रिया के दौरान किसी उम्मीदवार के दिव्यांग होने के खेदपूर्ण मामले में उम्मीदवार को ऐसा मान्य दस्तावेज़ प्रस्तुत करना होगा जिसमें इस तथ्य का उल्लेख हो कि वह दिव्यांग अधिकार अधिनियम (आरपीडब्ल्यूडी), 2016 के अंतर्गत यथापारिभाषित 40% अथवा इससे अधिक दिव्यांगता से ग्रस्त है ताकि उसे बैंचमार्क दिव्यांगता के अंतर्गत आरक्षण का लाभ प्राप्त हो सके।
(त) अजा/अजजा/अपिव/ईडब्ल्यूएस/बैंचमार्क दिव्यांगजनों/पूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध आरक्षण/रियायत के लाभ के इच्छुक उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वह निर्धारित पात्रता के अनुसार आरक्षण/रियायत के हकदार हैं। उम्मीदवारों के पास उनके दावे के समर्थन में निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक प्रमाणपत्र होने चाहिए और उन प्रमाणपत्रों पर आवेदन जमा करने की निर्धारित तिथि (अंतिम तिथि) से पहले की तिथि अंकित होनी चाहिए।
(थ) इस विज्ञापन से उत्पन्न कोई भी विवाद केवल मुंबई स्थित न्यायालयों के एकमात्र अधिकार क्षेत्र के अधीन होगा।
टिप्पणी: कृपया नोट करें कि यदि उपर्युक्त विज्ञापन के संबंध में कोई शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर प्रकाशित किया जाएगा। |