दिनांक : 09/10/2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि का विस्तार और नियमों एवं शर्तों में बदलाव – भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल में नियत प्रति घंटे पारिश्रमिक पर बैंक चिकित्सा परामर्शदाता (बीएमसी) की संविदा आधार पर नियुक्ति

कृपया उपर्युक्त विषय पर दिनांक 21 अगस्त 2026 की हमारी अधिसूचना का संदर्भ लें।

2. आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2026 को साँय 05:00 बजे तक बढ़ा दी गई है।

3. नियत प्रति घंटे पारिश्रमिक दर को 20 वर्ष तक के अनुभव वाले एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए 1400/- प्रति घंटा और 20 वर्ष से अधिक अनुभव वाले एमबीबीएस डॉक्टरों और एमडी डॉक्टरों के लिए 1800/- प्रति घंटा के रूप में संशोधित (01 अक्तूबर 2026 से प्रभावी) किया गया है, जो अनुबंध की पूरी अवधि यानी तीन (03) वर्षों के लिए लागू होगी (कुल कार्य घंटे के अनुसार)।

4. संविदा अवधि के दौरान किसी भी पक्ष की ओर से तीन माह का नोटिस अथवा उसके बदले बैंक के प्रति कार्यदिवस प्रति घंटे की दर पर देय तीन माह का पारिश्रमिक देकर संविदा समाप्त की जा सकती है।

5. दिनांक 21 अगस्त 2026 की अधिसूचना में उल्लिखित अन्य सभी शर्तें और पात्रता मानदंड अपरिवर्तित रहेंगे।

6. उपर्युक्त भर्ती के संबंध में कोई भी संशोधन/शुद्धिपत्र, यदि कोई हो, बैंक की वेबसाइट पर ही अपलोड किया जाएगा।

क्षेत्रीय निदेशक
भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल

Server 214
शीर्ष