दिनांक : 06/15/2026
भारतीय रिज़र्व बैंक में यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति

भारतीय रिज़र्व बैंक मुंबई स्थित अपने विभिन्न केंद्रीय कार्यालय विभागों (कें.का.वि) में भिन्न-भिन्न कार्य क्षेत्रों के लिए यंग प्रोफेशनल्स (वाईपी) के रूप में नियुक्ति हेतु पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करता है। इस नियुक्ति का उद्देश्य यंग प्रोफेशनल्स को बैंक की कार्यपद्धति में हैंड्स-ऑन अनुभव प्रदान करना और अल्प से मध्यम अवधि के नीति संबंधी कार्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान करना है। उपलब्ध पद निम्नानुसार हैं:

क्र. सं. कार्य क्षेत्र रिक्तियाँ
1 साइबर सुरक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी जोखिम 1
2 नीति विश्लेषण (डीओएस) 1
3 जलवायु परिवर्तन जोखिम और सतत वित्त 1
4 क्रेडिट जोखिम विश्लेषण एवं विनियामक नीति 1
5 भुगतान पारितंत्र 1
6 घरेलू एवं सीमा-पार भुगतान प्रणालियों में नीति एवं अनुसंधान 1
7 नीति एवं अनुसंधान (डीईपीआर) 1
8 कृत्रिम बुद्धिमत्ता 1
9 क्वांटम प्रौद्योगिकी 1
10 डेटा विश्लेषण 1
11 वित्तीय बाजार 1
12 डेटा विश्लेषण एवं नीति अनुसंधान 1
कुल 12

आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 है। विस्तृत विज्ञापन के लिए कृपया यहाँ क्लिक करें।

Server 214
शीर्ष