भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड, जिसे इसके बाद 'बोर्ड' के रूप में दर्शाया गया है, भारतीय रिज़र्व बैंक (बैंक) में नीचे दिए गए पदों के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर साइट इंजीनियरों की नियुक्ति हेतु पात्र उम्मीदवारों से "ऑनलाइन आवेदन" आमंत्रित करता है:
| क्र. सं. |
पद का नाम |
स्तर
(समतुल्य ग्रेड) |
रिक्तियों की संख्या |
| सामा/अना |
ईडबल्यूएस |
अपिव
@ |
अजा |
अजजा |
कुल |
दिव्यांगजन# |
| ए |
बी |
सी |
डी |
| विभाग का नाम - परिसर विभाग, केंद्रीय कार्यालय |
| 1 |
परामर्शदाता साइट इंजीनियर (सिविल) |
स्तर - 2
(ग्रेड ‘बी’) |
1 |
- |
- |
- |
- |
1 |
- |
- |
- |
- |
| 2 |
परामर्शदाता साइट इंजीनियर (सिविल) |
स्तर - 3
(ग्रेड ‘सी’) |
5 |
- |
1 |
- |
- |
6 |
- |
- |
- |
- |
| 3 |
परामर्शदाता साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) |
स्तर - 3
(ग्रेड ‘सी’) |
1 |
- |
- |
- |
- |
1 |
- |
- |
- |
- |
| |
कुल |
- |
7 |
- |
1 |
- |
- |
8 |
- |
- |
- |
- |
| संक्षिप्ताक्षर: सामा/अना – सामान्य/अनारक्षित; ईडब्ल्यूएस - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग; अपिव –अन्य पिछड़ा वर्ग; अजा - अनुसूचित जाति; अजजा - अनुसूचित जनजाति |
@ भर्ती में अपिव के लिए आरक्षण कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा दिनांक 08 सितंबर 1993 को जारी कार्यालय ज्ञापन संख्या 36012/22/93-Estt. (SCT) (समय-समय पर यथासंशोधित) द्वारा शासित है।
'क्रीमी लेयर' में आने वाले अपिव उम्मीदवार अपिव आरक्षण के हकदार नहीं हैं। वे अपनी श्रेणी 'सामान्य (सामा)' के रूप में दर्शाएं। उक्त श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा करने वाले अपिव उम्मीदवारों को वित्तीय वर्ष (विव) 2025-2026, 2024-2025 और 2023-2024 की आय के आधार पर 01 अप्रैल 2026 को या उसके बाद (वित्तीय वर्ष 2025-26 के पूरा होने के बाद का) लेकिन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि के बाद का नहीं; जारी किया हुआ अपिव (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आरक्षण का लाभ लेने के अपने दावे के समर्थन में उम्मीदवारों के पास पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि अर्थात् 20 जुलाई 2026 का/उससे पहले का निर्धारित प्रारूप में अपेक्षित अपिव प्रमाण पत्र होना चाहिए। |
# कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), भारत सरकार द्वारा दिनांक 15 जनवरी 2018 को जारी कार्यालय ज्ञापन सं. 36035/02/2017 Estt. (Res) के अनुसार भर्ती में ‘दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण' के अंतर्गत दिव्यांगताओं/अक्षमताओं की चार श्रेणियां निम्नानुसार हैं:
| [क] (क) दृष्टिबाधित तथा अल्प दृष्टि |
[ख] (ख) बधिर तथा ऊंचा सुनना |
| [ग] (ग) गतिविषयक् दिव्यांगता सहित प्रमस्तिष्कीय पक्षाघात, कुष्ठ रोग उपचारित, बौनापन, तेजाबी हमले से पीड़ित तथा पेशीय दुर्विकास; |
[घ] (घ) स्वपरायणता, बौद्धिक अक्षमता, विशिष्ट अधिगम अक्षमता तथा मानसिक रुग्णता;
(ङ) खंड (क) से (घ) के अंतर्गत व्यक्तियों में से बहुविध दिव्यांगता/अक्षमता, जिसमें बहरापन-अंधापन भी शामिल है। |
टिप्पणी-l : (दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए)
क) जिन पदों के लिए कोई आरक्षण उपलब्ध नहीं है, दिव्यांगजन उम्मीदवार पद के लिए उनकी उपयुक्तता के अध्यधीन केवल आयु में छूट के अतिरिक्त बिना किसी अन्य छूट के आवेदन कर सकते हैं। बैंक ने निम्नलिखित श्रेणियों को कार्यात्मक अपेक्षाओं सहित इस पद के लिए उपयुक्तता हेतु चिन्हित किया है। इसलिए, केवल निम्नलिखित श्रेणियों के दिव्यांगजन उम्मीदवार ही इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं:
| पद का नाम |
कार्यात्मक अपेक्षाएँ* |
बेंचमार्क दिव्यांगताओं की उपयुक्त श्रेणी** |
| परामर्शदाता साइट इंजीनियर (सिविल) (स्तर 2 तथा स्तर 3) |
एस, एसटी, डबल्यू, बीएन, एल, केसी, एमएफ़, आरडबल्यू, एसई, एच, सी |
ए) - |
| बी) डी, एचएच |
| सी) ओए, ओएल, एसडी/एसआई, सीपी, एलसी, डीडबल्यू, एएवी |
| डी) एसएलडी, एमआई |
| ई) उपर्युक्त (बी) से (डी) को शामिल करते हुए एमडी |
| परामर्शदाता साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (स्तर 3) |
एस, एसटी, डबल्यू, बीएन, एमएफ़, आरडबल्यू, एसई, एच |
ए) - |
| बी) डी, एचएच |
| सी) ओए, ओएल, एसडी/एसआई, सीपी, एलसी, डीडबल्यू, एएवी |
| डी) एएसडी(एम), एसएलडी, एमआई |
| ई) उपर्युक्त (बी) से (डी) को शामिल करते हुए एमडी |
* कार्यात्मक अपेक्षाएं
एस = बैठना, एसटी= खड़ा होना, डब्ल्यू = चलना, बीएन = झुकना, एल = उठाना, केसी = क्निलिंग एंड क्राउचिंग, एमएफ = अंगुलियों द्वारा निष्पादन, आरडब्ल्यू = पढ़ना तथा लिखना, एसई = देखना, एच = सुनना, सी = वार्तालाप/संप्रेषण।
** उपयोग किए गए श्रेणी संक्षिप्ताक्षर
डी= बहरापन, एचएच = ऊंचा सुनना, ओए = एक बांह प्रभावित, ओएल = एक पैर प्रभावित, एसडी = स्पाइनल डिफ़ोर्मिटी एसआई = स्पाइनल चोट, सीपी = सेरेबरल पालसी, एलसी = कुष्ठ रोग उपचारित, डीडब्ल्यू = बौनापन, एएवी= तेजाब हमले से पीड़ित, एसएलडी = विशिष्ट लर्निंग अक्षमता, एमआई = मानसिक रुग्णता, एमडी= बहुविध अक्षमता, एएसडी= औटिस्म स्पेक्ट्रम डिसॉर्डर (एम= माइल्ड)
ख) दिव्यांगजन उम्मीदवार किसी भी श्रेणी (अर्थात् सामान्य/अजा/अजजा/अपिव/ईडब्ल्यूएस) से संबंधित हो सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण क्षैतिज है और पदों के लिए कुल रिक्तियों के भीतर है, बशर्ते कि पदों को ऐसी दिव्यांगताओं के लिए उपयुक्त माना गया हो।
ग) दिव्यांगजन उम्मीदवारों के पास इस आवेदन की समाप्ति की दिनांक से पहले ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016’ (आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016) के अनुसार निर्धारित सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नवीनतम स्थाई दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना चाहिए। ऐसे प्रमाण पत्र का सत्यापन/पुनः सत्यापन किया जाएगा, जैसा कि बोर्ड/सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय किया जाए।
घ) डीओपीटी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के साथ परामर्श से जारी 19 मई 2023 के कार्यालय ज्ञापन संख्या 36035/8/2023-Estt. (Res-II) में सूचना दी गई है कि अस्थाई दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर स्थायी नौकरियों में आरक्षण का लाभ प्रदान करना उचित नहीं है, क्योंकि इससे उन वास्तविक लोगों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा जिनकी बेंचमार्क दिव्यांगता ऐसी है जिसे ठीक नहीं किया जा सकता और जिन्हें स्थायी दिव्यांगता है।
इसके अलावा, DEPwD से 17 दिसंबर, 2025 के ओएम नंबर 18-25/2024-Policy के तहत मिले स्पष्टीकरण को ध्यान में रखते हुए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ध्यान दें कि अस्थायी विकलांगता श्रेणी के तहत जिसमें “सुधार आने की संभावना है" वाली विकलांगता स्थितियां आरक्षण के लिए पात्र नहीं हैं। विकलांगता स्थितियां अर्थात "प्रोग्रेसिव (बढ़ने वाली), नॉन-प्रोग्रेसिव (न बढ़ने वाली) या जिसमें सुधार की संभावना नहीं है" आरक्षण के लिए पात्र होंगी। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किए गए विकलांगता प्रमाण पत्र में केवल 'अस्थायी विकलांगता' का उल्लेख है और यह नहीं बताया गया है कि अस्थायी विकलांगता में “सुधार की संभावना है" या "प्रोग्रेसिव, नॉन-प्रोग्रेसिव या जिसमें सुधार की संभावना नहीं है" है, तो उम्मीदवार को एक नया विकलांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें अस्थायी विकलांगता की प्रकृति को "जिसमें सुधार की संभावना है" या "प्रोग्रेसिव, नॉन-प्रोग्रेसिव या जिसमें सुधार की संभावना नहीं है" के रूप में बताया गया हो।
टिप्पणी II: जो उम्मीदवार अजा/अजजा/अपिव/दिव्यांगजन/ईडब्ल्यूएस/भूतपूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध आरक्षण/छूट के लाभ लेने के इच्छुक हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित पात्रता के अनुसार ऐसे आरक्षण/छूट के पात्र हैं। उनके पास ऐसे लाभों के समर्थन में सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों का निर्धारित प्रारूप में होना अपेक्षित है। ये प्रमाण पत्र पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व या उसी दिनांक तक के होने चाहिए। विभिन्न श्रेणियों के तहत आरक्षण परिणाम के अंतिम निर्धारण के समय मौजूदा सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार होगा। |
| विस्तृत सूचना |
| क्र. सं. |
ब्योरे |
टिप्पणियाँ |
| महत्वपूर्ण दिनांक |
| 1 |
ऑनलाइन आवेदनों के पंजीकरण और आवेदन शुल्क/ सूचना प्रभार के भुगतान के लिए विंडो |
| कार्य/गतिविधि |
महत्वपूर्ण दिनांक** |
| खुलने की दिनांक |
29 जून, 2026 |
| समाप्ति की दिनांक |
20 जुलाई, 2026 (शाम 06:00 बजे तक) |
** बोर्ड के पास इन दिनांकों में किसी भी तरह के परिवर्तन करने का अधिकार है। |
| अहर्ता मानदंड (01 जून 2026 की स्थिति अनुसार) |
| 2 |
राष्ट्रीयता |
उम्मीदवार को या तो :-
(i) भारत का नागरिक होना चाहिए, अथवा
(ii) नेपाल की प्रजा, अथवा
(iii) भूटान की प्रजा, अथवा
(iv) ऐसा तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आ गया हो, अथवा
(v) कोई भारतीय मूल का व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों केन्या, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मालावी, जायरे, इथियोपिया तथा विएतनाम से प्रव्रजन करके आया हो।
परंतु यदि उम्मीदवार उक्त (ii) (iii) (iv) तथा (v) में से किसी श्रेणी से हो तो उनके पक्ष में भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
ऐसे उम्मीदवार को भी साक्षात्कार में प्रवेश दिया जा सकता है जिसके मामले में पात्रता प्रमाण-पत्र आवश्यक हो किंतु उसे नियुक्ति प्रस्ताव भारत सरकार द्वारा इस संबंध में पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किए जाने के बाद ही भेजा जा सकता है। |
| 3. आयु/शैक्षणिक योग्यता/कार्य अनुभव/कार्य स्वरूप/कार्य स्थान का पदवार ब्यौरा |
| पद संख्या/पद का नाम |
1. परामर्शदाता साइट इंजीनियर (सिविल) (स्तर - 2) |
| आयु |
न्यूनतम - 40 वर्ष अधिकतम - 65 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता |
आवश्यक: बैचलर ऑफ टेक्नॉलॉजी (बी.टेक) या सिविल विषय में इसके समतुल्य हो।
वांछनीय: मास्टर ऑफ टेक्नॉलॉजी (एम.टेक) या सिविल विषय में इसके समतुल्य हो। |
| कार्य अनुभव |
आवश्यक @: भवनों के निर्माण और प्रोजेक्ट प्रबंधन में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें से कम से कम 5 साल का अनुभव सीपीडबल्यूडी, सीपीएसयू ऐसी ही सरकारी संस्थाओं में सहायक कार्यपालक इंजीनियर या उससे ऊपर के पद पर किया होना चाहिए, और सिविल कार्यों का लंबा अनुभव होना चाहिए।
वांछनीय: सार्वजनिक क्षेत्र या संस्थागत निर्माण प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और उनकी देखरेख का सफल अनुभव; संविदा प्रबंधन, निविदा प्रक्रिया और गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली की जानकारी; प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स, रिपोर्ट लेखन और डॉक्यूमेंटेशन में कुशलता होनी आवश्यक है। |
| कार्य स्वरूप |
साइट इंजीनियर की भूमिका में योजना के चरण में सहयोग देना शामिल है, जिसमें सांविधिक प्राधिकारियों के साथ समन्वय बनाना, साइट पर तकनीकी पर्यवेक्षण करना, सही गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करना और मंज़ूर किए गए ड्रॉइंग/स्पेसिफिकेशन/संरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना इसमें शामिल है। इसमें कमियों, गड़बड़ियों और देरी का तुरंत पता लगाकर रिपोर्ट करना और लागत, समय और गुणवत्ता का अनुपालन सुनिश्चित करके बैंक के हितों की रक्षा करना भी शामिल है। |
| कार्य का स्थान# |
रायपुर |
| पद संख्या/पद का नाम |
2. परामर्शदाता साइट इंजीनियर (सिविल) (स्तर - 3) |
| आयु |
न्यूनतम - 40 वर्ष अधिकतम - 65 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता |
आवश्यक: बैचलर ऑफ टेक्नॉलॉजी (बी.टेक) या सिविल विषय में इसके समतुल्य हो।
वांछनीय: मास्टर ऑफ टेक्नॉलॉजी (एम.टेक) या सिविल विषय में इसके समतुल्य हो। |
| कार्य अनुभव |
आवश्यक @: भवनों के निर्माण और प्रोजेक्ट प्रबंधन में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें से कम से कम 5 साल का अनुभव सीपीडबल्यूडी, सीपीएसयू ऐसी ही सरकारी संस्थाओं में कार्यपालक इंजीनियर या उससे ऊपर के पद पर किया होना चाहिए, और सिविल कार्यों का लंबा अनुभव होना चाहिए।
वांछनीय: सार्वजनिक क्षेत्र या संस्थागत निर्माण प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और उनकी देखरेख का सफल अनुभव; संविदा प्रबंधन, निविदा प्रक्रिया और गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली की जानकारी; प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स, रिपोर्ट लेखन और डॉक्यूमेंटेशन में कुशलता होनी आवश्यक है। |
| कार्य स्वरूप |
साइट इंजीनियर की भूमिका में योजना के चरण में सहयोग देना शामिल है, जिसमें सांविधिक प्राधिकारियों के साथ समन्वय बनाना, साइट पर तकनीकी पर्यवेक्षण करना, सही गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करना और मंज़ूर किए गए ड्रॉइंग/स्पेसिफिकेशन/संरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना इसमें शामिल है। इसमें कमियों, गड़बड़ियों और देरी का तुरंत पता लगाकर रिपोर्ट करना और लागत, समय और गुणवत्ता का अनुपालन सुनिश्चित करके बैंक के हितों की रक्षा करना भी शामिल है। |
| कार्य स्थान# |
चंडीगढ़/जम्मू/लखनऊ/मुंबई टिप्पणी – उम्मीदवारों से यह अपेक्षित है कि आवेदन में क्रम अनुसार कार्य स्थान की प्राथमिकता को दर्शाएँ। |
| पद संख्या/पद नाम |
3. परामर्शदाता साइट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) (स्तर - 3) |
| आयु |
न्यूनतम - 40 वर्ष अधिकतम - 65 वर्ष |
| शैक्षणिक योग्यता |
आवश्यक: बैचलर ऑफ टेक्नॉलॉजी (बी.टेक) या इलेक्ट्रिकल विषय में इसके समतुल्य हो।
वांछनीय: मास्टर ऑफ टेक्नॉलॉजी (एम.टेक) या इलेक्ट्रिकल विषय में इसके समतुल्य हो। |
| कार्य अनुभव |
आवश्यक @: भवनों के निर्माण और प्रोजेक्ट प्रबंधन में कम से कम 15 साल का अनुभव होना चाहिए। इसमें से कम से कम 5 साल का अनुभव सीपीडबल्यूडी, सीपीएसयू ऐसी ही सरकारी संस्थाओं में कार्यपालक इंजीनियर या उससे ऊपर के पद पर किया होना चाहिए, और इलेक्ट्रिकल कार्यों का लंबा अनुभव होना चाहिए।
वांछनीय: सार्वजनिक क्षेत्र या संस्थागत निर्माण प्रोजेक्ट्स को पूरा करने और उनकी देखरेख का सफल अनुभव; संविदा प्रबंधन, निविदा प्रक्रिया और गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली की जानकारी; प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स, रिपोर्ट लेखन और डॉक्यूमेंटेशन में कुशलता होनी आवश्यक है। |
| कार्य स्वरूप |
साइट इंजीनियर की भूमिका में योजना के चरण में सहयोग प्रदान करना शामिल है, जिसमें सांविधिक प्राधिकारियों के साथ समन्वय बनाना, साइट पर तकनीकी पर्यवेक्षण करना, सही गुणवत्ता नियंत्रण सुनिश्चित करना और मंज़ूर किए गए ड्रॉइंग/स्पेसिफिकेशन/संरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना इसमें शामिल है। इसमें कमियों, गड़बड़ियों और देरी का तुरंत पता लगाकर रिपोर्ट करना और लागत, समय और गुणवत्ता का अनुपालन सुनिश्चित करके बैंक के हितों की रक्षा करना भी शामिल है। |
| कार्य स्थान# |
मुंबई |
@ 'ऐसी ही सरकारी संस्थाओं' में अनुभव का मतलब है राज्य पीडबल्यूडी, राज्य पीएसयू, राज्य सरकार के संगठनों आदि में अनुभव।
# चुने गए उम्मीदवारों को बैंक की आवश्यकताओं के अनुरूप बैंक के किसी भी प्रोजेक्ट में तैनात किया जा सकता है, चाहे उम्मीदवार ने कार्य का कोई भी स्थान चुना हो। अनुबंध की अवधि के दौरान, बैंक अपने विवेक से चुने गए उम्मीदवार(रों) को भारत में किसी भी केंद्र पर मौजूद कार्यालय में तैनात कर सकता है। अगर किसी दूसरे केंद्र पर लंबे समय के लिए तैनाती होती है, तो वेतन में आवास भत्ते में तैनाती वाले स्थान के अनुसार बैंक के निर्णय द्वारा वृद्धि या कमी की जा सकती है।
टिप्पणी:
(i) चुने गए उम्मीदवारों को उनके पिछले संगठन से ‘लियन/ सेकेंडमेंट’ के आधार पर बैंक में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
(ii) ध्यान दें कि भर्ती प्रक्रिया के किसी भी चरण में पात्रता मानदंडों में छूट के लिए उम्मीदवारों के किसी भी अनुरोध पर बैंक द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
(iii) उम्मीदवार के पास भारत में केंद्रीय या राज्य विधानमंडल के किसी अधिनियम द्वारा स्थापित विश्वविद्यालयों या संसद के किसी अधिनियम द्वारा स्थापित अन्य शैक्षणिक संस्थानों या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम, 1956 की धारा-3 के तहत 'डीम्ड यूनिवर्सिटी' (विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान) घोषित संस्थानों की डिग्री होनी चाहिए, या 'एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज़' द्वारा मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
(iv) उम्मीदवारों को नियोक्ता द्वारा जारी किया गया अद्यतन और पूरा अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें स्पष्ट रूप से निम्नलिखित दर्शाया गया हों:
a) कार्यों का स्वरूप,
b) अनुभव की तारीखें और अवधि,
c) स्तर/पद,
d) दायित्व आदि।
हालांकि, यदि उम्मीदवार ऊपर बताए गए तरीके से अनुभव प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने में असमर्थ है, तो अनुभव, काम के स्वरूप और बताए गए समय को स्पष्ट रूप से दर्शाने वाला कोई भी दस्तावेज़ प्रस्तुत किया जा सकता है। ऐसे दस्तावेज़ पर बोर्ड अपनी समझ से गुण-दोषों के आधार पर विचार करेगा और बोर्ड का निर्णय अंतिम होगा।
(v) उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फ़ॉर्म में अपनी आयु, श्रेणी (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन/ईडबल्यूएस आदि के लिए), शैक्षणिक योग्यता और अनुभव से जुड़े दावों के समर्थन में प्रमाण-पत्र अपलोड करने होंगे। दस्तावेज़ अपलोड करने के निर्देश परिशिष्ट-I में दिए गए हैं।
|
| 4 |
आयु में छूट की सुविधा |
ऊपर निर्दिष्ट अधिकतम आयु सभी श्रेणियों के लिए है। आयु में छूट की सुविधा किसी भी श्रेणी के लिए उपलब्ध नहीं है। |
| नियम और शर्तें |
| 5 |
नियुक्ति का प्रकार |
पूर्ण कालिक अनुबंध आधार पर |
| 6 |
अनुबंध की अवधि |
प्रारंभिक कार्यकाल तीन वर्ष का होगा, जिसे पारस्परिक अनुबंध से दो और वर्षों तक बढ़ाया जा सकता है।
बैंक द्वारा अनुबंध को जारी रखने/विस्तार पर कोई भी निर्णय अनुबंध नियुक्त व्यक्ति के कार्यनिष्पादनऔर बैंक द्वारा विचारणीय ऐसे अन्य मापदंडों के आधार पर होगा। इस संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम होगा। |
| 7 |
अनुबंध समाप्ति के लिए नोटिस अवधि |
कोई भी पक्ष अनुबंध के प्रथम वर्ष के दौरान एक महीने का नोटिस और प्रथम वर्ष के पूर्ण होने के पश्चात तीन महीने का नोटिस देकर अनुबंध को समाप्त कर सकता है। |
| 8 |
मासिक परिलब्धियाँ |
क) देय मासिक प्रतिपूर्ति में निम्नलिखित एकमुश्त राशि शामिल है:
• स्तर 2 (ग्रेड बी के समतुल्य): ₹2,40,000/-
• स्तर 3 (ग्रेड सी के समतुल्य): ₹3,10,000/-
और तैनाती वाले केंद्र पर लागू होने वाला आवास भत्ता । इस प्रतिपूर्ति पर लागू टैक्स कटौती (टीडीएस) की जाएगी।
ख) चयन समिति के पास यह अधिकार है कि वह उम्मीदवारों से बातचीत के बाद नीचे दी गई सीमा में से शुरुआती समेकित राशि (कुल राशि) का निर्धारण करे।
• स्तर 2: ₹2,40,000/- से ₹3,40,000/- • स्तर 3: ₹3,10,000/- से ₹4,10,000/-
चयन समिति द्वारा ज़्यादा शुरुआती वेतन देने का फ़ैसला हर उम्मीदवार की योग्यता, अनुभव, कौशल क्षमता आदि के आधार पर किया जाएगा। इस मामले में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा और वेतन बढ़ाने के लिए किसी भी और अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
ग) अनुबंध की अवधि (जिसमें अनुबंध का विस्तार भी शामिल है) या बैंक समय-समय पर जैसा निर्धारित करेगा, के दौरान हर 12 महीने सफलतापूर्वक पूरे होने पर मासिक प्रतिपूर्ति (आवास भत्ते को छोड़कर) में 7% की वृद्धि की जाएगी। |
| 9 |
छुट्टी तथा कार्य का समय |
अनुबंध द्वारा नियुक्त किए गए कर्मचारी बैंक के पूर्णकालिक नियमित कर्मचारियोंके लिए लागू सामान्य कार्यघंटों का पालन करेंगे। हालांकि, उनके द्वारा संभाले जाने वाले कार्यों की प्रकृति के कारण, कार्य समय/दिन नियमित कार्यालय समय/दिन तक सीमित नहीं होंगे।
अनुबंध द्वारा नियुक्त कर्मचारी प्रति कैलेंडर वर्ष बैंक की प्रशासनिक सुविधा के अधीन 30 दिन की छुट्टी का लाभ लेने के पात्र होंगे। पात्र छुट्टियों को अर्ध-वार्षिक आधार (अर्थात् प्रत्येक वर्ष जनवरी और जुलाई में) पर क्रेडिट किया जाएगा और इसे यथानुपात (दशमलव संख्याओं को निकटतम पूर्णांक में पूर्णांकित किया जाएगा) के अनुसार गणना की जाएगी और किसी भी आंशिक अवधि के लिए क्रेडिट किया जाएगा। अनुपस्थिति की अवधि के दौरान आने वाले बीच के अवकाश को छुट्टी के रूप में नहीं माना जाएगा। कैलेंडर वर्ष के दौरान न ली गई छुट्टियों को अगले वर्ष में शामिल नहीं किया जा सकेगा।
अनुबंध द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को सांविधिक/ विधिक प्रावधानों यथा - मातृत्व लाभ अधिनियम, 1961, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951, आदि के तहत छुट्टी लेने की अनुमति होगी।
पात्रता से अधिक कोई भी अनुपस्थिति वेतन रहित अवकाश के रूप में माना जाएगा और ऐसे मामलों में, मौजूदा निर्देशों के अनुसार मासिक भुगतान से यथानुपात में कटौती की जाएगी। |
| 10 |
रिहाइशी आवास |
अनुबंध पर नियुक्ति की अवधि के दौरान, बैंक अनुबंध पर नियुक्त व्यक्ति को कोई आवासीय सुविधा प्रदान नहीं करेगा। |
| 11 |
यात्रा और विराम भत्ते |
आधिकारिक दौरे (केवल घरेलू दौरे) के लिए, अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों को बैंक के नियमों के अनुसार, उसी ग्रेड (लागू होने पर स्तर 2/3) के कर्मचारियों के लिए लागू टीए/ एचए/ वीओएफ़/होटल/ किराए की कार की सुविधा मिलेगी। |
| 12 |
औषधालय |
अनुबंध नियुक्त कर्मचारी कार्यालय परिसर के भीतर आपातकालीन औषधालय सुविधा (केवल स्वयं के लिए) के लिए पात्र होंगे। |
| 13 |
अन्य कोई लाभ नहीं |
अनुबंध नियुक्त कर्मचारी किसी भी प्रकार के सेवानिवृत्ति/वियोजन लाभ के लिए पात्र नहीं हैं। किसी अन्य भत्ते/परिलब्धियों /चिकित्सा लाभ का भुगतान नहीं किया जाएगा। |
| 14 |
तैनाती का स्थान |
चुने गए उम्मीदवारों को बैंक की आवश्यकताओं के अनुरूप बैंक के किसी भी प्रोजेक्ट में तैनात किया जा सकता है, चाहे उम्मीदवार ने कार्य का कोई भी स्थान चुना हो। अनुबंध की अवधि के दौरान, बैंक अपने विवेक से चुने गए उम्मीदवार(रों) को भारत में किसी भी केंद्र पर स्थित कार्यालय में तैनात कर सकता है। अगर किसी दूसरे केंद्र पर लंबे समय के लिए तैनाती होती है, तो वेतन में आवास भत्ते में तैनाती वाले स्थान के अनुसार बैंक के निर्णय द्वारा वृद्धि या कमी की जा सकती है। |
| 15 |
अनुबंध नियुक्त कर्मचारी का आचरण |
अनुबंध नियुक्ति की अवधि के दौरान, अनुबंध नियुक्तियों पर विशेष कार्य क्षेत्रों में विशेषज्ञता की लैटरल भर्ती योजना, अनुबंध नियुक्तियों के लिए निर्धारित 'आचरण संहिता' और बैंक द्वारा समय-समय पर जारी किए जाने वाले अन्य निर्देश लागू होंगे। |
| 16 |
अन्य शर्तें |
अनुबंध नियुक्त कर्मचारियों को समय-समय पर अपने ज्ञान/कौशल को उन्नत करना चाहिए और बैंक के अधिकारियों के बीच ज्ञान/कौशल साझा करने के लिए आवश्यक प्रयास करने चाहिए। |
| चयन योजना |
| 17 |
चयन योजना |
पदों के लिए चयन प्रारंभिक छंटाई/संवीक्षा समिति द्वारा सूचीबद्धता के माध्यम से किया जाएगा, तत्पश्चात दस्तावेज़ सत्यापन और साक्षात्कार होगा। भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड को यह अधिकार रहेगा कि वह उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की संख्या को आवश्यक शैक्षिक अर्हता/न्यूनतम कार्य अनुभव की अपेक्षा को बढ़ाकर अथवा किसी अन्य उपयुक्त विधि के माध्यम से सीमित कर सके। अतः केवल पद के लिए निर्धारित न्यूनतम अपेक्षाओं को पूर्ण करने मात्र से उम्मीदवार स्वतः साक्षात्कार के लिए पात्र नहीं बन जाता। साक्षात्कार/चयन के लिए उम्मीदवारों को सूचीबद्ध करने का अंतिम निर्णय भारतीय रिज़र्व बैंक सर्विसेज़ बोर्ड के पास है। सूचीबद्ध उम्मीदवारों को साक्षात्कार कॉल लेटर जारी किया जाएगा जिसे उम्मीदवारों को documentsrbisb@rbi.org.in से प्रेषित किया जाएगा। कॉल लेटर को डाक या किसी अन्य माध्यम से नहीं भेजा जाएगा। हालांकि, उनकी उम्मीदवारी उनके आयु, श्रेणी, अर्हता, अनुभव आदि के संबंध में पात्रता के लिए अपने दावों का समर्थन करने वाले दस्तावेजों को प्रस्तुत करने और सत्यापन के अधीन होगी। |
| महत्वपूर्ण अनुदेश |
| 18 |
आवेदन शुल्क तथा सूचना प्रभार |
| क्र.स. |
श्रेणी |
प्रभार |
राशि* |
| 1 |
अजा/अजजा/दिव्यांगजन |
केवल सूचना प्रभार |
₹100/- + जीएसटी |
| 2 |
सामा/अपिव/ईडब्ल्यूएस |
सूचना प्रभार के साथ आवेदन शुल्क |
₹600/- + जीएसटी |
| 3 |
स्टाफ@ |
शून्य |
शून्य |
* बैंक/संव्यवहार प्रभार का वहन उम्मीदवार द्वारा किया जाएगा।
@ शुल्क/सूचना प्रभार में छूट भारतीय रिज़र्व बैंक के केवल उन्हीं कर्मचारियों (स्टाफ उम्मीदवारों) को दी जाएगी जो दिनांक 20 दिसंबर 2013 के परिपत्र केंका मासंप्रवि सं. जी-75/5599/05.01.01/2013-14 और दिनांक 09 जून, 2014 के परिपत्र केंका मासंप्रवि सं. जी132/17000/05.01.01/2013-14 तथा भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 01 अप्रैल 2026 को ‘भर्ती’ पर जारी मास्टर परिपत्र के पैरा 5.16 के अनुसार बैंक द्वारा निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। स्टाफ उम्मीदवार के रूप में उनकी स्थिति की जांच साक्षात्कार के समय की जाएगी। यदि वे स्टाफ उम्मीदवार (उक्त संदर्भित मासंप्रवि परिपत्र के अनुसार) माने जाने के पात्र नहीं हैं तो उन्हें सूचित किया जाता है कि वे स्वयं को गैर-स्टाफ उम्मीदवार के रूप में दर्शाएं तथा गैर-स्टाफ उम्मीदवारों के लिए लागू शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान करें।
टिप्पणी I
निर्धारित शुल्क/सूचना प्रभार के बिना प्राप्त आवदेनों को तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।
टिप्पणी II
एक बार आवेदन शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान किए जाने के बाद उसे किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही शुल्क को किसी अन्य परीक्षा या चयन के लिए आरक्षित रखा जाएगा।
टिप्पणी III
आवेदन शुल्क/सूचना प्रभार केवल इस विज्ञापन में वर्णित निर्धारित तरीके से ही भुगतान किया जाना आवश्यक है। |
| 19 |
आवेदन का तरीका |
उम्मीदवारों से अपेक्षित है कि वे केवल बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन ही करें। आवेदन जमा करने का कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है।
‘ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र’ भरने के लिए संक्षिप्त अनुदेश परिशिष्ट-I में दिए गए हैं।
आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि:
ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 को शाम 6:00 बजे तक भरे जा सकते हैं। |
| 20 |
सहायता केंद्र |
प्रपत्र भरने, शुल्क/सूचना प्रभार का भुगतान करने में किसी भी तरह की समस्या के समाधान हेतु http://cgrs.ibps.in लिंक के माध्यम से पूछताछ की जा सकती है। ई-मेल के विषय में “भारतीय रिजर्व बैंक में पूर्णकालिक अनुबंध आधार पर साइट इंजीनियरों की लैटरल भर्ती” का उल्लेख करना ना भूलें। |
| 21 |
शुद्धिपत्र/ अनुशेष |
कृपया नोट करें कि यदि उपरोक्त विज्ञापन के संबंध में कोई शुद्धिपत्र/अनुशेष जारी किया जाता है तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया जाएगा। |
| सामान्य अनुदेश |
| 22 |
कैसे आवेदन करें |
(क) उम्मीदवारों से अपेक्षित है कि वे वेबसाइट www.rbi.org.in का उपयोग कर केवल ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन का कोई अन्य माध्यम/तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र भरने के लिए विस्तृत अनुदेश परिशिष्ट-I में दिए गए हैं। आवेदकों को केवल एक आवेदन करने की सलाह दी जाती है। तथापि, किसी अपरिहार्य परिस्थितिवश यदि वह एक से अधिक आवेदन करता है तो उसे यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उच्च पंजीकरण आईडी (आरआईडी) वाला आवेदन हर तरह अर्थात आवेदक का विवरण, परीक्षा केंद्र, फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान, हस्तलिखित घोषणा तथा शुल्क आदि से पूर्ण है। एक से अधिक आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवार यह नोट कर लें कि केवल पूर्ण रूप से भरे हुए अंतिम उच्च आरआईडी वाले आवेदन ही बोर्ड द्वारा स्वीकार किए जाएंगे और एक आरआईडी के लिए अदा किए गए शुल्क/सूचना प्रभार का समायोजन किसी अन्य आरआईडी के लिए नहीं किया जाएगा।
(ख) सरकारी क्षेत्र, सरकारी स्वामित्व वाले औद्योगिक उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/वित्तीय संस्थानों/बैंकों, सार्वजनिक उद्यमों या अन्य समान संगठनों में कार्य करने वाले सभी उम्मीदवार, चाहे वे स्थायी या अस्थायी क्षमता में कार्यरत हों अथवा आकस्मिक या दैनिक रेटेड कर्मचारियों के अलावा वर्क-चार्ज कर्मचारी के रूप में कार्यरत हों, को इस भर्ती के लिए बैंक को अपना आवेदन ऑनलाइन जमा करने से पहले आवेदन करने के बारे में अपने नियोक्ता (कार्यालय/विभागाध्यक्ष) को लिखित रूप में सूचित करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन करते समय, ऐसे संगठनों में काम करने वाले उम्मीदवारों को एक वचनपत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है कि उन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन करने के बारे में अपने कार्यालय/विभागाध्यक्ष को लिखित रूप में सूचित किया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यदि उनके नियोक्ता से बैंक में, तो इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अनुमति रोककर/परीक्षा में उपस्थित होने पर कोई सूचना प्राप्त होती है, उनका आवेदन/उम्मीदवारी अस्वीकार/रद्द कर दी जाएगी। शामिल होने के समय, अनुशंसित उम्मीदवारों को अपने पीएसयू/सरकारी/अर्द्ध-सरकारी नियोक्ता से उचित निर्वहन प्रमाण पत्र बिना किसी ग्रहणाधिकार/लीएन लाना होगा।
टिप्पणी
उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन/ईडब्ल्यूएस आदि से संबंधित अपने दावों के समर्थन में प्रमाण पत्रों को अपलोड करना होगा।
यदि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/ दिव्यांगजन/ईडब्ल्यूएस आदि श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवश्यक प्रमाण पत्र नहीं रखते हैं, तो ऐसे उम्मीदवारों को “सामान्य (जनरल)” श्रेणी में आवेदन करना चाहिए।
पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि वे सभी पात्रता शर्तें पूर्ण करते हैं। साक्षात्कार में प्रवेश पूर्णत: अनंतिम और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा किए जाने के अधीन होगा। यदि साक्षात्कार के पहले या बाद में किसी भी समय सत्यापन करने पर यह पाया जाता है कि वे पात्रता की किन्हीं शर्तों को पूरा नहीं करते हैं, तो बोर्ड द्वारा परीक्षा के लिए उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यदि उनके द्वारा किए गए दावे रोजगार पश्चात असत्य पाए जाते हैं, तो वे बोर्ड/बैंक द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए खुद उत्तरदायी होंगे। बोर्ड द्वारा उम्मीदवार को निम्न के लिए दोषी घोषित किया जाएगा:
(i) निम्नलिखित तरीकों से अपनी उम्मीदवारी के लिए समर्थन प्राप्त करता है: -
क) अवैध रूप से किसी इनाम की पेशकश करना, अथवा
ख) दबाव डालना, अथवा
ग) परीक्षा आयोजित करने से संबंधित किसी भी व्यक्ति को ब्लैकमेल करना या उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देना, अथवा
(ii) छदमरूपण से परीक्षा दी है, अथवा
(iii) किसी अन्य व्यक्ति से छद्म रूप से कार्यसाधन करवाया है, अथवा
(iv) जाली प्रमाण-पत्र या ऐसे प्रमाण-पत्र प्रस्तुत किए हैं जिनमें तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई हो, अथवा
(v) गलत या असत्य कथन दिए हैं या किसी महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाया है, अथवा
(vi) साक्षात्कार संचालित करने के लिए बोर्ड द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को परेशान करना या अन्य किसी भी प्रकार की शारीरिक क्षति पहुंचाना, अथवा
(vii) उम्मीदवारों के लिए जारी अनुदेशों का उल्लंघन करना, अथवा
(viii) उपर्युक्त खंडों में उल्लिखित सभी/किसी भी कार्यों को उकसाने का प्रयत्न किया हो, तो उन पर आपराधिक अभियोजन चलाया जा सकता है और उसके साथ ही उसे स्थायी रूप से या एक विशेष अवधि के लिए (क) बोर्ड द्वारा ली जाने वाली किसी भी परीक्षा अथवा चयन के लिए (ख) बैंक द्वारा उनके अधीन किसी भी नौकरी से वंचित किया जा सकता है। (ग) यदि वह पहले से ही बैंक में नियोजित है तो बर्खास्तगी; तथा (घ) यदि पहले से ही किसी अन्य सेवा में है तो बोर्ड द्वारा उनके नियोक्ता को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए लिखना।
बशर्ते इस नियम के अधीन कोई शास्ति तब तक अधिरोपित नहीं की जाएगी जब तक: (i) उम्मीदवार को इस संबंध में लिखित अभ्यावेदन, जो वह देना चाहे, प्रस्तुत करने का अवसर न दिया गया हो और (ii) उम्मीदवार द्वारा उसे दिये गए अनुमत समय में प्रस्तुत अभ्यावेदन लेने पर, यदि कोई हो, विचार न कर लिया गया हो। |
| 23 |
बोर्ड के साथ पत्र-व्यवहार |
बोर्ड उम्मीदवार के साथ उनकी उम्मीदवारी के संबंध में कोई पत्राचार नहीं करेगा। सूचीबद्ध उम्मीदवारों को documentsrbisb@rbi.org.in ई-मेल के माध्यम से कॉल लेटर प्रेषित किया जाएगा। डाक/अन्य किसी माध्यम द्वारा कोई कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। |
| 24 |
अन्य |
(क) अंतिम दिन बैंक के नियंत्रण से परे किसी कारण से उम्मीदवार के आवेदन जमा करने में असमर्थ होने के लिए बोर्ड कोई दायित्व नहीं लेता
(ख) उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे सूचनाएं जैसे प्रवेश पत्र/साक्षात्कार पत्र आदि प्राप्त करने के लिए अपने ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर सक्रिय रखें। उम्मीदवार नियमित रूप से ई-मेल तथा एसएमएस देखते रहें। बोर्ड किसी अन्य तरीके से कोई सूचना नहीं भेजता है।
(ग) चयन/भर्ती के लिए उम्मीदवार द्वारा अथवा उनकी ओर से किसी भी प्रकार की अनुयाचना तथा राजनैतिक अथवा बाहरी दबाव का प्रयोग उम्मीदवार की अयोग्यता मानी जाएगी।
(घ) पात्रता, साक्षात्कार, मूल्यांकन, रिक्तियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए दोनों परीक्षाओं तथा साक्षात्कार में न्यूनतम अर्हता मानक निर्धारित करने और परिणाम की सूचना देने से संबंधित सभी मामलों में बोर्ड का निर्णय अंतिम तथा उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा तथा इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
(ङ) दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित रिक्तियों के लिए आरक्षण का लाभ लेने के लिए पात्रता वही होगी जो ‘दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम (आरपीडब्ल्यूडी), 2016’ में है बशर्ते कि दिव्यांग उम्मीदवारों को कार्यात्मक अपेक्षाओं (सक्षमताओं/अक्षमताओं) के संबंध में उन विशेष पात्रता मानदंडों को पूरा करना भी अपेक्षित होगा जो निर्धारित अपेक्षानुसार हो।
(च) किसी भी उम्मीदवार को जाति/समुदाय संबंधी आरक्षण का लाभ, उसकी जाति को केंद्र सरकार द्वारा जारी आरक्षित समुदाय संबंधी सूची में शामिल किए जाने पर ही मिलेगा। यदि कोई उम्मीदवार आवेदन पत्र में यह उल्लेख करता है कि वह ‘सामान्य’ श्रेणी से संबंधित है लेकिन बाद में अपनी श्रेणी को ‘आरक्षित’ सूची की श्रेणी में तब्दील करने के लिए बोर्ड को लिखता है या वह ‘आरक्षित’ श्रेणी से संबंधित है लेकिन बाद में अपनी श्रेणी को ‘सामान्य’ सूची की श्रेणी में तब्दील करने के लिए बोर्ड को लिखता है तो बोर्ड द्वारा ऐसे अनुरोध को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसी सिद्धांत का अनुसरण ईडबल्यूएस/ दिव्यांगजनों के लिए भी किया जाएगा। परीक्षा की प्रक्रिया के दौरान किसी उम्मीदवार के दिव्यांग होने के खेदपूर्ण मामले में उम्मीदवार को ऐसा मान्य दस्तावेज प्रस्तुत करना होगा जिसमें इस तथ्य का उल्लेख हो कि वह ‘दिव्यांग अधिकार अधिनियम (आरपीडब्ल्यूडी), 2016’ के अंतर्गत यथापारिभाषित 40% अथवा इससे अधिक दिव्यांगता से ग्रस्त है ताकि उसे बैंचमार्क दिव्यांगता के अंतर्गत आरक्षण का लाभ प्राप्त हो सके।
(छ) अजा/अजजा/अपिव/दिव्यांगजन/ईडबल्यूएस/भूतपूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध आरक्षण/रियायत के लाभ के इच्छुक उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित पात्रता के अनुसार आरक्षण/रियायत के हकदार हैं। उम्मीदवारों के पास उनके दावे के समर्थन में निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र होने चाहिए तथा ये प्रमाण-पत्र आवेदन की अंतिम तिथि को या उससे पहले के जारी होने चाहिए।
(ज) बैंक के सभी कर्मचारी इस विज्ञापन में उल्लिखित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे पद के लिए निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों। हालांकि, अनुबंधात्मक पद के लिए चयन के मामले में, उन्हें अनुबंधात्मक नियुक्ति लेने से पहले, बैंक में अपने पद से त्यागपत्र देना होगा/सेवानिवृत्त होना होगा। उनके पास बैंक के साथ पुनर्नियुक्ति के लिए कोई दावा नहीं होगा, सिवाय इसके कि जनता के किसी अन्य सदस्य के लिए उपलब्ध हो। बैंक के जिन कर्मचारियों ने बैंक की सेवाओं से त्यागपत्र दे दिया है/सेवानिवृत्त हो चुके हैं और इस योजना के तहत अनुबंध पर नियुक्त किए गए हैं, उन्हें त्यागपत्र/सेवानिवृत्ति से पहले बैंक द्वारा प्रदान किए गए आवास, यदि कोई हो, को बनाए रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
(झ) किसी भी पद के लिए काफी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त होने के मामले में, बैंक साक्षात्कार के लिए उचित संख्या में उम्मीदवारों की संवीक्षा और छंटाई करने का निर्णय ले सकता है।
(ञ) विज्ञापित पद के लिए आवेदन करते समय या साक्षात्कार के समय, सभी उम्मीदवारों को प्रत्याशित मासिक प्रतिपूर्ति (विज्ञापित सीमा के भीतर) को इंगित करने की आवश्यकता होगी, साथ ही पिछले नियोक्ता (नियोक्ताओं) के प्रतिपूर्ति के विवरण के साथ, प्रत्याशित प्रतिपूर्ति की पुष्टि करें। साक्षात्कार से पहले चयन समिति को जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। हालांकि, साक्षात्कार के दौरान प्रतिपूर्ति पर किसी भी चर्चा को नियुक्ति के प्रस्ताव के रूप में नहीं माना जा सकता है।
(ट) इस विज्ञापन से उत्पन्न कोई भी विवाद केवल मुंबई स्थित न्यायालयों के एकमात्र अधिकार क्षेत्र के अधीन होगा। |
विज्ञापन संख्या : RBISB/DA/02/2026-27
यदि उपर्युक्त विज्ञापन के संबंध में कोई शुद्धिपत्र /अनुशेष जारी किया जाता है तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया जाएगा। |