दिनांक : 05/25/2026
उम्मीदवारों के लिए आवेदन फार्म को संशोधित/सुधार करने हेतु एडिट विंडो - भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड ‘बी’ में (सामान्य/आनीअवि/सांसूप्रवि) संवर्ग में अधिकारियों के पदों के लिए (सीधी भर्ती-डीआर) (परिवीक्षाधीन-ओपी) - पैनल वर्ष – 2026

29 अप्रैल 2026 के विज्ञापन संख्या RBISB/DA/01/2026-27 के क्रम संख्या 15 देखें जो भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड 'बी' में (सामान्य/आनीअवि/सांसूप्रवि) संवर्ग में अधिकारियों के पदों के लिए (सीधी भर्ती-डीआर) (परिवीक्षाधीन-ओपी) - पैनल वर्ष - 2026 उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में आशोधन/सुधार करने के लिए 'एडिट विंडो' के संबंध में हैं।

ऑनलाइन आवेदनों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि के पश्चात, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में आशोधन/सुधार करने हेतु दो (2) दिनों की अवधि हेतु एक एडिट विंडो प्रदान की जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपेक्षित भुगतान/शुल्क अदा करने पर अपनी आवश्यकतानुसार ऑनलाइन आवेदन जानकारी में आवश्यक सुधार/परिवर्तन करने के बाद आवेदन पुनः प्रस्तुत कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन के बाद 'एडिट विंडो' में केवल निम्नलिखित फ़ील्डों में दर्ज की गई प्राथमिकताओं/जानकारी को बदलने की अनुमति होगी:

(1) परीक्षा केंद्र

(2) परीक्षा का माध्यम

(3) पिता का नाम

(4) माता का नाम

(5) 10वीं/12वीं के प्रतिशत

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निम्नलिखित तिथियों को एडिट विंडो पेज को एक्सेस करने के लिए एडिट विंडो लिंक का उपयोग करें:

एडिट विंडो के लिए तिथियां
25 मई 2026 (सुबह 10:00 बजे से) से 26 मई 2026 (शाम 6:00 बजे तक)

एडिट विंडो के लिए महत्वपूर्ण बिंदु

1) केवल उन्हीं उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने आवेदन पंजीकरण की विनिर्दिष्ट अवधि के भीतर अपेक्षित शुल्क/सूचना प्रभार के भुगतान के साथ अपना पूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक प्रस्तुत कर दिया हो।

2) किसी उम्मीदवार को 'आवेदन पत्र में आशोधन/सुधार करने हेतु एडिट विंडो' के दौरान केवल एक बार आशोधित/सुधार किये गए आवेदन पत्र में सुधार करने और पुनः प्रस्तुत करने की अनुमति होगी अर्थात्, यदि उम्मीदवार द्वारा अद्यतन किये आवेदन पत्र में कोई गलती की जाती है, तो उसे अद्यतन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संशोधित आवेदन पत्र जमा करने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांच अवश्य करनी है कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक भाग में सही विवरण भरा है।

3) मूल आवेदन में उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत 'नाम', 'ईमेल आईडी', 'मोबाइल नंबर', 'पत्राचार का पता', 'स्थायी पता', 'पद', 'श्रेणी' और 'राष्ट्रीयता' आदि जानकारी को एडिट नहीं किया जा सकेगा।

4) 'एडिट विंडो' के माध्यम से आवेदन पत्र में आशोधन/सुधार के लिए लागू शुल्क 200/- (जीएसटी सहित) है। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे वे किसी भी श्रेणी से संबन्धित हो। एक बार भुगतान किया गया सुधार शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा में समायोजित किया जाएगा।

5) लागू सुधार शुल्क की प्राप्ति होने पर ही, केवल नवीनतम आशोधित आवेदन ही वैध माना जाएगा।

6) एक से अधिक आवेदनों के मामले में, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल नवीनतम आवेदन को ही एडिट करें।

7) 'उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में आशोधन/सुधार हेतु एडिट विंडो' की समाप्ति के बाद, किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/आशोधन/सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

8) भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) में ग्रेड 'बी' में (सामान्य/आनीअवि/सांसूप्रवि) संवर्ग में अधिकारियों के पदों के लिए (सीधी भर्ती-डीआर) (परिवीक्षाधीन-ओपी) - पैनल वर्ष – 2026 के लिए सीधी भर्ती के लिए बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर 29 अप्रैल 2026 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या RBISB/DA/01/2026-27 में उल्लिखित सभी अन्य नियमों और शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

टिप्पणी: कृपया ध्यान दें कि यदि उपरोक्त विज्ञापन के संबंध में कोई शुद्धिपत्र जारी किया जाता है तो उसे केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया जाएगा।

Server 214
शीर्ष