दिनांक : 04/16/2026
भारतीय रिज़र्व बैंक में कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद के लिए भर्ती – पैनल वर्ष 2026

भारतीय रिज़र्व बैंक, जिसे इसके बाद 'बैंक' कहा जाएगा, में पात्र उम्मीदवारों से 'कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल)' के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। इस पद के लिए चयन देशव्यापी प्रतियोगी परीक्षा तथा उसके बाद भाषा दक्षता परीक्षा के माध्यम से होगा। कृपया नोट करें कि उक्‍त विज्ञापन संबंधी शुद्धिपत्र, यदि हो, केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर प्रकाशित किया जाएगा।

यह पूरा विज्ञापन बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर उपलब्ध है और इसे एम्पलॉयमेंट न्यूज़/ रोजगार समाचार में भी प्रकाशित किया जा रहा है।

1. उम्मीदवार पद हेतु अपनी पात्रता सुनिश्चित करें:

आवेदन करने से पहले उम्‍मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे विज्ञापित पद के लिए निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं। ऑनलाइन आवेदन में प्रस्तुत जानकारी के आधार पर बैंक पद के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवश्यक शुल्क/सूचना प्रभार (जहां भी लागू हो) देने पर परीक्षा में शामिल करेगा और उनकी पात्रता का निर्धारण केवल अंतिम चरण अर्थात दस्तावेज सत्यापन के समय ही करेगा। यदि किसी भी स्तर पर, यह पाया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन में प्रस्तुत कोई भी जानकारी असत्य/गलत है या यदि उम्मीदवार बैंक के अनुसार पद के लिए पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। ऐसे उम्मीदवार यदि पहले ही बैंक की सेवा में शामिल हो चुके होंगे तो उन्हें बिना किसी सूचना के बैंक की सेवाओं से हटाया जा सकता है।

2. आवेदन का माध्यम:

उम्मीदवारों को केवल बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रस्तुत करने का कोई अन्य तरीका उपलब्ध नहीं है।

"ऑनलाइन आवेदन फॉर्म" भरने के लिए संक्षिप्त अनुदेश विस्तृत सूचना के पैरा 8 में दिए गए हैं।

उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद के लिए भर्ती - पैनल वर्ष 2026

3. महत्वपूर्ण तारीखें:

आवेदन प्रस्तुत करने की विंडो 16 अप्रैल 2026 – 06 मई 2026
परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन भुगतान 16 अप्रैल 2026 – 06 मई 2026
आवेदन फॉर्म संशोधन/ सुधार के लिए एडिट विंडो एडिट विंडो की तारीखें नियत समय पर बैंक की वेबसाइट पर अधिसूचित की जाएंगी।
ऑनलाइन परीक्षा की अनंतिम तारीख* 06 जून 2026

*बैंक के पास परीक्षा की तारीखों में बदलाव का अधिकार सुरक्षित है।

4. सहायता सुविधा:

फॉर्म भरने में, परीक्षा शुल्क का भुगतान या कॉल लैटर प्राप्‍त करने में समस्‍या होने पर लिंक अर्थात http://cgrs.ibps.in/ पर संपर्क करें। याद रहे ई-मेल भेजते समय ई-मेल के विषय के बॉक्स में ‘Recruitment for the Post of Junior Engineer (Civil/ Electrical) – Panel Year 2026’ जरूर लिखें।

5. मोबाइल फोन और अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग प्रतिबंधित है:

क) जहां परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है उस परिसर में मोबाइल फोन या संचार का कोई भी साधन लाने की अनुमति नहीं है। इन अनुदेशों का उल्‍लंघन किया जाता है तो अयोग्य ठहराये जाने के साथ-साथ भविष्‍य में परीक्षाओं में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

ख) परीक्षा भवन में कैलकुलेटर का प्रयोग करने या इसे अपने पास रखने की अनुमति नहीं है।

ग) उम्‍मीदवारों को उनके हित में सूचित किया जाता है कि परीक्षा केन्‍द्र पर मोबाइल सहित अन्‍य कोई भी निषिद्ध वस्‍तु नहीं लाएं, क्‍योंकि इन वस्‍तुओं की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था नहीं की जा सकती है।

विस्तृत सूचना

1. रिक्तियाँ

भारतीय रिज़र्व बैंक पात्र उम्मीदवारों से नीचे उल्लिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है:

भर्ती अंचल रिक्तियों की संख्या# भू.पू.सै. पीडब्ल्यूबीडी
अजा अजजा अपिव ईडब्ल्यूएस सामा./ अना. कुल भू.पू.सै.-1 भू.पू.सै.-2 बी सी डी
कनिष्ठ अभियंता (सिविल)
1 पूर्व - - - - 1 1 - - - - - -
2 पश्चिम - 1 1 1 1 4 - - - 1(1) - -
3 उत्तर - - - - 1 1 - - - - - -
4 दक्षिण - - - - - - - - - - - -
5. मध्य - - - - 1 1 - - - - - -
  कुल - 1 1 1 4 7 - - - 1(1) - -
कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल)
1 पूर्व - - - - - - - - - - - -
2 पश्चिम - - 1 1 1 3 - - - - 1(1) -
3 उत्तर - - - - - - - - - - - -
4 दक्षिण - - - - 1 1 - - - - - -
5 मध्य - - - - - - - - - - - -
  कुल - - 1 1 2 4 - - - - 1(1) -

कोष्ठक () में दी गईं रिक्तियाँ बैकलॉग रिक्तियाँ दर्शाती हैं।

# बैंक को आवश्‍यकतानुसार रिक्‍तियों की संख्‍या बढ़ाने/घटाने या रिक्तियों को न भरने का अधिकार है।

संक्षेपाक्षर इस प्रकार हैं:

अजा – अनुसूचित जाति, अजजा – अनुसूचित जनजाति, अपिव – अन्‍य पिछड़ा वर्ग, ईडब्ल्यूएस - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, सामा./अना. – सामान्‍य/ अनारक्षित, पीडब्ल्यूबीडी – बेंचमार्क दिव्यांगजन, भू.पू.सै. – भूतपूर्व सैनिक, भू.पू.सै.-1 – दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक/ सैन्‍य कार्रवाई में मृत सैनिकों के आश्रित, भू.पू.सै.-2 – भूतपूर्व सैनिक (सामान्‍य)

2. कार्य का विवरण

कनिष्ठ अभियंता (सिविल): भवन संबंधित संरचनात्मक प्रणाली से संबंधित सिविल निर्माण/ अनुरक्षण/ आंतरिक कार्य इत्यादि और कार्यालय भवनों एवं आवासीय कॉलोनियों में संबंधित अन्य काम संभालना और देखरेख करना।

कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल): इलैक्ट्रिकल/ इलैक्ट्रो-मैकेनिकल/ इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक्स इन्स्टालेशन/ सिस्टम्स तथा कार्यालय भवनों एवं आवासीय कॉलोनियों में संबंधित अन्य कार्य संभालना और देखरेख करना।

3. पात्रता की शर्तें

3.1 राष्ट्रीयता - उम्मीदवार को या तो:

i. भारत का नागरिक होना चाहिए, अथवा

ii. नेपाल की प्रजा, अथवा

iii. भूटान की प्रजा, अथवा

iv. ऐसा तिब्बती शरणार्थी जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आ गया हो, अथवा

v. कोई भारतीय मूल का व्यक्ति जो भारत में स्थायी रूप से बसने के इरादे से पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका, पूर्वी अफ्रीकी देशों कीनिया, युगांडा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया, जाम्बिया, मालावी, जायरे, इथियोपिया तथा विएतनाम से प्रव्रजन करके आया हो।

परंतु यदि उम्मीदवार उक्त (ii) (iii) (iv) तथा (v) में से किसी वर्ग से हो तो उनके पक्ष में भारत सरकार द्वारा जारी किया गया पात्रता प्रमाणपत्र होना चाहिए।

ऐसे उम्मीदवार को भी परीक्षा में प्रवेश दिया जा सकता है जिनके मामले में पात्रता प्रमाणपत्र आवश्यक हो किंतु भारत सरकार द्वारा उसके संबंध में पात्रता प्रमाणपत्र जारी किए जाने के बाद ही उसको नियुक्ति प्रस्ताव भेजा जा सकता है।

3.2 आयु (01/04/2026 की स्थिति में)

आयु 20 और 30 वर्ष के बीच हो। केवल वही उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे जिनका जन्‍म 02/04/1996 से पहले और 01/04/2006 के बाद (दोनों दिन शामिल हैं) नहीं हुआ हो।

उच्चतर आयु सीमा में रियायत: उच्चतर आयु सीमा में निम्नानुसार रियायत दी जाएगी:

क्र. सं. वर्ग उच्‍चतर आयु सीमा में छूट
1. अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (अजा/ अजजा) 5 वर्ष अर्थात 35 वर्ष की आयु तक
2. अन्‍य पिछड़ा वर्ग (अपिव) 3 वर्ष अर्थात 33 वर्ष की आयु तक
3. बेंचमार्क दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) 10 वर्ष (सामान्‍य/ईडबल्यूएस), 13 वर्ष (अपिव) और 15 वर्ष (अजा/अजजा)
4. भूतपूर्व सैनिक सशस्‍त्र सेनाओं में की गई कुल सेवा की अवधि में 3 वर्ष जोड़ते हुए, लेकिन अधिकतम आयु 50 वर्ष से अधिक नहीं।
5. विधवाएं/तलाकशुदा महिलाएं/कानूनी तौर पर अलग रह रही महिलाएं जिन्‍होंने पुन: विवाह नहीं किया है 35 वर्ष तक (अजा/अजजा के लिए 40 वर्ष)

नोट : उक्त प्रकारों या इनके साथ कोई और प्रकार मिलाते हुए आयु-सीमा में संचयी छूट नहीं दी जाएगी।

3.3 शैक्षणिक अर्हता (01/04/2026 की स्थिति में)

कनिष्ठ अभियंता (सिविल): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से न्यूनतम 65% अंकों (अजा/अजजा/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) के साथ सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम तीन साल का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों (अजा/अजजा/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45%) के साथ सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री।

कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय या बोर्ड से न्यूनतम 65% अंकों (अजा/अजजा/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 55%) के साथ इलैक्ट्रिकल या इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में न्यूनतम तीन साल का डिप्लोमा या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55% अंकों (अजा/अजजा/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45%) के साथ इलैक्ट्रिकल या इलैक्ट्रिकल एंड इलैक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग की डिग्री।

नोट-

1) अजा/अजजा/बैंचमार्क दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हताओं में उक्त छूट संबंधित पद तथा वर्ग के अंतर्गत रिक्तियों के आरक्षण तथा पदों को उपर्युक्तानुसार पीडबल्यूबीडी के लिए चिन्हित किए जाने के अधीन होगी।

2) पात्रता प्राप्त करने की तारीख विश्वविद्यालय / संस्थान द्वारा जारी किए गए अंक पत्र या अनंतिम प्रमाणपत्र पर प्रदर्शित तारीख होगी। यदि किसी विशेष परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय / संस्थान की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता है, तो विश्वविद्यालय / संस्थान के उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र जिस पर वह तारीख दर्शायी गयी हो जिस दिन वेबसाइट पर परिणाम प्रकाशित किया गया था, उस तारीख को उत्तीर्ण करने की तारीख माना जाएगा।

3) प्रतिशत की गणना: प्रतिशत अंक उम्मीदवार द्वारा सभी विषयों में सभी सेमेस्टर (रों)/वर्ष (र्षों) में प्राप्त कुल अंकों द्वारा सभी विषयों के अधिकतम अंकों के कुल योग में भाग देते हुए निकाले जाएंगे चाहे कोई भी ऑनर्स / वैकल्पिक / अतिरिक्त वैकल्पिक विषय हों। यह उन विश्वविद्यालयों के लिए भी लागू होगा जहां क्लास/ग्रेड का निर्णय केवल ऑनर्स के अंकों के आधार पर किया जाता है। इस प्रकार प्राप्त प्रतिशत का अंश नजरअंदाज किया जाएगा अर्थात 49.99 प्रतिशत को 50 प्रतिशत से कम माना जाएगा।

4) कुछ विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड श्रेणी अथवा अंकों के प्रतिशत नहीं अपितु समग्र ग्रेड प्वाइंट प्रदान करते हैं (उदाहरण के लिए सीजीपीए/ओजीपीए/सीपीआई आदि)। यदि विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड द्वारा समग्र ग्रेड प्वाइंटों को अंकों के प्रतिशत में बदलने का मानदंड बताया जाता है तो उसे स्वीकार किया जाएगा। तथापि यदि विश्वविद्यालय/संस्थान/बोर्ड द्वारा डिग्री/उत्तीर्ण होने संबंधी प्रमाणपत्र में समग्र ग्रेड प्वाइंटों को अंकों के प्रतिशत में बदलने का मानदंड नहीं बताया जाता है तो अपरिभाषित मानदंड (मानदंडों) की गणना निम्नानुसार की जाएगी:

समकक्ष सीजीपीए/ओजीपीए/सीपीआई अथवा कोई और शब्दावली जो 10 प्वाइंट स्केल पर दी गई है अंकों का समग्र प्रतिशत
6.75 60 प्रतिशत
6.25 55 प्रतिशत
5.75 50 प्रतिशत

5) जहां समग्र ग्रेड प्वाइंट (सीजीपीए/ ओजीपीए/ सीपीआई आदि) 10 के अतिरिक्त अन्य किसी संख्या में से दिए गए हों तो इनका 10 में से सामान्यीकरण किया जाएगा तथा उसकी गणना उक्त नोट (4) के अनुसार की जाएगी।

3.4 अनुभव (01/04/2026 की स्थिति में)

कनिष्ठ अभियंता (सिविल): कार्यालय भवनों/वाणिज्यिक भवनों/आवासीय परिसरों के सिविल रखरखाव और/अथवा सिविल निर्माण कार्य के निष्पादन और पर्यवेक्षण में डिप्लोमा धारक को कम से कम 2 वर्ष तथा डिग्री धारक को कम से कम 1 वर्ष के अनुभव के साथ आरसीसी डिज़ाइन तथा अन्य सिविल कार्यों का मूलभूत ज्ञान, कंप्यूटर का कार्यसाधक ज्ञान, सिविल कार्यों आदि के लिए संविदाएं तैयार करने का अनुभव, आदि या किसी पीएसयू में एक वर्षीय स्नातक प्रशिक्षुता प्रशिक्षण होना चाहिए।

कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल): एचटी/एलटी सब-स्टेशनों, केन्द्रीकृत ए.सी. प्लांट, लिफ्टों, यूपीएस, डीजी-सेट, सीसीटीवी, फायर एलार्म सिस्टम इत्यादि वाले बड़े भवनों/वाणिज्यिक भवनों में इलैक्ट्रिकल इंस्टालेशन को चालू करने तथा इनकी देखरेख के कामों में डिप्लोमा धारक को कम से कम 2 वर्ष तथा डिग्री धारक को कम से कम 1 वर्ष का अनुभव या किसी पीएसयू में एक वर्षीय स्नातक प्रशिक्षुता प्रशिक्षण।

4. चयन की योजना

उम्‍मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और उसके बाद भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) के माध्‍यम से किया जाएगा।

I. ऑनलाइन परीक्षा 300 अंकों की होगी और यह परीक्षा 06 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

क्र. सं. परीक्षा का नाम (वस्‍तुनिष्‍ठ) प्रश्‍नों की संख्‍या अधिकतम अंक
(कुल भारांक)
कुल समय
1 अंग्रेज़ी भाषा 50 50 40
2 इंजीनियरिंग विषय पेपर I 40 100 40
3 इंजीनियरिंग विषय पेपर II 40 100 40
4 सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति 50 50 30
  कुल 180 300 150 मिनट

कनिष्ठ अभियंता (सिविल/इलैक्ट्रिकल) के पदों के लिए इंजीनियरिंग विषय (पेपर I और II) के लिए सांकेतिक पाठ्यक्रम अनुलग्नक-I में दिया गया है।

II. भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) - मुख्य ऑन-लाइन परीक्षा में अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को भाषा दक्षता परीक्षा देनी होगी। एलपीटी संबंधित अंचल की आधिकारिक / स्थानीय भाषा(ओं) में आयोजित की जाएगी (अनुलग्नक-II)। उम्मीदवार जो आधिकारिक/ स्थानीय भाषा(ओं) में दक्ष नहीं होंगे, उन्हें अयोग्य घोषित किया जाएगा।

नोट-

  1. अंग्रेजी भाषा की परीक्षा के अतिरिक्त उक्त ऑनलाइन परीक्षा/परीक्षाएं द्विभाषी अर्थात अंग्रेजी और हिन्‍दी में होंगी।

  2. उम्‍मीदवार को वस्‍तुनिष्‍ठ परीक्षा के प्रत्येक भाग में अलग से उत्तीर्ण होगा होगा।

  3. वस्‍तुनिष्‍ठ परीक्षा में गलत उत्‍तरों के लिए नकारात्‍मक अंक दिए जाएंगे। प्रत्‍येक गलत जवाब के लिए ¼ अंक काटा जाएगा।

  4. सभी उम्मीदवारों की सूची से प्रत्येक श्रेणी में उम्मीदवारों की पर्याप्त संख्या, बैंक द्वारा तय किए गए अनुसार(उपलब्धता के आधार पर रिक्तियों की संख्या का लगभग 05 गुना), को ऑनलाइन परीक्षा से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा जो कुल प्राप्तांक के अवरोही क्रम में व्यवस्थित होगा।

  5. परीक्षा के बारे में अन्‍य विस्‍तृत जानकारी सूचना के हैंडआउट में दी जाएगी, उम्‍मीदवारों को बैंक की वेबसाइट से परीक्षा हेतु कॉल लैटर डाउनलोड करने के साथ यह हैंडआउट भी डाउनलोड करने के लिए उपलब्‍ध करा दिया जाएगा।

  6. ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्‍मीदवारों के रोल नंबर आरबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।

  7. यदि परीक्षा का आयोजन एक से अधिक सत्रों में किया जाता है तो विभिन्न सत्रों में प्रयुक्त अलग-अलग टेस्ट बैटरियों के कठिनाई स्तर में थोड़े से भी अंतर को समायोजित करने के लिए विभिन्न सत्रों में प्राप्त स्कोर को आईबीपीएस की मानक प्रक्रिया अपनाकर समीकृत किया जाएगा। अलग-अलग सत्रों (यदि आयोजित किया जाता है) में प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त 'संशोधित-स्कोर' को इक्विपरसेंटाइल विधि का उपयोग करके सामान्यीकृत किया जाएगा।

  8. वस्‍तुनिष्‍ठ टेस्ट में कुल प्राप्‍तांकों में पर्याप्‍त रूप से उच्‍च मैरिट पाने वाले उम्‍मीदवारों को पर्याप्‍त संख्‍या में भाषा दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा, इस मैरिट का निर्धारण बैंक द्वारा निर्धारित रिक्तियों के संबंध में निर्णय के आधार पर होगा।

  9. एलपीटी अनिवार्य है। एलपीटी में उपस्थित होने से किसी भी उम्मीदवार को किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं दी जाएगी, एलपीटी बैंक के संबंधित अंचल कार्यालयों में कराया जाएगा। अंतिम चयन बैंक की आवश्यकता के अनुरूप उम्मीदवार के ऑनलाइन परीक्षा में प्रदर्शन, एलपीटी में अर्हता, मेडिकल फिटनेस, प्रमाणपत्रों के सत्यापन आदि के आधार पर होगा। इस संबंध में बैंक का निर्णय अंतिम होगा।

  10. चयनित उम्मीदवार की नियुक्ति बैंक के नियमानुसार उसके चिकित्सीय रूप से योग्य पाए जाने के अधीन होगी।

5. परीक्षा केंद्र

  1. भारत में विभिन्न केन्द्रों पर ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा केन्‍द्रों की अनंतिम सूची अनुलग्‍नक-III में दी गई है।

  2. तथापि प्रतिक्रिया, प्रशासनिक सुलभता इत्यादि के परिप्रेक्ष्य में परीक्षा केन्द्रों को रद्द तथा/अथवा अन्य केन्द्रों को जोड़ने का अधिकार भारतीय रिज़र्व बैंक के पास सुरक्षित रहेगा।

  3. उम्मीदवार को उस अंचल के अनुरूप परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा जिसके लिए उसने आवेदन किया है। तथापि, बैंक के पास यह अधिकार भी सुरक्षित रहेगा कि वह किसी उम्मीदवार को उसके द्वारा चयनित केन्द्र के अतिरिक्त कोई अन्य केन्द्र आबंटित करे तथा किसी उम्मीदवार को उस राज्य/संघ शासित प्रदेश से बाहर कोई ऑनलाइन परीक्षा केन्द्र आबंटित करे जहां की रिक्ति के लिए उसने आवेदन किया हो।

  4. उम्मीदवार परीक्षा केन्द्र पर अपने जोख़िम तथा खर्च पर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे और बैंक किसी भी प्रकार के हादसे अथवा हानि इत्यादि के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

  5. परीक्षा केन्द्र बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

6. सेवा की शर्तें / कैरियर संभावनाएं

6.1 वेतनमान:

चयनित उम्मीदवारों को 29000 – 1700 (3) – 34100 – 2040 (4) - 42260 – 2720 (6) – 58580 – 2950 (2) – 64480 – 3370 (3) – 74590 – 4050 (1) – 78640 के वेतनमान में 47,700/- प्रति माह का आरंभिक मूल वेतन (अर्थात 29,000/- और कनिष्ठ अभियंताओं को अनुमेय नौ अग्रिम वेतन वृद्धियां) और समय-समय पर स्‍वीकार्य अन्‍य भत्‍ते दिए जाएंगे। वर्तमान में कनिष्ठ अभियंताओं (सिविल/इलैक्ट्रिकल) के लिए आरंभिक मासिक सकल परिलब्धियां लगभग 91,309/- हैं।

**यदि बैंक द्वारा आवास उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो वेतन का 15% मकान किराया भत्ता दिया जाएगा।

6.2 परिलब्धियां:

उपलब्धता के आधार पर आवास, नॉलेज अपडेशन के लिए भत्ता, ब्रीफकेस, आवास सज्‍जा के लिए भत्ता, आदि पात्रता के अनुसार। पात्रता के अनुसार डिस्पेंसरी सुविधा, वार्षिक स्वास्थ्य जांच सुविधा, ओपीडी इलाज/अस्‍पताल में रहकर इलाज कराने के लिए मेडिकल व्‍यय की प्रतिपूर्ति; ब्याज मुक्‍त त्‍यौहार अग्रिम, छु‍ट्टी किराया रियायत। अपेक्षित न्यूनतम वर्षों की सेवा पूरी करने वाले नियमित कर्मचारियों के लिए रियायती ब्याज दर पर आवास ऋण और वैयक्तिक अग्रिम उपलब्ध होंगे। भर्ती कर लिए गए उम्‍मीदवारों को ग्रेच्‍युटी के अतिरिक्त निश्चित अभिदान वाली नई पेंशन योजना के तहत रखा जाएगा।

6.3 उच्‍चतर ग्रेड में पदोन्‍नति की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

6.4 चयनित उम्‍मीदवारों को आरंभ में बैंक के उसी भर्ती अंचल में स्थित कार्यालय में पदस्थापित किया जाएगा, जिसमें उन्‍होंने आवेदन किया था। तथापि, प्रशासनिक जरूरतें होने पर उन्‍हें पूर्व, पश्चिम, उत्‍तर, दक्षिण और मध्य अंचल में स्थित कार्यालयों में स्‍थानांतरित किया जा सकता है जो इस प्रकार हैं:

क) पूर्व अंचल: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहाटी, पटना, रांची, शिलांग, अगरतला, गंगटोक, आइज़ोल, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा

ख) पश्चिम अंचल: अहमदाबाद, मुंबई (बेलापुर, भायखला सहित), पुणे, पणजी

ग) उत्‍तर अंचल: चंडीगढ़, शिमला, जयपुर, जम्‍मू/ श्रीनगर, कानपुर, लखनऊ, देहरादून, नई दिल्‍ली

घ) दक्षिण अंचल: ‍बंगलुरु, चेन्‍नै, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम

ङ) मध्य अंचल: भोपाल, रायपुर, नागपुर, हैदराबाद

7. आरक्षण संबंधी दिशानिर्देश

7.1 किसी विशेष पद के लिए भले ही अजा/ अजजा/ अपिव/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कोई रिक्ति आरक्षित न हो, फिर भी ऐसे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, वे किसी भी रियायत/छूट आदि के लिए पात्र नहीं होंगे। ऐसे मामले में भी अजा/ अजजा के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है, लेकिन उन्हें निर्दिष्ट सूचना शुल्क का भुगतान करना होगा। अजा/अजजा/अपिव उम्मीदवारों के लिए जिन अंचलों में कोई रिक्ति आरक्षित नहीं है वहां वे आयु में छूट के लिए पात्र नहीं होंगे। परिणाम को अंतिम रूप देते समय विभिन्न श्रेणियों के तहत आरक्षण प्रचलित सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार होगा।

7.2 अजा/अजजा और अपिव उम्मीदवारों के लिए:

i. अजा/अजजा/अपिव के रूप में आरक्षण चाहने वाले उम्मीदवारों को केवल निर्धारित प्रपत्र में ही भारत सरकार के तहत पदों पर नियुक्ति के लिए पदनामित प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा जिसमें उम्मीदवार की जाति, अधिनियम/आदेश जिसके तहत जाति को अजा/अजजा (अनुलग्नक-IV) के रूप में मान्यता दी गयी है और गाँव/कस्बा जिसका उम्मीदवार सामान्य रूप से निवासी है, का स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए। उन्हें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके जाति/समुदाय प्रमाणपत्र में उनकी जाति/समुदाय का नाम और उसकी वर्तनी ठीक वैसी ही हो जैसी केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर अधिसूचित की गयी है (केंद्रीय सूची में अपिव जातियों के रूप में भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अपिव श्रेणी की जातियों की सूची वेबसाइट https://www.ncbc.nic.in पर उपलब्ध है, अजजा श्रेणी के लिए प्रत्येक राज्य की जाति की सूची वेबसाइट https://tribal.nic.in पर उपलब्ध है और अजा श्रेणी के लिए प्रत्येक राज्य की जाति की सूची वेबसाइट https://www.socialjustice.nic.in पर उपलब्ध है।) जाति प्रमाणपत्र में जाति के नाम में किसी अंतर की स्थिति में उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ii. अपिव श्रेणी से संबंधित लेकिन ‘क्रीमी लेयर’ में आने वाले उम्मीदवार अपिव आरक्षण के लिए पात्र नहीं हैं। वे अपनी श्रेणी ‘सामान्य’ (सामा.) के रूप में दर्शाएँ। उक्त श्रेणी के तहत आरक्षण का दावा करने वाले अपिव उम्मीदवारों को वित्तीय वर्ष (एफवाई) 2025-26, 2024-25 और 2023-24 के लिए आय के आधार पर अपिव (नॉन-क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और यह प्रमाणपत्र 01 अप्रैल 2026 को/ उसके बाद जारी किया गया होना चाहिए (वित्तीय वर्ष 2025-26 के पूरा होने के बाद) लेकिन पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख के बाद का नहीं होना चाहिए। पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अर्थात 06 मई 2026 से पहले उम्मीदवार के पास आरक्षण का लाभ उठाने के लिए अपने दावे के समर्थन में निर्धारित प्रारूप (अनुलग्नक-V) में अपेक्षित अपिव प्रमाणपत्र होना चाहिए।

7.3 ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए:

i. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए भर्ती में आरक्षण कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार के कार्यालय ज्ञापन संख्या 36039/1/2019-Estt (Res) दिनांक 31 जनवरी 2019 द्वारा अधिशासित है।

ii. ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रारूप (अनुलग्नक-VI) में सक्षम प्राधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष (2025-26) के लिए जारी और वर्ष (2026-27) के लिए वैध "आय और संपत्ति प्रमाणपत्र" प्रस्तुत करने पर लिया जा सकता है। ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार यह नोट करें कि पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख अर्थात 06 मई 2026 तक यदि उनके पास कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार "आय और संपत्ति प्रमाणपत्र" नहीं है, तो ऐसे ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार केवल 'सामान्य (सामा.)' श्रेणी के तहत आवेदन करें।

7.4 पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए:

आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 की धारा 34 के अंतर्गत बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्‍यक्ति आरक्षण के लिए पात्र हैं। 'बेंचमार्क दिव्यांगजनों के लिए आरक्षण' के संबंध में, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी), भारत सरकार द्वारा जारी दिनांक 15 जनवरी 2018 के कार्यालय ज्ञापन संख्या 36035/02/2017- Estt (Res) के अनुसार दिव्यांगता की चार श्रेणियां निम्नानुसार हैं:

[क] (क) दृष्टीहीनता और कम दृष्टि [ख] (ख) बधिर और ऊंचा या कम सुनाई देना
[ग] (ग) लोकोमोटर दिव्यांगता जिसमें शामिल है सेरेब्रल पाल्‍सी, ठीक हुआ कुष्‍ठ रोग, बौनापन, एसिड हमले से पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रोफी; [घ] (घ) ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता, सीखने की विशिष्ट अक्षमता और मानसिक बीमारी;

(ङ.) बधिर- दृष्टीहीनता सहित खंड (क) से (ङ) के तहत व्यक्तियों में से कई दिव्यांगताएं

i. कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद के लिए कार्यात्मक आवश्यकताएं और बेंचमार्क दिव्यांगताओं की उपयुक्त श्रेणी निम्नानुसार हैं:

पद कार्यात्मक आवश्यकताएं बेंचमार्क दिव्यांगताओं की उपयुक्त श्रेणी
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) एस, एसटी, डब्ल्यू, बीएन, एमएफ, आरडब्ल्यू, एसई, एच, सी क) एलवी
ख) डी, एचएच
ग) ओए, बीए, ओएल, बीएल, डीडब्ल्यू, एएवी, एसडी, एसआई
घ) एसएलडी, एमआई
ङ) ऊपर (क) से (घ) तक शामिल एमडी
कनिष्ठ अभियंता (इलैक्ट्रिकल) एस, एसटी, डब्ल्यू, बीएन, केसी, पीपी, एमएफ, आरडब्ल्यू, एसई, सी क) -
ख) डी, एचएच
ग) ओएल, एलसी, डीडब्ल्यू, एएवी, एसडी, एसआई
घ) एसएलडी, एमआई
ङ) ऊपर (ख) से (घ) तक शामिल एमडी

कार्यात्मक आवश्यकता के संबंध में उपयोग किए गए संक्षिप्ताक्षर: एस=बैठना, एसटी=खड़ा होना, डब्ल्यू=चलना, बीएन=झुकना, एमएफ़=उँगलियों का उपयोग, आरडबल्यू= पढ़ना और लिखना, एसई= देखना, एच=सुनना, सी=संप्रेषण, केसी=टेकना और झुकना, पीपी=खींचना और धकेलना

श्रेणी हेतु उपयोग किए गए संक्षिप्ताक्षर: एलवी=कम दृष्टि, डी=बधिर, एचएच=ऊंचा या कम सुनाई देना, ओए=एक हाथ, बीए=दोनों हाथ, ओएल=एक पैर, बीएल=दोनों पैर, एलसी=ठीक हुआ कुष्ठ रोग, डीडबल्यू=बौनापन, एएवी=एसिड हमले से पीड़ित, एसडी=रीढ़ की हड्डी विकृति, एसआई=रीढ़ की हड्डी की चोट, एसएलडी=सीखने की विशिष्ट अक्षमता, एमआई=मानसिक बीमारी, एमडी=कई दिव्यांगताएं,

ii. पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार किसी भी श्रेणी (अर्थात सामान्य/अजा/अजजा/अपिव/ईडब्ल्यूएस) से संबंधित हो सकते हैं। पीडब्ल्यूबीडी के लिए आरक्षण समानान्तर है और पदों के लिए कुल रिक्तियों के अंतर्गत ऐसी दिव्यांगता के लिए पहचान किए गए पदों के अधीन है।

iii. पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी नवीनतम दिव्यांगता प्रमाणपत्र होना चाहिए, जैसा कि आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 और भारत सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी अनुदेशों के अनुसार निर्धारित है। ऐसे प्रमाणपत्र का सत्यापन/पुनः सत्यापन किया जाएगा, जैसा कि बैंक/सक्षम प्राधिकारी द्वारा तय किया जाए।

iv. पीडब्ल्यूबीडी के लिए आरक्षित बैकलॉग रिक्तियों को संबंधित श्रेणी में बेंचमार्क दिव्यांगजन द्वारा भरा जाएगा। यदि उस श्रेणी का कोई उपयुक्त व्यक्ति उपलब्ध नहीं है, तो ऐसी बैकलॉग रिक्तियों को अन्य पात्र पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के बीच अदला-बदली द्वारा भरा जाएगा, बशर्ते कि ऐसी दिव्यांगता के लिए उपयुक्त पदों की पहचान ऊपर पैरा 7.4 (i) में उल्लेख किए गए अनुसार की गई हो।

v. अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्‍मीदवारों को आरपीडबल्यूडी अधिनियम, 2016 के अनुसार और भारत सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी अनुदेशों के अनुसार निर्धारित दिव्‍यांगता प्रमाणपत्र देना होगा।

नोट -

क) डीओपीटी ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) के परामर्श से दिनांक 19 मई 2023 के कार्यालय ज्ञापन सं. 36035/8/2023-Estt. (Res-II) के माध्यम से सूचित किया है कि अस्थायी दिव्यांगता प्रमाणपत्र के आधार पर स्थायी प्रकृति की नौकरियों में आरक्षण का लाभ देना उचित नहीं है क्योंकि इसका अपरिवर्तनीय स्थायी दिव्यांगता वाले वास्तविक दिव्यांग व्यक्तियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

ख) एक व्यक्ति, जो आरक्षण का लाभ लेना चाहता है, उसे भारत सरकार द्वारा इस संबंध में समय-समय पर जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया स्थायी दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा और यह प्रमाणपत्र बैंक द्वारा तय किए गए अनुसार सत्यापन/ पुनः सत्यापन के अधीन होगा।

ग) उम्मीदवार के पास आवेदन की अंतिम तारीख से पहले सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी किया गया स्थायी दिव्यांगता प्रमाणपत्र होना चाहिए।

घ) डीईपीडबल्यूडी से दिनांक 17 दिसंबर 2025 के कार्यालय ज्ञापन सं. 18-25/2024-Policy के माध्यम से प्राप्त स्पष्टीकरण के संदर्भ में, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि अस्थायी दिव्यांगता श्रेणी के अंतर्गत "सुधार की संभावना" वाली दिव्यांगता स्थितियां आरक्षण के लिए पात्र नहीं हैं। दिव्यांगता स्थितियां, अर्थात् "प्रगतिशील, गैर-प्रगतिशील या सुधार की संभावना नहीं", आरक्षण के लिए पात्र होंगी। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत दिव्यांगता प्रमाण पत्र में केवल 'अस्थायी दिव्यांगता’ का उल्लेख है और यह नहीं बताया गया है कि अस्थायी दिव्यांगता "सुधार की संभावना" वाली है या "प्रगतिशील, गैर-प्रगतिशील या सुधार की संभावना नहीं" वाली है, तो उम्मीदवार से अपेक्षित होगा कि वह अस्थायी दिव्यांगता के स्वरूप की पहचान करते हुए नया दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करे कि यह "सुधार की संभावना" वाली है या "प्रगतिशील, गैर-प्रगतिशील या सुधार की संभावना नहीं" वाली है।

vi. दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए दिशानिर्देश:

दृष्टिबाधित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की सामग्री को बड़े फ़ॉन्ट में देखने की सुविधा उपलब्ध होगी। दृष्टिबाधित उम्मीदवार (जो कम से कम 40% दिव्यांगता से पीड़ित हैं) परीक्षा की सामग्री को बड़े फ़ॉन्ट में देखने का विकल्प चुन सकते हैं और ऐसे सभी उम्मीदवार प्रत्येक घंटे के लिए 20 मिनट के प्रतिपूरक समय के लिए पात्र होंगे।

vii. स्क्राइब का उपयोग और प्रतिपूरक समय (40% या अधिक दिव्यांगता):

आरपीडबल्यूडी अधिनियम, 2016 की धारा 2(द) के अंतर्गत परिभाषित बेंचमार्क दिव्यांगजन, जिन्हें गति के साथ लिखने में कठिनाई है, पर ऑनलाइन/लिखित परीक्षा के समय निम्नलिखित नियम लागू होंगे:

क) दृष्टिहीनता, लोकोमोटर दिव्यांगता (दोनों हाथ प्रभावित-बीए) और सेरेब्रल पाल्सी की श्रेणी में आने वाले बेंचमार्क दिव्यांगजनों के मामले में, यदि वे चाहें तो स्क्राइब की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ख) अन्य श्रेणी के बेंचमार्क दिव्यांगजनों के मामले में, स्क्राइब की सुविधा सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधिकारी/ सिविल सर्जन/ चिकित्सा अधीक्षक द्वारा अनुलग्नक-VII में दिए गए प्रारूप के अनुसार इस आशय से जारी एक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने पर दी जाएगी कि संबंधित व्यक्ति को लिखने में शारीरिक कठिनाइयाँ हैं और उसकी ओर से परीक्षा लिखने के लिए स्क्राइब आवश्यक है।

ग) स्क्राइब की अर्हता परीक्षा देने वाले उम्मीदवार की अर्हता से एक कदम नीचे होनी चाहिए। स्‍वयं अपने स्‍क्राइब का विकल्‍प चुनने वाले बेंचमार्क दिव्यांगजनों को अनुलग्नक-VIII में दिए गए प्रारूप के अनुसार स्‍वयं अपने स्क्राइब का ब्‍यौरा प्रस्‍तुत करना होगा।

घ) पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार, जिन्हें गति के साथ टाइपिंग/लिखने की शारीरिक कठिनाई है, उन्हें परीक्षा के प्रति घंटे पर 20 मिनट के प्रतिपूरक समय की अनुमति दी जाएगी चाहे वे स्क्राइब की सुविधा का उपयोग कर रहे हों या नहीं।

viii. स्क्राइब का उपयोग और प्रतिपूरक समय (40% से कम दिव्यांगता वाले व्यक्ति):

पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार (जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या अधिक की है) पर लागू अनुदेशों के अलावा, निम्नलिखित नियम आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, 2016 की धारा 2(ध) में दी गई परिभाषा के तहत कवर किए गए निर्दिष्ट दिव्यांगजनों परंतु उक्त अधिनियम की धारा 2(द) में दी गई परिभाषा के तहत कवर नहीं किए गए दिव्यांगजनों, अर्थात जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत से कम और जिन्हें लिखने में कठिनाई है, के लिए लागू होंगे:

क) स्क्राइब और/ या प्रतिपूरक समय की सुविधा केवल उन्हें दी जाएगी जिन्हें लिखने में कठिनाई है, जो सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्थान के सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी द्वारा अनुलग्नक-IX में दिए गए प्रारूप के अनुसार इस आशय से जारी एक प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने के अधीन होगी कि संबंधित व्यक्ति को लिखने में शारीरिक कठिनाइयाँ हैं और उसकी ओर से परीक्षा लिखने के लिए स्क्राइब आवश्यक है।

ख) स्क्राइब की अर्हता परीक्षा देने वाले उम्मीदवार की अर्हता से एक कदम नीचे होनी चाहिए। स्‍क्राइब का विकल्‍प चुनने वाले व्यक्ति को अनुलग्नक-X में दिए गए प्रारूप के अनुसार स्‍वयं अपने स्क्राइब का ब्‍यौरा प्रस्‍तुत करना होगा।

ग) केवल उन व्यक्तियों को परीक्षा के प्रति घंटे पर 20 मिनट के प्रतिपूरक समय की अनुमति दी जाएगी जो स्क्राइब प्राप्त करने के लिए पात्र हैं।

नोट -

  1. उम्मीदवार को अपने खर्च पर अपने स्क्राइब की व्यवस्था करनी होगी।

  2. कोई भी उम्मीदवार जो स्क्राइब का उपयोग कर रहा है, उसे यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वह उपर्युक्त दिशानिर्देशों के अनुसार परीक्षा में स्क्राइब का उपयोग करने के लिए पात्र है। उम्मीदवार द्वारा उपर्युक्त दिशा-निर्देशों का उल्लंघन या वास्तविक तथ्यों को छुपाने पर बैंक उसकी उम्मीदवारी को रद्द करने के अलावा उम्मीदवार और स्क्राइब के खिलाफ कोई भी अन्य कार्रवाई कर सकता है जो बैंक उचित समझे। यदि उम्मीदवार पहले ही बैंक की सेवा में शामिल हो चुका है तो उसे बिना किसी नोटिस के बैंक की सेवा से हटाया जा सकता है ।

  3. परीक्षा के दौरान, किसी भी स्तर पर, यदि यह पाया जाता है कि स्क्राइब स्वयं से प्रश्नों का उत्तर दे रहा है, तो ऐसे उम्मीदवार का परीक्षा सत्र समाप्त कर दिया जाएगा और उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यदि टेस्ट एडनिस्ट्रेटर कर्मियों द्वारा परीक्षा के बाद यह सूचित किया जाता है कि स्क्राइब ने स्वयं से प्रश्नों का उत्तर दिया है तो स्क्राइब की सेवाओं का उपयोग करने वाले ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी भी रद्द कर दी जाएगी।

  4. ये दिशानिर्देश समय-समय पर भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले दिशानिर्देशों/ स्पष्टीकरणों, यदि कोई हों, के अनुसार परिवर्तन के अधीन हैं।

7.5 भूतपूर्व सैनिकों के लिए दिशानिर्देश:

  1. केवल उन्‍हीं उम्‍मीदवारों को भूतपूर्व सैनिक माना जाएगा जो भारत सरकार, गृह मंत्रालय, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग के दिनांक 27 अक्‍तूबर 1986 की अधिसूचना संख्‍या 36034/5/85/Estt(SCT), 04 अक्तूबर 2012 की अधिसूचना संख्‍या 36034/1/2006-Estt.(Res.) द्वारा संशोधित और इसके बाद समय-समय पर यथासंशोधित, में निर्धारित परिभाषा की शर्तों को पूरा करते हैं।

  2. दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक: ऐसे भूतपूर्व सैनिक, जो संघ के सशस्‍त्र बलों में सेवा के दौरान शत्रु अथवा उपद्रवग्रस्‍त क्षेत्रों में सैन्‍य कार्रवाई के दौरान दिव्यांग हुए हों – उन्‍हें दिव्यांग भूतपूर्व सैनिक माना जाएगा।

  3. सैन्‍य कार्रवाई में मृत सैनिक के आश्रित: निम्‍नलिखित सैन्‍य कार्रवाई में मारे गए सैनिकों के लिए यह माना जाएगा कि वे सैन्‍य सेवा के दौरान कार्रवाई में मारे गए (क) युद्ध, (ख) युद्ध जैसी सैन्‍य कार्रवाई या किसी अन्‍य देश या पाकिस्‍तान के साथ युद्ध विराम रेखा पर सीमा झड़प (ग) नागालैन्‍ड, मिजोरम आदि में विद्रोही हालात से निपटने में सशस्‍त्र विरोधियों से लड़ते हुए (घ) विदेशों में शांति सेना मिशन में सेवा के दौरान (ड.) बारूदी सुरंगें बिछाने और शत्रुओं की बारूदी सुरंगों को हटाने के अलावा सैन्‍य कार्रवाई पूरी होने के एक माह पहले और तीन माह बाद की अवधि के बीच बारूदी सुरंगों को हटाने की कार्रवाई के दौरान (च) वास्‍तविक सैन्‍य कार्रवाई या सरकार द्वारा निर्दिष्‍ट अवधि के दौरान शीत-दंश (छ) अर्ध-सैन्‍य बलों के भड़के हुए कार्मिकों से निपटने और (ज) श्रीलंका में कार्रवाई के दौरान मारे गए आईपीकेएफ़ के कार्मिक।

  4. ऐसे उम्‍मीदवार जो सैन्‍य बलों से कार्यमुक्‍त/सेवानिवृत्‍त हुए हैं या जिनकी निर्धारित नियोजन अवधि (अर्थात एसपीई) 01.05.2027 को या उससे पहले पूरी होनी संभावित है, केवल वे ही इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। उनसे यह भी अपेक्षित होगा कि वे आरबीआई में कार्य-ग्रहण करते समय कार्यमुक्ति का पत्र और स्‍व-घोषणा पत्र प्रस्‍तुत करें कि वे भारत सरकार के नियमों के अनुसार भूतपूर्व सैनिक को प्राप्‍य लाभों के लिए पात्र हैं। ऐसे उम्‍मीदवार जो अपने नियोजन की आरंभिक अवधि पहले ही पूरी कर चुके हों और विस्‍तारित नियोजन के तहत सेवा में हों उन्‍हें उस आशय का प्रमाणपत्र प्रस्‍तुत करना होगा। ऊपर बताए गए उम्‍मीदवारों का यदि चयन हो जाता है तो उन्‍हें 01.05.2027 को या उससे पहले कार्यमुक्‍त होकर बैंक में कार्यभार ग्रहण करना होगा। ऐसे सभी उम्‍मीदवारों द्वारा प्रस्‍तुत किए जाने वाले प्रमाणपत्रों के फॉर्म अनुलग्नक-XI में दिए गए हैं और ये प्रमाणपत्र बैंक में प्रस्‍तुत करने होंगे।

  5. यदि कोई भूतपूर्व सैनिक पुन: रोजगार प्राप्‍त करने के लिए मिलने वाले लाभों को प्राप्‍त करने के बाद सिविल साइड में सरकारी नौकरी प्राप्‍त कर चुका है, तो सरकारी सेवा में पुन: रोजगार के प्रयोजन से उसका भूतपूर्व सैनिक दर्जा समाप्‍त हो जाता है। (डीओपीटी कार्यालय ज्ञापन सं. 36034/27/84-Estt. (SCT) दिनांक 02 मई 1985)

  6. केंद्र सरकार के अधीन पुनः रोजगार प्राप्त भूतपूर्व सैनिकों के लिए लागू निम्नलिखित नियम ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए लागू होंगे (दिनांक 02 अप्रैल 1992 का डीओपीटी कार्यालय ज्ञापन सं. 36034/6/90-Estt. (SCT)):

जिन भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों ने केंद्र सरकार के अधीन समूह ‘ग’ और ‘घ’ में पहले ही रोजगार प्राप्त कर लिया है उन्हें केंद्र सरकार के अधीन उच्चतर ग्रेड या कैडर या समूह ‘ग’/‘घ’ में रोजगार प्राप्त करने के लिए भूतपूर्व सैनिकों के लिए निर्धारित आयु संबंधी छूट का लाभ दिया जाएगा। तथापि ऐसे उम्मीदवार केंद्र सरकार की सेवा में भूतपूर्व सैनिकों के लिए दूसरी बार आरक्षण के लाभ के लिए पात्र नहीं होंगे।

8. आवेदन प्रक्रिया

8.1 आवेदन प्रक्रिया के संबंध में अनुदेश:

उम्मीदवार आवेदन प्रस्तुत करने की विंडो के दौरान केवल "कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद के लिए भर्ती – पैनल वर्ष 2026" लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, और आवेदन का कोई अन्य माध्यम स्वीकार्य नहीं होगा। डिजी लॉकर को ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ एकीकृत किया गया है। उम्मीदवार डिजी लॉकर के माध्यम से जारी किए गए क्रेडेंशियल/ दस्तावेजों (आधार, शैक्षिक अर्हता दस्तावेज आदि) और जानकारी (नाम, जन्म तारीख, लिंग आदि) का एक्सेस स्वैच्छिक आधार पर प्रदान कर सकते हैं।

8.2 ऑनलाइन आवेदन के लिए पूर्व आवश्यकताएं:

क) ऑनलाइन आवेदन से पहले उम्मीदवार यह सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने अपने फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर स्कैन और अपलोड करने के लिए दिशानिर्देश में बतायी गयी आवश्यक विशेषताओं के अनुसार स्कैन कर लिए हैं।

ख) उम्मीदवार अपेक्षित आवेदन शुल्क/सूचना प्रभार का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आवश्यक विवरण/ दस्तावेज तैयार रखें।

ग) उम्मीदवार के पास एक वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी होनी चाहिए, जिसे इस भर्ती प्रक्रिया के परिणामों की घोषणा तक सक्रिय रखा जाना चाहिए। बैंक परीक्षा के लिए कॉल लैटर इत्यादि पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजेगा। किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार अपनी ई-मेल आईडी किसी दूसरे के साथ शेयर नहीं करें/ किसी दूसरे व्यक्ति की ई-मेल आईडी का उल्लेख नहीं करें। यदि किसी उम्मीदवार के पास वैध व्यक्तिगत ई-मेल आईडी नहीं हो, तो उसे चाहिए कि ऑन-लाइन आवेदन करने से पहले अपनी नई ई-मेल आईडी बनाए तथा उस ईमेल एकाउंट को बरकरार रखे।

8.3 परीक्षा शुल्क / सूचना प्रभार (लौटाया नहीं जाएगा):

16 अप्रैल 2026 से 06 मई 2026 (दोनों तारीख शामिल) तक ऑनलाइन भुगतान किया जाए

  • अजा/ अजजा/ पीडब्ल्यूबीडी/ भू.पू.सै. के लिए 50/- और 18% जीएसटी। (सूचना प्रभार)

  • अपिव/ सामान्य/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 450/- और 18% जीएसटी (परीक्षा शुल्क+सूचना प्रभार)

  • स्टाफ उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क/ सूचना प्रभार के भुगतान से छूट दी गई है।

  • परीक्षा शुल्क/ सूचना प्रभार के ऑनलाइन भुगतान के लिए बैंक लेनदेन शुल्क उम्मीदवार को वहन करना होगा।

8.4 आवेदन प्रक्रिया:

क) 01 अप्रैल 2026 को पात्रता शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले 'ऑनलाइन आवेदन' करने के लिए विज्ञापन पृष्ठ में लिंक अर्थात "कनिष्ठ अभियंता (सिविल/ इलैक्ट्रिकल) के पद के लिए भर्ती – पैनल वर्ष 2026" पर क्लिक करने होगा। यह उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण पृष्ठ पर भेजेगा।

ख) उम्मीदवारों को अपना मूल विवरण दर्ज करना होगा और दिए गए विनिर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करनी होगी।

ग) अपने आवेदन को रजिस्‍टर करने के लिए उम्‍मीदवार “Click here for New Registration” टैब पर क्लिक करें और अपना नाम, संपर्क हेतु जानकारी तथा ई-मेल आईडी भरें। इसके बाद सिस्‍टम द्वारा प्रोविजनल रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर और पासवर्ड तैयार करके स्‍क्रीन पर दिखाया जाएगा। उम्‍मीदवार इस प्रोविजनल रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर और पासवर्ड को नोट करें। प्रोविजनल रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर और पासवर्ड की जानकारी देते हुए ईमेल से और मोबाइल पर एक एसएमएस भी भेजा जाएगा।

घ) यदि उम्‍मीदवार अपना आवेदन एक बार में पूरा नहीं भर पा रहे हों तो वे पहले से भरे हुए डाटा को “SAVE AND NEXT” टैब पर क्लिक करते हुए सेव कर सकते हैं। उम्‍मीदवारों को सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन को प्रस्‍तुत करने के पहले ऑनलाइन आवेदन में अपने ब्‍योरों को जांचने के लिए “SAVE AND NEXT” सुविधा का उपयोग करें और यदि आवश्‍यक हो तो उन्‍हें संशोधित करें। दृष्टिबाधित उम्मीदवार सावधानीपूर्वक आवेदन पत्र भरवाएं और अंतिम रूप से प्रस्तुत करने से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए विवरणों को जांच लें/जांच करवा लें कि वे सही हैं।

ङ) उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे स्वयं ऑनलाइन आवेदन में ध्यानपूर्वक ब्योरे भरें और इसकी जाँच करें क्योंकि COMPLETE REGISTRATION BUTTON पर क्लिक करने के बाद कोई परिवर्तन संभव/ विचारणीय नहीं होगा।

च) आवेदन में उम्मीदवार का या उसके पिता/ पति का नाम इत्यादि सही प्रकार से भरा गया हो जैसा कि फोटो पहचान प्रमाण/ प्रमाणपत्रों/ अंकसूचियों में दिया गया है। इनमें किसी प्रकार का परिवर्तन/ अंतर पाए जाने पर उम्मीदवारी निरस्त हो सकती है।

छ) ‘Validate your details’ और ‘Save & Next’ बटन से अपने ब्योरे सत्यापित करें और आवेदन सेव कर लें।

ज) फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर के लिए दिए गए दिशानिर्देशों में दिए गए विनिर्देशों के अनुसार अपना फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।

झ) आवेदन फॉर्म के अन्य ब्योरे भरने के लिए आगे बढ़ें हैं।

ञ) COMPLETE REGISTRATION से पहले Preview टैब क्लिक कर पूरे आवेदन का प्रीव्यू देखें और जाँचें।

ट) यदि आवश्यक हो तो विवरण सुधार लें और केवल यह जाँचने और सुनिश्चित करने के बाद ही “COMPLETE REGISTRATION’’ पर क्लिक करें कि आपके द्वारा अपलोड किया गया फोटोग्राफ, हस्ताक्षर तथा भरी गई अन्य जानकारी सही है।

ठ) ‘Payment’ टैब पर क्लिक करें और भुगतान करें।

ड) ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

ढ) उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे ऑनलाइन आवेदन स्वयं सावधानीपूर्वक भरें। COMPLETE REGISTRATION बटन पर क्लिक करने के बाद किसी परिवर्तन की अनुमति नहीं है। उम्‍मीदवार यह नोट करें कि ऑनलाइन आवेदन में भरा गया नाम परीक्षा के समय सत्यापन हेतु दिखाए गए फोटो पहचान प्रमाण में दिए गए नाम से पूर्णत: मेल खाना चाहिए। वे महिला उम्‍मीदवार जिन्‍होंने शादी के बाद अपना पहला/ अंतिम/ मध्‍य का नाम बदल दिया है वे इसका विशेष ध्‍यान रखें। दृष्टिबाधित उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में भरी गई जानकारी की जाँच करने/करवाने के लिए उत्तरदायी होंगे और COMPLETE REGISTRATION से पहले यह सुनिश्चित करने के लिए भी कि जानकारी सही है क्योंकि COMPLETE REGISTRATION के बाद कोई परिवर्तन संभव नहीं है।

ण) कृपया नोट करें कि ऑनलाइन आवेदन में भरी गई सारी जानकारी जिसमें उम्मीदवार का नाम, वर्ग, जन्मतिथि, पता, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परीक्षा केन्द्र इत्यादि सम्मिलित हैं, अंतिम मानी जाएगी और आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन प्रस्तुत कर देने के बाद इसमें कोई परिवर्तन स्वीकार्य नहीं होगा। अत: उम्मीदवारों से अनुरोध है कि ऑनलाइन आवेदन अत्यंत सावधानीपूर्वक भरें क्योंकि विवरणों में परिवर्तन के लिए किसी प्रकार के पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन फॉर्म में गलत और अपूर्ण विवरण दिए जाने या आवेदन फॉर्म में अपेक्षित विवरण छूट जाने के परिणामस्‍वरूप उत्पन्न स्थितियों के लिए बैंक उत्तरदायी नहीं होगा।

त) ऑनलाइन आवेदन, जो किसी भी रूप में अधूरा हो, जैसे कि बिना फोटोग्राफ और हस्ताक्षर के या ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपलोड की गई अपठनीय/ अस्पष्ट फोटोग्राफ, मान्य नहीं माना जाएगा।

थ) उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सूचित किया जाता है कि वे अंतिम तारीख से काफी पहले ऑनलाइन आवेदन करें और शुल्क जमा करने के लिए अंतिम तारीख की प्रतीक्षा न करें, ताकि इंटरनेट पर भारी लोड/ वेबसाइट जाम के कारण बैंक की वेबसाइट पर लॉगऑन करने में डिस्कनैक्ट/ अक्षम/ असफल होने की संभावना से बच सकें।

द) उक्त किसी भी कारण से अथवा भारतीय रिज़र्व बैंक के नियंत्रण से बाहर किसी भी कारण से उम्मीदवारों द्वारा अंतिम तारीख के भीतर उनके आवेदन नहीं प्रस्‍तुत कर पाने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

ध) कृपया नोट करें की उक्त प्रक्रिया ही आवेदन करने की वैध प्रक्रिया है। किसी भी अन्य माध्यम से आवेदन अथवा अधूरी प्रक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी और ऐसे आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे।

न) आवेदन में भरी गई कोई भी जानकारी उम्मीदवार के लिए व्यक्तिगत रूप से बाध्‍यकारी होगी, तथा यदि बाद में पाया जाता है कि उसके द्वारा दी गई जानकारी/ विवरण असत्‍य है तो वह न्यायिक कार्रवाई/ सिविल कार्रवाई का/ की भागी होगा/ होगी।

8.5 भुगतान का माध्यम:

उम्मीदवारों को अपेक्षित शुल्क/ सूचना प्रभार का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से करना होगा:

क) आवेदन-फॉर्म पेमेंट गेटवे के साथ जुड़ा हुआ है और निम्नलिखित अनुदेशों का पालन करते हुए भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

ख) डेबिट कार्ड (रूपे/ वीजा/ मास्‍टर कार्ड/ मेस्ट्रो), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वैलेट के माध्‍यम से भुगतान किया जा सकता है।

ग) ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपने भुगतान की जानकारी सबमिट करने के बाद, कृपया सर्वर से सूचना की प्रतीक्षा करें। कृपया दोहरे भुगतान से बचने के लिए बैक अथवा रीफ्रैश बटन न दबाएं।

घ) लेनदेन सफलतापूर्वक पूरा हो जाने पर एक ई-रसीद जेनरेट हो जाएगी।

ङ) ‘ई-रसीद’ तैयार न होने का मतलब है कि भुगतान असफल रहा। असफल भुगतान पर उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे अपने प्रोविज़नल रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड से फिर लॉगिन करें और भुगतान की प्रक्रिया दुहराएं।

च) उम्‍मीदवारों से अपेक्षा है कि वे इस ई-रसीद और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिन्‍टआउट निकाल लें। कृपया ध्‍यान रखें कि यदि यह जेनरेट नहीं हो रहा है तो हो सकता है कि आपका ऑनलाइन लेनदेन सफलतापूर्वक पूरा नहीं हुआ है।

छ) क्रेडिट कार्ड प्रयोक्ताओं के लिए: सभी कीमतें भारतीय रुपए में अंकित हैं। यदि आप गैर-भारतीय क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर रहें हैं तो आपका बैंक विद्यमान विनिमय दर के अनुसार स्थानीय मुद्रा में परिवर्तन कर देगा।

ज) आपके डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए कृपया लेनदेन पूरा हो जाने पर अपनी ब्राउजर विंडो को बंद कर दें।

झ) शुल्क के भुगतान के बाद शुल्क के विवरण सहित आवेदन फॉर्म का प्रिंट लेने की सुविधा उपलब्ध है।

8.6 उम्मीदवारों के लिए सामान्‍य नियम/ अनुदेश:

क) उम्‍मीदवार केवल एक पद और एक अंचल के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक रजिस्ट्रेशन की स्थिति में केवल अंतिम रजिस्ट्रेशन मान्य होगा।

ख) ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को किसी भी पते पर अपने आवेदन का प्रिन्टआउट या कोई प्रमाणपत्र या इनकी प्रतिलिपियां प्रस्तुत करने/ भेजने की जरूरत नहीं है। आवेदन में दी गई जानकारी के आधार पर ही उनकी उम्मीदवारी पर विचार किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर यह पाया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी असत्य/गलत है या बैंक के अनुसार उम्मीदवार पात्रता के मानदंडों को पूरा नहीं करता/ करती है तो उसकी उम्मीदवारी/ नियुक्ति को रद्द/ समाप्त कर दिया जाएगा।

ग) सभी शैक्षणिक योग्यताएं भारत या विदेश के मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालयों/संस्थानों से प्राप्त होनी चाहिए। यदि अंकों के स्थान पर ग्रेड दिए गए हैं तो उम्मीदवारों को चाहिए कि वे ग्रेड का अंकीय समकक्ष स्पष्ट रूप से दर्शाएँ।

घ) आवेदन के लिए पात्रता के बारे में सलाह देने के लिए उम्‍मीदवारों के किसी भी अनुरोध पर बैंक विचार नहीं करेगा।

ङ) ऑनलाइन परीक्षा हेतु कॉल लैटर डाउनलोड करने के लिए उम्‍मीदवारों को बैंक की वेबसाइट (www.rbi.org.in) पर जाना होगा। कॉल लैटर डाउनलोड करने की सूचना ई-मेल/एसएमएस द्वारा भी भेजी जाएगी। संबंधित लिंक पर क्लिक कर उम्मीदवार कॉल लैटर डाउनलोड करने का विंडो खोल सकेंगे। कॉल लैटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को (i) रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर, (ii) पासवर्ड/जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवार कॉल लैटर पर अपना आसानी से पहचानने योग्य नवीनतम फोटो चिपकाएं जो मुख्यत: वही फोटो हो जो रजिस्ट्रेशन के समय दिया गया था तथा परीक्षा केंद्र पर (i) कॉल लैटर (ii) नीचे दिए खंड (ड) के अनुसार और कॉल-लैटर में दिए विनिर्देशों के अनुसार फोटो-युक्‍त पहचान का प्रमाण तथा मूल रूप में लाए हुए फोटो-युक्‍त पहचान प्रमाण की एक प्रतिलिपि साथ लाएं।

च) परीक्षा में बैठने के लिए उम्‍मीदवारों को अपने खर्च पर आना होगा।

छ) देरी से आने वाले उम्मीदवार अर्थात कॉल-लैटर में बताए गए रिपोर्टिंग समय के बाद परीक्षा के लिए आने वाले उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कॉल-लैटर में दिया गया रिपोर्टिंग समय परीक्षा प्रारंभ होने के समय से पहले का समय है। यद्यपि परीक्षा का समय 2.5 घंटे है, तथापि उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर करीब-करीब 4 घंटे (लगभग) रुकना पड़ सकता है, जिसमें विभिन्न औपचारिकताओं जैसे विभिन्न अपेक्षित दस्तावेजों का सत्यापन करना तथा उन्हें प्राप्त करना, लॉग-इन करना, अनुदेश देना इत्यादि सम्मिलित है।

ज) एलपीटी/ दस्तावेज सत्यापन के समय उम्‍मीदवारों को आयु/ अर्हता/ वर्ग आदि से संबंधित दस्‍तावेज बैंक को प्रस्‍तुत करने होंगे। जो उम्‍मीदवार अजा/ अजजा/ अपिव के तौर पर आरक्षण चाहते हैं उन्‍हें निर्धारित प्रोफार्मा में सक्षम प्राधिकारी से प्राप्‍त प्रमाणपत्र प्रस्‍तुत करना होगा, जिसमें उम्‍मीदवार की जाति, अधिनियम/ आदेश जिसके तहत उम्‍मीदवार की जाति को अजा/ अजजा/ अपिव के तौर पर मान्‍यता दी गई है और गाँव/ कस्बा जहाँ का उम्‍मीदवार मूल निवासी है, का स्‍पष्‍ट रूप से उल्‍लेख होना चाहिए।

झ) अपिव के तौर पर आरक्षण चाहने वाले उम्‍मीदवार को निर्धारित प्रपत्र में घोषणा करनी होगी कि वह दस्तावेज सत्यापन की तारीख को क्रीमी लेयर से संबद्ध नहीं है। अपिव प्रमाणपत्र, जिसमें नॉन-क्रीमी वाक्‍यांश भी निहित हो, 01 अप्रैल 2026 को या इसके बाद जारी किया होना चाहिए।

ञ) अजा/ अजजा/ अपिव/ पीडब्ल्यूबीडी/ ईडब्ल्यूएस/ भूतपूर्व सैनिकों के लिए उपलब्ध आरक्षण/ छूट का लाभ चाहने वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे निर्धारित पात्रता के अनुसार ऐसे आरक्षण/ छूट के हकदार हैं। उनके पास अपने दावे के समर्थन में इस तरह के लाभों के लिए निर्धारित सभी आवश्यक प्रमाण पत्र भी निर्धारित प्रारूप में होने चाहिए। ये प्रमाणपत्र पदों के लिए आवेदन की अंतिम तारीख के या उससे पहले के होने चाहिए। आयु में रियायत चाहने वाले उम्‍मीदवारों को एलपीटी/ दस्तावेज सत्यापन के समय आवश्‍यक प्रमाणपत्र(त्रों) की प्रतिलिपियाँ प्रस्‍तुत करनी होंगी।

ट) सरकारी क्षेत्र, सरकारी स्वामित्व वाले औद्योगिक उपक्रमों, सरकारी उपक्रमों/वित्तीय संस्थाओं/बैंकों, लोक उद्यम या ऐसे अन्य संगठनों में स्थायी या अस्थायी क्षमता में काम कर रहे या कैजुअल अथवा दैनिक आधार पर कर्मचारी से अलग कार्य-प्रभारित कर्मचारी के रूप में काम कर रहे सभी उम्मीदवार बैंक को अपना ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत करने से पहले अपने नियोक्ता (कार्यालय/विभाग प्रमुख) को इस भर्ती के लिए आवेदन के बारे में लिखित में सूचित करें। ऐसे संगठनों में काम कर रहे उम्मीदवारों से अपेक्षित है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय वे यह वचनपत्र प्रस्तुत करें कि उन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन करने के बारे में अपने कार्यालय/विभाग प्रमुख को लिखित में सूचित कर दिया है। उम्मीदवार यह ध्यान दें कि यदि उनके नियोक्ता से बैंक को यह सूचना प्राप्त होती है कि उम्मीदवार को भर्ती के लिए आवेदन/परीक्षा में बैठने की अनुमति रोकी जाती है तो उनका आवेदन/उम्मीदवारी अस्वीकार/रद्द कर दिया जाएगा/दी जाएगी।

ठ) कार्यग्रहण के समय अनुशंसित उम्मीदवारों को अपने पीएसयू/ सरकारी/ अर्ध-सरकारी नियोक्ता से उचित डिस्चार्ज प्रमाण-पत्र लाना होगा।

ड) परीक्षा भवन में तथा एलपीटी के समय कॉल लैटर के साथ वर्तमान में वैध पहचान पत्र (जिस पर बिल्कुल वही नाम लिखा हो जो कॉल लैटर पर है) जैसे कि पैन कार्ड/ पासपोर्ट/ स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर कार्ड/ बैंक की पासबुक फोटोग्राफ सहित/ आधिकारिक लैटरहेड पर किसी राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्‍त पहचान पत्र फोटोग्राफ सहित/ आधिकारिक लैटरहेड पर किसी जनप्रतिनिधि द्वारा जारी फोटोयुक्‍त पहचान पत्र फोटोग्राफ सहित/ किसी मान्यता प्राप्त महाविद्यालय/ विश्वविद्यालय द्वारा जारी वैध नवीनतम पहचान पत्र/ आधार कार्ड/ ई-आधार कार्ड फोटोग्राफ के साथ/ कर्मचारी आईडी/ बार-काउंसिल द्वारा जारी फोटोग्राफ सहित पहचान पत्र में से कोई एक मूल रूप में तथा उसकी प्रतिलिपि अन्वीक्षक को सत्यापन हेतु प्रस्तुत की जाए। उम्मीदवार की पहचान को कॉल लैटर में दिए गए विवरण, उपस्थिति सूची तथा प्रस्तुत किए गए अपेक्षित दस्तावेज़ से सत्‍यापित किया जाएगा। यदि उम्मीदवार की पहचान संदिग्ध है तो उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।

ढ) राशन कार्ड और लर्नर्स ड्राइविंग लाइसेन्‍स पहचान प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होंगे।

ण) उम्मीदवार को परीक्षा/ साक्षात्कार देते समय क्रमश: परीक्षा कॉल लैटर तथा साक्षात्कार कॉल लैटर के साथ फोटो पहचान-पत्र प्रमाण मूल में तथा उसकी प्रति प्रस्तुत करनी होगी, जिसके बिना उन्हें परीक्षा/ साक्षात्कार में नहीं बैठने दिया जाएगा। उम्मीदवार नोट करें कि कॉल लैटर पर प्रदर्शित नाम (जो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के दौरान दिया गया था) फोटो पहचान प्रमाण पर दिए नाम से पूरी तरह मेल खाना चाहिए। महिला उम्मीदवार जिन्होंने विवाह के बाद अपना पहला/ अंतिम/ मध्य नाम बदल लिया हो, वे इसका विशेष ध्यान रखें। यदि कॉल-लैटर में तथा फोटो पहचान प्रमाण में दिए गए नामों में कोई भी असमानता पाई गई तो उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम बदल लिया है, उन्हें केवल तभी अनुमति दी जाएगी जब वे मूल गजट अधिसूचना/ अपना मूल विवाह प्रमाण पत्र/ शपथ पत्र मूल रूप में प्रस्तुत करेंगे।

त) उम्मीदवारों को उनके अपने हित में सूचित किया जाता है कि ऑनलाइन आवेदन करते समय कोई भी असत्य, बनावटी अथवा जाली विवरण नहीं दें और न ही कोई महत्‍वपूर्ण जानकारी छिपाएं।

थ) यदि परीक्षा/ एलपीटी अथवा इसके बाद में चयन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार निम्नलिखित का दोषी है (या पाया जाता है)–

i. अनुचित तरीकों का प्रयोग करने या

ii. किसी दूसरे का वेश धारण करने या किसी अन्‍य व्‍यक्ति द्वारा वेश धारण करवाए जाने का या

iii. परीक्षा/ एलपीटी हॉल में दुर्व्यवहार करना या किसी प्रयोजन के लिए परीक्षा(ओं) की विषय-वस्‍तु या उसकी किसी जानकारी को पूरा या उसके किसी भाग को किसी भी रूप में या किसी भी माध्‍यम से, मौखिक या लिखित, इलैक्ट्रॉनिक या मैकैनिकल माध्‍यम से प्रकट करने, प्रकाशित करने, पुन: प्रस्‍तुत करने, प्रसार करने, एकत्र करने या प्रसार और एकत्र करने में सहायता करने का या

iv. चयन के लिए अपनी उम्‍मीदवारी के संबंध में किसी असंगत या अनुचित तरीके का सहारा लेने का या

v. अपनी उम्‍मीदवारी के लिए किसी अनुचित तरीके से समर्थन लेने का, या

vi. परीक्षा/ एलपीटी हॉल में मोबाइल फोन या संचार का कोई भी समान इलेक्ट्रोनिक साधन लाने का, ऐसे उम्‍मीदवार आपराधिक अभियोग के अतिरिक्त निम्‍नलिखित कार्रवाई के भागी होंगे:

  • वह जिस परीक्षा का/ की उम्‍मीदवार है, उसके लिए अयोग्‍य हो जाएगा/ जाएगी
  • बैंक द्वारा आयोजित किसी परीक्षा से स्‍थायी रूप से या विनिर्दिष्‍ट अवधि के लिए उसे प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
  • यदि उसने पहले ही बैंक में कार्यग्रहण कर लिया है तो, सेवाएँ समाप्‍त कर दी जाएंगी।

द) बैंक उम्‍मीदवारों के उत्तरों को परीक्षा में बैठे अन्‍य उम्‍मीदवारों के उत्तरों से मिलाते हुए विश्‍लेषण करेगा, ताकि सही और गलत जवाबों में एकरूपता के पैटर्न को पकड़ा जा सके। ऐसे विश्लेषण के आधार पर, यदि यह निष्कर्ष निकाला जाता है या पाया जाता है कि उत्‍तरों को शेयर किया गया है और प्राप्‍तांक असली/वैध नहीं हैं, तो बैंक को उसकी उम्‍मीदवारी रद्द करने का अधिकार होगा और ऐसे (अयोग्‍य) उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया जाएगा।

ध) किसी भी प्रकार की सिफारिश को अयोग्‍यता माना जाएगा।

न) बैंक के साथ सभी पत्राचारों में, आवेदन प्रस्‍तुत करने के बाद प्राप्‍त रजिस्ट्रेशन नंबर और ‘कॉल लैटर’ में दिए गए रोल नंबर का उल्‍लेख अवश्‍य किया जाए।

ऩ) पात्रता, परीक्षाओं के आयोजन, एलपीटी आकलन, ऑनलाइन परीक्षा, ऑनलाइन परीक्षा और एलपीटी में न्यूनतम अर्हक मानकों के निर्धारण, रिक्तियों की संख्‍या और परिणामों को सूचित करने के बारे में बैंक का निर्णय अंतिम और उम्‍मीदवारों के लिए बाध्‍यकारी होगा, और इस बारे में किसी पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

प) परीक्षा के आयोजन में कुछ समस्‍याओं के होने की संभावना से इन्‍कार नहीं किया जा सकता, इससे परीक्षा लेने और/अथवा परिणाम तैयार करने का कार्य प्रभावित हो सकता है। उस स्थिति में समस्‍या को सुधारने का भरसक प्रयास किया जाएगा, जिसमें उम्‍मीदवारों को दूसरे केन्‍द्र पर भेजना या यदि जरूरी समझा गया तो परीक्षा को फिर से आयोजित करना शामिल है। इस बारे में बैंक का निर्णय अंतिम होगा, जिन उम्‍मीदवारों को ये परिवर्तन स्‍वीकार नहीं होंगे वे अपनी उम्‍मीदवारी से वंचित रह जाएंगे।

फ) यदि परीक्षा का आयोजन एक से अधिक सत्रों में किया जाता है तो विभिन्न सत्रों में प्रयुक्त अलग-अलग टेस्ट बैटरियों के कठिनाई स्तर में थोड़े से भी अंतर को समायोजित करने के लिए विभिन्न सत्रों में प्राप्त स्कोर को आईबीपीएस की मानक प्रक्रिया अपनाकर समीकृत किया जाएगा। अलग-अलग सत्रों (यदि आयोजित किया जाता है) में प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त 'संशोधित-स्कोर' को इक्विपरसेंटाइल विधि का उपयोग करके सामान्यीकृत किया जाएगा। किसी केन्द्र पर यदि नोड क्षमता कम है या किसी केंद्र पर या उम्मीदवार के लिए कोई तकनीकी व्यवधान आ जाता है, तो एक से अधिक सत्र आवश्यक हो सकते हैं।

ब) जहां परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है उस परिसर में मोबाइल फोन, पेजर या संचार का कोई भी साधन लाने की अनुमति नहीं है। इन अनुदेशों का उल्‍लंघन किया जाता है तो अयोग्य ठहराये जाने के साथ-साथ भविष्‍य में परीक्षाओं में बैठने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

भ) उम्मीदवारों को परीक्षा भवन में कैलकुलेटर का प्रयोग करने या इसे अपने पास रखने की अनुमति नहीं है।

म) उम्‍मीदवारों को उनके हित में सूचित किया जाता है कि परीक्षा केन्‍द्र पर मोबाइल फोन/ पेजर सहित अन्‍य कोई भी निषिद्ध वस्‍तु नहीं लाएं, क्‍योंकि इन वस्‍तुओं की सुरक्षा की व्‍यवस्‍था नहीं की जा सकती है।

य) रिज़र्व बैंक उम्‍मीदवारों को अंक तालिका नहीं देगा। तथापि, ऑनलाइन परीक्षा के अंक अंतिम परिणाम की घोषणा के बाद बैंक की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

र) इन पदों के लिए बैंक (स्‍टाफ-उम्‍मीदवार) के वे कर्मचारी भी आवेदन कर सकेंगे, जो पात्रता मानदंडों को पूरा करते हों।

ऱ) इस विज्ञापन और/ या उसके जवाब में आवेदन से उत्पन्न होने वाले किसी भी दावे या विवाद के संबंध में कोई कानूनी कार्यवाही केवल मुंबई में ही शुरू की जा सकती है और केवल मुंबई में स्थित न्‍यायालयों/ अधिकरणों/ फोरमों के एकल और एकमात्र अधिकार क्षेत्र में ही वाद/ मुकदमे की जांच होगी।

ल) उम्‍मीदवार का ऑनलाइन परीक्षा/ एलपीटी में प्रवेश पूर्णतया अनंतिम है। उम्‍मीदवार को कॉल लैटर भेजा गया है, केवल इस तथ्य का आशय यह नहीं है कि उसकी उम्‍मीदवारी को रिज़र्व बैंक ने पूरी तरह से स्‍वीकार कर लिया है।

ळ) किसी भी स्तर पर यदि यह पता चलता है कि कोई उम्मीदवार पात्रता मानदंड पूरा नहीं करता/ करती है और/ या यह कि उसने कोई गलत/ असत्य जानकारी प्रस्तुत की है या कोई महत्वपूर्ण तथ्य छिपाया है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। यदि इनमें से किसी कमी/ कमियों का पता नियुक्ति के बाद चलता है तो उसकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। पात्रता, लिखित परीक्षा का संचालन, अन्य परीक्षण और चयन से संबंधित सभी मामलों में बैंक के निर्णय अंतिम और सभी उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होंगे। इस संबंध में बैंक द्वारा किसी अभ्यावेदन या पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

ऴ) उम्मीदवार द्वारा प्रदान की गई कोई भी जानकारी यदि असत्य पायी जाती है या विज्ञापन में उल्लिखित पात्रता मानदंडों के अनुरूप नहीं पायी जाती है तो पंजीकृत उम्मीदवार की उम्मीदवारी को भर्ती प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर या भर्ती या बैंक में कार्यभार संभालने के बाद भी रद्द किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, आवेदक केवल ऑनलाइन आवेदन करेंगे। किसी मैनुअल / पेपर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अनंतिम होगी और मूल दस्तावेज़ों के संदर्भ में पात्रता शर्तों के सत्यापन के अधीन होगी। स्क्रीनिंग और चयन उम्मीदवार द्वारा दिए गए विवरण के आधार पर होगा। इसलिए यह आवश्यक है कि आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन में सटीक, पूर्ण और सही जानकारी प्रस्तुत करनी चाहिए। गलत या असत्य जानकारी प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवार के मामले में, उसकी उम्मीदवारी को चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर अस्वीकार किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन में घोषित पत्राचार के पते, वर्ग के परिवर्तन के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

व) उम्मीदवार को फोटो के स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर के स्थान पर हस्ताक्षर अपलोड करना भी सुनिश्चित करना चाहिए। यदि फोटो के स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर के स्थान पर हस्ताक्षर उचित रूप से अपलोड नहीं किए गए हैं तो उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

श) पहचान सत्यापन- बायोमेट्रिक डेटा कैप्चरिंग या अन्य मोड द्वारा: बैंक के पास चयन के दौरान या उसके बाद किसी भी समय बायोमेट्रिक सत्यापन/सत्यापन के अन्य तरीके को करने का अधिकार सुरक्षित है। यदि कोई उम्मीदवार वास्तविक नहीं पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के अलावा, उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। तदनुसार, बैंक, विभिन्न चरणों में, उम्मीदवारों के सत्यापन/बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए डिजिटल प्रारूप में उम्मीदवारों के फोटो/अंगूठे के निशान/आईआरआईएस स्कैन को कैप्चर कर सकता है। उम्मीदवार यह सुनिश्चित करेंगे कि उनका सही फोटो/अंगूठे का निशान/आईआरआईएस स्कैन विभिन्न चरणों में लिया गया है क्योंकि किसी भी विसंगति के कारण उनकी उम्मीदवारी को अस्वीकार कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे उन दिशानिर्देशों का पालन करें जो उन्हें उनके कॉल लैटर में दिए जाएंगे। यदि बैंक सत्यापन के प्रयोजन के लिए बायोमेट्रिक डेटा की कैप्चरिंग का उपयोग करने का निर्णय लेता है, तो उम्मीदवार को बायोमेट्रिक सत्यापन करवाने के समय उचित सावधानी बरतनी होगी। यदि अंगूठे का निशान / कैप्चर किया जाने वाला आईआरआईएस स्कैन को कोई नुकसान होता है / क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो उम्मीदवार तुरंत परीक्षा केंद्र पर संबंधित प्राधिकारी को सूचित करेगा। ऐसी किसी स्थिति में, उम्मीदवार द्वारा घोषणा किए जाने पर, प्राधिकारी कुछ वैकल्पिक प्रावधान करेंगे, बायोमेट्रिक डेटा सत्यापन के लिए उम्मीदवार की अन्य उंगलियों, पैर की उंगलियों आदि के निशान को कैप्चर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया के बाद के चरण में, यदि बायोमेट्रिक डेटा ऑनलाइन परीक्षा केंद्र में लिए गए मूल बायोमेट्रिक डेटा से मेल नहीं खाता है, तो बैंक किसी भी शिकायत/पत्राचार पर विचार नहीं करेगा। बायोमेट्रिक डाटा की स्थिति (मिलान होता है या नहीं) के संबंध में इसके सत्यापन प्राधिकारी का निर्णय अंतिम तथा उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होगा।

ष) उम्मीदवारों हेतु आवेदन पत्र में संशोधन/ सुधार करने के लिए 'एडिट विंडो':

ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तारीख के बाद, उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन/ सुधार करने में समर्थ बनाने के लिए 2 दिनों की अवधि के लिए 'एडिट विंडो' प्रदान की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों को अपेक्षित भुगतान करने पर उनकी आवश्यकतानुसार ऑनलाइन आवेदन डेटा में आवश्यक सुधार/परिवर्तन करने के बाद आवेदन पुनःप्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी। एडिट विंडो की तारीखें बैंक की वेबसाइट पर नियत समय में अधिसूचित की जाएंगी। उम्मीदवारों को आवेदन करने के पश्चात ‘एडिट विंडो' में केवल निम्नलिखित फील्ड में दर्ज प्राथमिकताओं/ डेटा को बदलने की अनुमति दी जाएगी:

क. परीक्षा केंद्र

ख. पिता का नाम

ग. माता का नाम

उम्मीदवारों हेतु आवेदन पत्र में संशोधन/ सुधार करने के लिए 'एडिट विंडो' के संबंध में महत्त्वपूर्ण बिंदु:

i. केवल वही उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे, जिन्होंने आवेदन पंजीकरण की निर्दिष्ट अवधि के भीतर आवश्यक शुल्क/ सूचना शुल्क के भुगतान के साथ सफलतापूर्वक अपना पूर्ण ऑनलाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर दिया है।

ii. एक उम्मीदवार को संशोधित/ सुधारित आवेदन को केवल एक बार 'आवेदन पत्र को संशोधित/सुधार करने के लिए एडिट विंडो' के दौरान सुधारने और पुनःप्रस्तुत करने की अनुमति दी जाएगी, अर्थात यदि कोई उम्मीदवार अद्यतन आवेदन में गलती करता है तो कोई अद्यतन करने की अनुमति नहीं होगी। सुधारा हुआ आवेदन प्रस्तुत करने से पहले, उम्मीदवारों को यह जांचना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक फ़ील्ड में सही विवरण भर दिए हैं।

iii. उम्मीदवारों द्वारा 'नाम', 'ईमेल आईडी', 'मोबाइल नंबर', 'पत्राचार का पता’ या 'स्थायी पता', 'श्रेणी' और 'राष्ट्रीयता' फील्ड आदि के लिए मूल आवेदन में प्रस्तुत किए गए डेटा को एडिट नहीं किया जा सकता है।

iv. ‘एडिट विंडो’ के माध्यम से आवेदन फॉर्म को संशोधित/ सुधारने के लिए लागू शुल्क 200/- (जीएसटी सहित) है। यह सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर समान रूप से लागू होगा, चाहे उनकी श्रेणी कोई भी हो। एक बार जमा किया गया सुधार शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा और न ही इसे किसी अन्य परीक्षा के लिए समायोजित किया जाएगा।

v. लागू संशोधन शुल्क की प्राप्ति के बाद ही, केवल नवीनतम संशोधित आवेदन को वैध माना जाएगा।

vi. कई आवेदनों के मामले में, उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे केवल नवीनतम आवेदन को एडिट करें।

vii. 'उम्मीदवारों हेतु आवेदन पत्र को संशोधित/सुधार करने के लिए एडिट विंडो' की समाप्ति के बाद, किसी भी परिस्थिति में किसी परिवर्तन/ संशोधन/ सुधार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

8.7 दस्तावेज स्‍कैन करने के लिए दिशानिर्देश:

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले यह जरूरी है कि उम्मीदवार निम्न विनिर्देशों के अनुसार अपने फोटोग्राफ और हस्‍ताक्षर की स्‍कैन की हुई (डिजिटल) इमेज बना लें:

क) फोटोग्राफ इमेज: (4.5 सेमी × 3.5 सेमी)

  • फोटोग्राफ नवीनतम पासपोर्ट स्‍टाइल की कलर पिक्‍चर होनी चाहिए।

  • सुनिश्चित करें कि फोटो कलर हो, और हल्के रंग के बैक ग्राउंड में ली गई हो, बैकग्राउंड सफेद हो तो बेहतर रहेगा।

  • शांत चेहरे से सीधे कैमरे की तरफ देखें।

  • यदि फोटो धूप में लिया जा रहा हो तो सूरज को अपने पीछे रखें या खुद को छाया में रखते हुए फोटो खिंचवाएं ताकि आपकी आंखें बंद नहीं हों और परछाई भी नहीं बने।

  • यदि फ्लैश का प्रयोग किया हो तो ‘रेड आई’ नहीं आने पाए।

  • यदि आप चश्‍मा लगाते हों तो ध्‍यान रखें कि चश्‍मे के लेन्‍स में से आपकी आंखें स्पष्ट दिखाई दें, रिफ्लेक्‍शन नहीं हो।

  • टोपी, हैट और गहरे रंग के चश्‍मे वाले फोटो स्‍वीकार नहीं किए जाएंगे। धार्मिक पगड़ी आदि की अनुमति है लेकिन इससे आपका चेहरा ढका नहीं होना चाहिए।

  • आकार 200 x 230 पिक्‍सेल (बेहतर)

  • फाइल का साइज 20KB – 50KB के बीच रहे।

  • यह सुनिश्चित कर लें कि स्‍कैन की हुई इमेज फाइल का आकार 50KB से ज्‍यादा नहीं हो। यदि फाइल का साइज 50 KB से अधिक बन रहा हो तो स्‍कैनिंग के दौरान डीपीआई रिजोल्‍यूशन, कलर संख्‍या आदि के लिए स्‍कैनर की सेटिंग बदल लें।

ख) फोटोग्राफ कैप्चर:

  • उपर्युक्त फोटोग्राफ के अलावा, उम्मीदवारों को अपनी लाइव फोटोग्राफ कैप्चर करने और अपलोड करना आवश्यक होगा, जो वे वेबकैम या मोबाइल फोन का उपयोग करके कर सकते हैं।

  • “कैप्चर फोटो” विकल्प का चयन करने पर, उम्मीदवारों का वेबकैम सक्रिय हो जाएगा, जिससे वे अपनी तस्वीर खींच सकेंगे, जो आवेदन पत्र में स्वचालित रूप से अपलोड हो जाएगी।

  • “स्कैन करने के लिए यहां क्लिक करें” विकल्प का चयन करने पर, उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन का उपयोग करके क्यूआर कोड स्कैन कर सकते हैं, जो एक वेबसाइट पर रीडायरेक्ट करेगा, जिससे वे अपने मोबाइल फोन पर फोटोग्राफ क्लिक कर सकेंगे। ली गई तस्वीर का चयन करने पर, फोटोग्राफ आवेदन पत्र में स्वचालित रूप से अपलोड हो जाएगा।

ग) फोटो कैप्चर करने के दौरान क्या करें और क्या न करें:

क्या करें:

  • सुनिश्चित करें कि फोटो हल्के रंग की, अधिमानतः सफेद पृष्ठभूमि में ली गई हो और पर्याप्त रोशनी हो।

  • वेबकैम/ कैमरे की ओर सीधे देखें।

  • फोटो पासपोर्ट आकार की होनी चाहिए।

क्या न करें:

  • छोटी आकार की तस्वीर नहीं खींची या अपलोड की जानी चाहिए।

  • रंगीन चश्मा या धूप के चश्मे/ टोपी नहीं पहननी चाहिए।

  • चेहरे पर छाया/ कैमरे की ओर चेहरा नहीं करना/ चेहरा विकृत होना/ चेहरे को मास्क से ढकना/ धुंधली तस्वीर।

  • अंधेरे/ गलत पृष्ठभूमि में तस्वीर नहीं खींचनी चाहिए।

घ) हस्ताक्षर, बाएं हाथ का अंगूठा (एलटी) और हस्तलिखित घोषणा की इमेज:

• आवेदक सफेद कागज पर काली स्याही से हस्ताक्षर करें:

o डायमेंशन 140 x 60 पिक्सल (बेहतर)

o हस्ताक्षर के लिए फ़ाइल का आकार 10kb – 20kb और बाएं हाथ के अंगूठे के निशान के लिए 20kb – 50kb के बीच होना चाहिए

o सुनिश्चित करें कि स्कैन की गई इमेज का आकार 20kb से अधिक नहीं है

• आवेदक को सफेद कागज पर काली या नीली स्याही से अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाना होगा:

o फ़ाइल प्रकार: jpg / jpeg

o डायमेंशन: 200 डीपीआई में 240 x 240 पिक्सल (आवश्यक गुणवत्ता के लिए बेहतर) अर्थात 3 सेमी* 3 सेमी (चौड़ाई * ऊंचाई)

o फ़ाइल का आकार: 20 KB – 50 KB

• आवेदक को सफेद कागज पर काली स्याही से स्पष्ट रूप से अंग्रेजी में घोषणा लिखनी होगी:

o फ़ाइल प्रकार: jpg / jpeg

o डायमेंशन: 200 डीपीआई में 800 x 400 पिक्सल (आवश्यक गुणवत्ता के लिए बेहतर) अर्थात 10 सेमी * 5 सेमी (चौड़ाई * ऊंचाई)

o फ़ाइल का आकार: 50 KB – 100 KB

• हस्तलिखित घोषणा के लिए पाठ निम्नानुसार है–

“I, _______ (Name of the candidate), hereby declare that all the information submitted by me in the application form is correct, true and valid. I will present the supporting documents as and when required.”

• उक्त हस्तलिखित घोषणा उम्मीदवार की लिखावट में तथा केवल अंग्रेज़ी में होनी चाहिए। यदि यह किसी और द्वारा लिखी तथा अपलोड की जाएगी अथवा किसी अन्य भाषा में होगी तो आवेदन को अवैध समझा जाएगा। (दृष्टिबाधित उम्मीदवार जो स्वयं नहीं लिख सकते वे घोषणा टाईप करवा लें तथा टाईप की गई घोषणा के नीचे अपने बाएं हाथ के अंगूठे का निशान लगाएं तथा विनिर्दिष्ट किए अनुसार दस्तावेज़ अपलोड करें।)

• हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा आवेदक की होनी चाहिए न कि किसी अन्य व्यक्ति की।

• हस्ताक्षर का प्रयोग कॉल लैटर पर, तथा जहां कहीं भी आवश्यक होगा, किया जाएगा।

• यदि परीक्षा के समय हस्ताक्षरित उपस्थिति पत्रक अथवा कॉल लैटर पर आवेदक का हस्ताक्षर अपलोड किए गए हस्ताक्षर से नहीं मिलता है तो आवेदक को अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।

• कैपिटल लैटर में हस्ताक्षर/हस्तलिखित घोषणा स्वीकार नहीं की जाएगी।

ङ) दस्तावेज़ों की स्‍कैनिंग:

  • स्‍कैनर के रेज़ोल्यूशन को न्‍यूनतम 200 डीपीआई (डॉट्स पर इंच) पर रखें।

  • कलर को True Color पर रखें।

  • फाइल का आकार उपर्युक्तानुसार रहे

  • स्‍कैनर में फोटोग्राफ/ हस्‍ताक्षर /बाएं हाथ के अंगूठे का निशान/हस्तलिखित घोषणा की इमेज पर एकदम किनारे पर क्रॉप करें, फिर इमेज को अंतिम आकार (ऊपर बताए अनुसार) में क्रॉप करने के लिए अपलोड एडिटर का प्रयोग करें।

  • इमेज फाइल को JPG या JPEG फॉर्मेट में तैयार करें । उदाहरण के लिए फाइल का नाम : image01.jpg या image01.jpeg। इमेज के डायमेंशन को फोल्डर फाइल की लिस्टिंग द्वारा या फाइल इमेज के आइकॉन पर माउस ले जा कर देख सकते हैं।

  • एमएस विंडोज/एमएस ऑफिस का उपयोग करने वाले उम्मीदवार एमएस पेंट या एमएस ऑफिस पिक्चर मैनेजर का उपयोग करके आसानी से .jpeg फॉर्मेट में दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी फॉर्मेट में स्कैन किए गए दस्तावेज़ों को File मेनू में Save As’ विकल्प का उपयोग करके .jpg / .jpeg फॉर्मेट में सेव किया जा सकता है। आकार को crop और फिर resize विकल्प का उपयोग करके समायोजित किया जा सकता है।

च) दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया:

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करने के लिए अलग-अलग लिंक प्रदान किए जाएंगे।

  • संबंधित लिंक पर क्लिक करें- "फोटोग्राफ / हस्ताक्षर अपलोड करें / बाएं हाथ के अंगूठे का निशान / हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें"

  • ब्राउज करें और उस लोकेशन का चयन करें जहां स्कैन किया गया फोटोग्राफ/हस्ताक्षर/बाएं हाथ के अंगूठे का निशान/हस्तलिखित घोषणा की फाइल को सेव किया गया है।

  • फ़ाइल पर क्लिक करके उसका चयन करें

  • 'ओपन/अपलोड' पर क्लिक करें

  • यदि फ़ाइल का आकार और फॉर्मेट निर्धारित किए अनुसार नहीं है, तो एक त्रुटि संदेश प्रदर्शित होगा।

  • अपलोड की गई इमेज का प्रिव्यू इमेज की गुणवत्ता देखने में मदद करेगा। अस्पष्ट/धुंधला होने की स्थिति में, इसे अपेक्षित स्पष्टता/गुणवत्ता के अनुसार पुनः अपलोड किया जाए।

नोट

यदि आप अपना फोटोग्राफ, हस्‍ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान तथा हस्तलिखित घोषणा विनिर्दिष्ट किए अनुसार अपलोड नहीं करेंगे तो आपका ऑनलाइन आवेदन पंजीकृत नहीं होगा।

  1. यदि फोटोग्राफ में आपका चेहरा अथवा हस्ताक्षर अथवा बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अथवा हस्तलिखित घोषणा अस्पष्ट/धुंधली हो तो उम्मीदवार का आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

  2. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटोग्राफ/ हस्‍ताक्षर/ बाएं हाथ के अंगूठे का निशान/ हस्तलिखित घोषणा अपलोड करने के बाद उम्मीदवार यह जांच लें कि इमेज स्पष्ट हैं तथा सही तरीके से अपलोड की गई हैं। यदि फोटोग्राफ अथवा हस्ताक्षर अथवा बाएं हाथ के अंगूठे का निशान अथवा हस्तलिखित घोषणा स्पष्ट रूप से दिखाई न दे तो उम्मीदवार आवेदन को एडिट करें तथा आवेदन फॉर्म प्रस्तुत करने से पहले अपने फोटोग्राफ अथवा हस्ताक्षर पुन: अपलोड करें।

  3. उम्मीदवार यह भी सुनिश्चित करें कि फोटो के स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर के स्थान पर हस्ताक्षर अपलोड किया गया है। यदि फोटो के स्थान पर फोटो और हस्ताक्षर के स्थान पर हस्ताक्षर उचित रूप से अपलोड नहीं किए गए हैं तो उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

  4. उम्मीदवार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि अपलोड किए जाने वाले फोटो और हस्ताक्षर अपेक्षित आकार के हैं और स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।

  5. यदि फोटो के स्थान पर फोटो अपलोड नहीं किया गया है तो परीक्षा में प्रवेश अस्वीकार / वंचित कर दिया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार होगा/होगी।

  6. ऑनलाइन पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का सिस्टम से प्राप्त प्रिंटआउट निकाल लें।

अस्वीकरण

यदि भर्ती के किसी भी चरण में यह पता चलता है कि कोई उम्मीदवार पात्रता मानदंड/ मानकों को पूरा नहीं करता है और/या उसने कोई गलत/झूठी जानकारी दी है या किसी महत्वपूर्ण तथ्य को छुपाया है, परीक्षा के दौरान अनुचित व्यवहार में शामिल हुआ है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी। यदि नियुक्ति के बाद भी इनमें से कोई भी कमी पाई जाती है तो उसकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। पात्रता, ऑनलाइन/ लिखित परीक्षा/ परीक्षाओं के संचालन, अन्य परीक्षाओं और चयन से संबंधित सभी मामलों में बैंक का निर्णय अंतिम और सभी उम्मीदवारों के लिए बाध्यकारी होगा। इस संबंध में बैंक द्वारा किसी भी अभ्यावेदन या पत्राचार पर विचार नहीं किया जाएगा।

Server 214
शीर्ष