कृपया हमारी वेबसाइट www.rbi.org.in पर प्रकाशित 06 अगस्त, 2024 का विज्ञापन देखें, जो निश्चित प्रति घंटा पारिश्रमिक पर अनुबंध के आधार पर अनुबंध के आधार पर सेवाओं हेतु फार्मासिस्टों के पैनल के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू के संबंध में है। इस संबंध में 30 अगस्त, 2024 को आयोजित साक्षात्कार में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, निम्नलिखित उम्मीदवार को अनुबंध के आधार पर शीर्षांकित पद के लिए पैनल में शामिल करने के लिए उपयुक्त पाया गया:
| क्र.सं. |
उम्मीदवार का नाम |
पिता का नाम |
टिप्पणियां |
| 1. |
श्री महेन्द्र सिंह |
श्री ओम प्रकाश |
पैनल के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया |
सेवाओं हेतु उम्मीदवार के साथ अनुबंध ऊपर उल्लिखित हमारे विज्ञापन में निर्धारित अन्य नियमों और शर्तों को पूरा करने के अधीन है। अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवार को सूचीबद्धता के लिए प्रस्ताव लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उसके पास उपलब्ध संपर्क विवरण पर भेजा जाएगा। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी मामलों में बैंक का निर्णय अंतिम होगा और उम्मीदवारों पर बाध्यकारी होगा।
भारतीय रिज़र्व बैंक,
मानव संसाधन प्रबंध विभाग
लखनऊ
अस्वीकरण: हालांकि सफल उम्मीदवारों की सूची तैयार करते समय अत्यधिक सावधानी बरती गई है, बैंक अनजानी त्रुटियाँ, यदि कोई हों, को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है। |