दिनांक : 03/17/2020
सहायक पद के लिए भर्ती 2019 – मुख्य ऑनलाइन परीक्षा का स्थगन

कृपया दिनांक 03 मार्च 2020 की अधिसूचना देखें, जिसके माध्यम से बैंक की वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था और यह सूचित किया गया था कि मुख्य ऑनलाइन परीक्षा 29 मार्च 2020 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

इस संबंध में, हम सूचित करते हैं कि नोवेल कोरोनावायरस (COVID-19) के प्रकोप के खतरे और उम्मीदवारों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के व्यापक हित में, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीख/तारीखें बाद में बैंक की वेबसाइट पर घोषित की जाएँगी।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए नियमित रूप से बैंक की वेबसाइट https://www.rbi.org.in देखते रहें।

Server 214
शीर्ष