दिनांक : 09/15/2023
कनिष्ठ अभियंता (सिविल/इलेक्ट्रिकल) की भर्ती – 2022: अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर का प्रकाशन

बैंक की वेबसाइट www.rbi.org.in पर कनिष्ठ अभियंता (सिविल/इलेक्ट्रिकल) – पै.व. 2022 के पद हेतु आवेदन आमंत्रित करने के संबंध में प्रकाशित दिनांक 09 जून 2023 के विज्ञापन का संदर्भ लें। ऑनलाइन परीक्षा में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर, अनंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबरों की क्षेत्रवार सूची नीचे दिए गए लिंक में दी गई है:

अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबरकनिष्ठ अभियंता (सिविल) और कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल

2. यह सूची अनंतिम है, बशर्ते कि उम्मीदवार निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करता हो:

i) भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी), जो अर्हक प्रकृति की होगी;

ii) चिकित्सकीय रूप से उपयुक्त पाया जाना;

iii) हमारे विज्ञापन में निर्धारित भारत सरकार द्वारा अनुमोदित प्रारूपों आदि के अनुसार सभी पात्रता मानदंडों जैसे आयु, शैक्षिक अर्हता, वर्ग, जाति प्रमाण पत्र के संबंध में स्वीकार्य दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना; और

iv) पिछले नियोक्ता (यदि कोई हो) से कार्यमुक्ति पत्र प्रस्तुत करना।

नोट: उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए विज्ञापन देखने के लिए भी सूचित किया जाता है। कृपया ध्यान दें कि आवश्यक प्रमाणपत्रों/दस्तावेजों के अभाव में, उम्मीदवारों की बैंक में नियुक्ति नहीं की जाएगी। चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी मामलों में बैंक का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।

3. निम्नलिखित फॉर्म/प्रमाणपत्र उम्मीदवारों द्वारा विधिवत भरकर प्रस्तुत किए जाएंगे:

  1. सभी उम्मीदवार - उम्मीदवारों द्वारा साफ-सुथरे ढंग से भरे गए साक्ष्यांकन फॉर्म की 6 प्रतियां (सभी मूल प्रति) और बायो-डाटा फॉर्म की 2 प्रतियाँ।

  2. अपिव उम्मीदवार - अपिव घोषणापत्र की मूल प्रति और विज्ञापन में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों के अनुसार निर्धारित प्रारूप में अपिव जाति प्रमाण पत्र की प्रति।

  3. अजा/अजजा उम्मीदवार - निर्धारित प्रारूप में अजा/अजजा जाति प्रमाण पत्र।

  4. दिव्यांगजन उम्मीदवार - सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्धारित प्रारूप में जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र।

  5. भूतपूर्व सैनिक - विज्ञापन के अनुलग्नक III में दिए गए अनुसार उपयुक्त अनापत्ति प्रमाण पत्र/ निर्मुक्ति प्रमाणपत्र।

  6. ईडब्ल्यूएस - विज्ञापन में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों के अनुसार निर्धारित प्रारूप में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र।

4. उम्मीदवारों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे संबंधित प्रोफार्मा का प्रिंट आउट लें, उसे विधिवत रूप से पूरा करें और उपर्युक्त प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ क्षेत्रीय निदेशक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के नीचे दिए गए पते पर कूरियर/स्पीड पोस्ट द्वारा भेजें, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है ताकि यह परिणाम प्रकाशन/घोषणा की तारीख से दस दिनों के भीतर उन तक पहुँच जाए। कृपया लिफाफे पर "कनिष्ठ अभियंता (सिविल/इलेक्ट्रिकल) – पै.व. 2022" अवश्य लिखें।

पूर्व क्षेत्र: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, 15, एन.एस. रोड, कोलकाता - 700 001

पश्चिम क्षेत्र: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, पी.बी. सं. 901, मुख्य भवन, शहीद भगत सिंह रोड, मुंबई - 400 001

उत्तर क्षेत्र: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, 6, संसद मार्ग, नई दिल्ली - 110 001

दक्षिण क्षेत्र: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, पी.बी. सं. 40, फोर्ट ग्लासिस, 16, राजाजी सालै, चेन्नई- 600001

मध्य क्षेत्र: भारतीय रिज़र्व बैंक, मानव संसाधन प्रबंध विभाग, मुख्य कार्यालय भवन, डॉ. राघवेंद्र राव रोड, पी.बी. सं. 15, सिविल लाइंस, नागपुर - 440 001

कृपया ध्यान दें कि कनिष्ठ अभियंता (सिविल/इलेक्ट्रिकल) – पै.व. 2022 की भर्ती की आगे की प्रक्रिया के संबंध में किसी भी प्रश्न के लिए, अनंतिम रूप से चुने गए उम्मीदवारों को उस भर्ती क्षेत्र से संपर्क करने के लिए सूचित किया जाता है जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया है।

अस्वीकरण: यद्यपि अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची तैयार करते समय अत्यधिक सावधानी बरती गई है, फिर भी बैंक के पास अनजाने में हुई त्रुटियों, यदि कोई हो, को सुधारने का अधिकार सुरक्षित है।

Server 214
शीर्ष