दिनांक : 12/15/2023
सहायक पद के लिए भर्ती - 2023 - 18 और 19 नवंबर 2023 को आयोजित ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

(1) अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर

(2) मुख्य परीक्षा के बारे में संक्षिप्त विवरण:

(i) ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 31 दिसंबर 2023 (रविवार) को केवल उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी, जिन्हें प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।

(ii) मुख्य परीक्षा के लिए अलग प्रवेश पत्र हमारी वेबसाइट से डाउनलोड किए जाने चाहिए। मुख्य परीक्षा का समय और स्थान प्रवेश पत्र में दर्शाया जाएगा।

(iii) मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र और सूचना हैंडआउट डाउनलोड करने का लिंक तथा स्क्राइब का उपयोग करने वाले दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए संयुक्त परिवचन/घोषणा पत्र का प्रारूप तथा 40% से कम दिव्यांगता वाले और लिखने में कठिनाई वाले उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र शीघ्र ही हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

नोट:

i. प्रारंभिक परीक्षा के लिए व्यक्तिगत अंक सूची और श्रेणीवार/क्षेत्रवार कट ऑफ शीघ्र ही आरबीआई वेबसाइट पर इंटरैक्टिव तरीके से प्रदर्शित किए जाएंगे।

ii. प्रारंभिक परीक्षा के लिए चयनित/उपस्थित उम्मीदवारों की श्रेणीवार/क्षेत्रवार या कुल संख्या, मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या के बारे में आरटीआई प्रश्नों पर चयन प्रक्रिया पूरी होने और इस भर्ती के अंतिम परिणामों की घोषणा के बाद ही विचार किया जाएगा। सभी उम्मीदवार यह भी ध्यान दें कि पूरी भर्ती प्रक्रिया का संचालन एक बाहरी परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को आउटसोर्स किया गया है और अपनी नीति के अनुसार, उक्त संस्था ग्राहक संगठन को प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं कराती है, इसलिए बैंक आरटीआई के तहत प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं करा पाएगा।

अस्वीकरण: यद्यपि परिणाम तैयार करते समय अत्यधिक सावधानी बरती गई है, फिर भी बैंक के पास अनजाने में हुई त्रुटियों, यदि कोई हो, को सुधारने का अधिकार सुरक्षित है।

Server 214
शीर्ष